जशपुर में प्रशासन का बड़ा फैसला: मधुमक्खी छत्ते हटाने के लिए 50 लोगों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, श्रम विभाग की योजनाओं का हर पात्र को लाभ, 16 मार्च से दाल-भात केंद्र शुरू!

जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वन विभाग श्रम ,विभाग, और खनिज विभाग की समीक्षा बैठक ली और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को देने के निर्देश दिए । उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में बहुत संख्या में मधुमक्खी के छत्ते पेड़ों और शासकीय भवनों में बने हैं। उनको हटाने के लिए 50 हाथी मित्रों का चयन करके प्रशिक्षण दिलाया जिला प्रशासन से उनके कीट भी उपलब्ध कराया जाएगा‌ और मधुमक्खी हटाने के एक निश्चित राशि दी जाएगी…

Read More

PM इंटर्नशिप योजना: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जशपुर में पंजीयन सहायता शिविर आयोजित

पंजीयन सहायता हेतु शिविर एनईएस पीजी कालेज में 11 व 12 मार्च को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन 12 मार्च तक जशपुर, 10 मार्च 2025/ केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ करने का उद्देश्य युवाओं में कौशल का विकास करने के साथ ही रोजगार के अवसर प्रदान करना है। योजना का लाभ लेने के लिए 12 मार्च 2025 तक प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल www.pminternship.mca.gov.in पर निःशुल्क ऑनलाईन पंजीकरण किया जा सकता है। शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना अंतर्गत 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमाधारक…

Read More

होली पर नहीं बिकेगी शराब! जशपुर में 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 14 मार्च 2025 को ‘होली’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। होली के दिन जिले की सम्पूर्ण देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों सहित संलग्न अहातों को 13 मार्च 2025 की रात्रि 10:00 बजे से 15 मार्च 2025 की प्रातः 10:00 बजे तक पूर्णतः बन्द रखने हेतु आदेश दिए गए हैं। उन्होंने शासन के उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।

Read More

जशपुर में सांप के काटने से गई जान, प्रशासन ने 4 लाख की सहायता राशि की मंजूरी दी!

जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम बहोरा निवासी शीतल राम का जहरीला सांप के कोटने से 19 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सरस्वती बाई तथा मृतक की पुत्री करिश्मा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More