प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से संवरते सपने बिजली बिल हुआ आधा, 30 हजार का अतिरिक्त अनुदान दे रही राज्य सरकार रायपुर. 29 जून 2025. प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पूरे देश की तरह बिलासपुर जिले के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि महंगाई के इस दौर में भारी-भरकम बिजली बिल से भी राहत मिल रही है। बिलासपुर की अशोक नगर निवासी श्रीमती अंजलि सिंह ने अपनी छत पर तीन किलोवाट का सोलर…
Read MoreTag: #SelfReliantIndia
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा– राष्ट्र निर्माण के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय
रायपुर 23 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, महान शिक्षाविद्, और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण समर्पित…
Read Moreजहाँ कभी थी नक्सल छाया, अब वहाँ गूंज रही है व्यापार की बात! दंतेवाड़ा के युवाओं ने आईआईएम में सीखी उद्यमिता की उड़ान
रायपुर, 16 जून 2025/ कभी चुनौतियों से जूझते रहे दंतेवाड़ा के युवाओं के जीवन में अब उम्मीद की एक नई किरण जगी है। यह बदलाव आया है एक अनोखी और अभूतपूर्व पहल के माध्यम से जिसके केंद्र में हैं भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम रायपुर, दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ सरकार। 13 जून 2025 को जब आईआईएम रायपुर में उद्यमिता सर्टिफिकेट प्रोग्राम बैच-2 का समापन हुआ, तो मंच पर केवल प्रमाण पत्र नहीं बांटे गए, बल्कि युवाओं के सपनों को पंख दिए गए। यह दो महीने का आवासीय कार्यक्रम, जिसमें दंतेवाड़ा…
Read More8 दिव्यांगों की ज़िंदगी बदली चंद मिनटों में! जशपुर में सुशासन तिहार बना उम्मीद की नई सुबह, ट्रायसायकल और वॉकर से मिला चलने का सहारा
जशपुर, 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासन और जनता के मध्य सीधे संवाद के लिए सुशासन तिहार का आयोजन 08 अप्रैल से 31 मई तक पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। जिसके तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निदान के साथ मांगों के अनुसार विकास कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की जा रही है। जिससे लोगों को त्वरित लाभ प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार के तहत सहायक उपकरण प्राप्ति के लिए दिव्यांग सुबानी, प्रवीण कुजूर, निशांत खलखो, प्रफुल्ल बेक…
Read Moreलोकल फॉर वोकल एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर 14 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री पांडेय को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय बांस मिशन अंतर्गत 10 महिला हितग्राहियों को बांस टूल किट प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस…
Read More“पक्का मकान बन गया है?” – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सवाल पर मुस्कराए दल्लु राम बैगा, कहा – “हां, बन गया है”
प्रधानमंत्री जनमन योजना बनी आत्मसम्मान की छत – एक सजीव संवाद की प्रेरक कहानी तीन लाख गरीबों का सपना हुआ पूरा, पहुंचे खुद के पक्के मकानों में सोमारी पुनेम, दल्लुराम बैगा और जगतपाल राम को प्रधानमंत्री ने अपने हाथों से सौंपी नए आवास की चाबी दूरस्थ वनांचलों में भी गरीबों और वंचितों के अब खुद के पक्के घर, सुरक्षा और सम्मान के साथ चिंतामुक्त रह रहे अपने सपने के आशियानों में रायपुर, 30 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जब बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा एवं…
Read Moreस्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव
उप मुख्यमंत्री ने सरस मेले का किया उद्घाटन रायपुर. 9 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही…
Read Moreबैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण, MSME को मिलेगा नया आयाम : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए पारंपरिक उद्योगों का विकास आवश्यक:सांसद बृजमोहन रायपुर, 4 मार्च 2025/ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत, समृद्ध भारत के सपने को साकार करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) का सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। स्टार्टअप्स के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। ऐसे में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। यह कहना है सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का जो मंगलवार…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की सौजन्य भेंट : छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम चर्चा
रायपुर, 1 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और सतत विकास को लेकर चल रही पहल पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय…
Read Moreजशपुर के छोटे से गांव से बड़े सपने तक! मुद्रा लोन से बिजनेसवुमन बनीं श्रीमती सोनी ठाकुर, अब दूसरों के लिए मिसाल….पढ़ें उनकी प्रेरणादायक कहानी!
जशपुर 27 फरवरी 2025/ “सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आत्मविश्वास और सही अवसर की जरूरत होती है।” इसी को चरितार्थ करते हुए जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड की श्रीमती सोनी ठाकुर ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया। पहले वे अपनी छोटी सी श्रृंगार दुकान के जरिए घर-गृहस्थी चला रही थीं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण व्यवसाय को आगे नहीं बढ़ा पा रही थीं। फिर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत 1.80 लाख रुपये का लोन लेकर उन्होंने अपने व्यवसाय को विस्तार दिया और अब आर्थिक रूप…
Read More