रायपुर, 21 अगस्त 2025 / राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ की रजत महोत्सव के रूप में 25वी बैठक आज सिविल लाईन स्थित न्यू सर्किट हाऊस में श्री पी. दयानंद, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, खनिज साधन विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में श्री रजत बंसल, संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म एवं केन्द्र सरकार तथा राज्य शासन के विभिन्न विभागो, उपक्रमों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग, नए खनन परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार करना और…
Read MoreTag: #AtmanirbharBharat
कौशल तिहार 2025 : आठ साल बाद हुई कौशल प्रतियोगिताएं, ढाई हजार से अधिक युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 288 का चयन
मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा -युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने और आत्म निर्भर छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम रायपुर, 03 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में करीब 8 साल बाद युवाओं को अपना कौशल दिखाने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने इस साल कौशल तिहार 2025 के तहत् युवाओं को यह मौका दिया है। राज्य कौशल विकास प्राधिकरण (सीएसएसडीए) द्वारा 21 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक राज्य के सभी जिलों में 10 दिन तक ’’कौशल तिहार 2025’’ का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम…
Read Moreमहिलाएं बन रहीं ग्रामीण उद्योग की प्रतीक! गंगा स्व सहायता समूह की फाइल पैड यूनिट से 1.71 लाख रुपये की धुआंधार कमाई
जगदलपुर 29 जुलाई 2025: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड स्थित कोंडालुर की गंगा महिला स्व सहायता समूह की पांच सदस्य फाइल पैड निर्माण के कार्य में जुटकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। यह समूह पूर्व में भी फाइल पैड का निर्माण कर विभिन्न शासकीय विभागों को उनकी मांग के अनुसार आपूर्ति कर रही थी । समूह को फाइल पैड बनाने के लिए आवश्यक मशीन पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी। अब तक समूह द्वारा कुल 5000 से अधिक फाइल और…
Read Moreछत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़”
स्किल इंडिया मिशन ने देश की तस्वीर बदली, अब छत्तीसगढ़ बना रहा है नया इतिहास – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 20 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “हम विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्यरत हैं, और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व युवा कौशल उत्सव 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज…
Read Moreविशेष-लेख : हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनेगा छत्तीसगढ़
आलेख: जी.एस. केशरवानी, उप संचालक रायपुर, 2 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़, भारत में हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। मध्य भारत की सबसे बड़ी और सबसे आधुनिक केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई भी दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में स्थापना की गई है। यहां राज्य के वनों में उपलब्ध लघु वनोपजों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण किया जाएगा। इस इकाई में हर वर्ष लगभग 50 करोड़ रूपए के आयुर्वेदिक औषधीय उत्पादों का उत्पादन एवं प्रसंस्करण किया जाएगा। यह प्रसंस्करण केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज…
Read Moreछत्तीसगढ़ की संस्कृति, स्वाद और स्वावलंबन की सोंधी महक से सजी जशप्योर ब्रांड के उत्पादों की केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना
रायपुर 13 मई 2025/ केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन की भावना से ओतप्रोत “जशप्योर” ब्रांड के उत्पादों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने “जशप्योर” के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘जशप्योर’ न केवल एक ब्रांड है, यह छत्तीसगढ़ी माटी की महक, आदिवासी बहनों की मेहनत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का प्रतीक बन चुका है। उल्लेखनीय है…
Read Moreदीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं आर्थिक एवं स्वावलंबन की दिशा में बनेंगी आत्मनिर्भर – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
विधानसभा अध्यक्ष ने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को प्रदान किया ई-रिक्शा राजनांदगांव, 27 अप्रैल 2025 : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी हितग्राहियों को ई-रिक्शा मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना श्रम विभाग की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को…
Read Moreआजीविका संवर्धन की उड़ान : जशपुर की महिलाएं हुनर से गढ़ रहीं सुनहरा भविष्य, जशपुर में बांस-लकड़ी के उत्पादों से महिलाओं ने बदली अपनी किस्मत, अब बन रही आत्मनिर्भरता की मिसाल.
स्व सहायता समूह की महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर जशपुर. 26 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले में स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत बांस, लकड़ी, छींद कांसा और हैण्डलूम उत्पादों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कारीगरों के संगठन और उत्पादों के बेहतर विपणन पर भी जोर दिया गया। अजीविका संवर्धन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा की, सामरिक महत्व के खनिजों के व्यापक अन्वेषण पर हुई सार्थक चर्चा
केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को बनाएंगे अधिक प्रभावशाली : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय देश में एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अग्रणी : केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रदाय किया देश के पहले लिथियम ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस अनुबंध रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक…
Read More100 रुपये की बचत से आत्मनिर्भरता तक: जशपुर की स्व सहायता समूह की महिलाएँ बनीं प्रेरणा, अब लाखों की कर रही कमाई
जशपुर 2 अप्रैल 2025/ जिले में बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी क्रम में कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। लगभग आठ वर्षों से सक्रिय यह समूह शुरुआती दौर में मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से शुरू हुआ था, लेकिन आज यह 35 शासकीय स्कूलों को मध्यान्ह भोजन के लिए राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान ने बताया कि इस…
Read More