जशपुर जिले में एकलव्य आदर्श विद्यालयों में लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु 3 जुलाई तक करें आवेदन, परीक्षा 5 जुलाई को!

!जशपुर, 27 जून 2025/ आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति छात्र-छात्राओं के लिए सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम अंग्रेजी माध्यम से जिले के 06 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2025-26 में कक्षा 7वीं, 8वीं. 9वीं, एवं 11वीं तक के रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2025 को किया जाना है। इस परीक्षा के लिये अनुसूचित जनजाति के पात्र विद्यार्थियों से आवेदन पत्र 03 जुलाई 2025 तक आंमत्रित…

Read More

गांव के बच्चों ने थामा बदलाव का झंडा : बस्ता में खुला पहला व्यवहार कॉर्नर, बच्चों ने खुद संभाली कमान, बाल विवाह, साइबर सुरक्षा और शिक्षा पर कर रहे संवाद, जशपुर के बस्ता गांव में बच्चों की अद्भुत पहल.

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर, गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य. जशपुर. 22 जून 2025 : जिले के बस्ता गांव में बच्चों की सोच और जागरूकता ने नया इतिहास रच दिया है। समग्र शिक्षा, यूनिसेफ और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल “रूप नहीं गुण” कार्यक्रम के अंतर्गत बस्ता में जिले का पहला व्यवहार कॉर्नर स्थापित किया गया है। यहाँ गांव के बच्चे स्वयं आगे आकर बाल विवाह, साइबर सुरक्षा, शिक्षा और सोशल मीडिया जैसे गंभीर विषयों पर जागरूकता फैला रहे हैं। जिला…

Read More

खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और राज्य का गौरव बनो – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नए शिक्षा सत्र पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को दी शुभकामनाएं रायपुर 16 जून 2025/ नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा है— “खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ का गौरव बनो।” मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूली बच्चों से कहा है कि नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ एक नई शुरुआत हो रही…

Read More

16 जून से छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील

शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को  पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है…

Read More

राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना, अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बेहद सार्थक परिणाम सामने आए हैं। राज्य की कुल 453 शिक्षक विहीन शालाओं में से 447 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। राज्य में 16 जून से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र से इन स्कूलों में घंटी बजेगी,…

Read More

बीजापुर के 78 स्कूलों में पहुँचे शिक्षक, दो दशकों बाद स्कूलों में गूंजेगा ककहरा, युक्तियुक्तकरण से अब नहीं है जिले का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन

रायपुर, 11 जून 2025/ शिक्षा के क्षेत्र में बीजापुर जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक मोड़ है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 78 शिक्षक विहीन स्कूलों में अब नियमित शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि वर्षों से बंद पड़े स्कूलों में फिर से पढ़ाई होगी। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशों के अनुरूप युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत जिले में चिन्हांकित 198 अतिशेष शिक्षकों…

Read More

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण : स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम

रायपुर, 17 मई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक सशक्त, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण किए जाने की पहल की है। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है, ताकि शिक्षक संसाधनों का अधिकतम और समान उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। प्रदेश में वर्तमान में 30 हजार 700 शासकीय प्राथमिक शालाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें छात्र-शिक्षक अनुपात 21.84 है। वहीं 13 हजार 149 पूर्व माध्यमिक शालाओं में यह…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष राजा पांडेय के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, कहा- शिक्षा ही है विकास का मूलमंत्र

रायपुर /  शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। एक पढ़े-लिखे व्यक्ति और अनपढ़ व्यक्ति के जीवन में जमीन आसमान का अंतर होता है। स्कूली बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराने में पाठ्य पुस्तक निगम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह बातें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजा पांडेय के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के रूप में…

Read More

सुरक्षा, शिक्षा और समर्पण: जशपुर कलेक्टर ने बाल सम्प्रेक्षण गृह और आश्रय गृह का किया गहन निरीक्षण, बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष जोर!

भोजन की गुणवत्ता सी सी टी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के निर्देश विभिन्न खेल गतिविधियों में भी शामिल करने के लिए कहा कलेक्टर ने बाल सम्प्रेक्षण गृह के बालकों को बेट बाल बैडमिंटन किट उपहार में दिया बच्चों ने खेल सामग्री मिलने पर कलेक्टर को दिया धन्यवाद जशपुर 31 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बालक बाल सम्प्रेक्षण गृह और बालिका खुला आश्रय गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया और दी…

Read More

15704 शिक्षार्थियों का ज्ञान महाकुंभ : शिक्षा की नई लहर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने दी परीक्षा उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में पूरे जिले में शिक्षा की क्रांति.

उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में 15704 शिक्षार्थी हुए सम्मिलित जिलें में कुल 1013 बनाए गए थे परीक्षा केंद्र जशपुर. 24 मार्च 2025 : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अंतर्गत औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित लोगों को समाज में एकीकृत करने एवं राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पढ़ने, लिखने और अंकगणित कौशल सहित कार्यात्मक साक्षरता प्रदान करना, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल से समृद्ध करते हुए आजीवन सीखने हेतु प्रोत्साहित करना है। कलेक्टर रोहित व्यास के…

Read More