विशेष-लेख : हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनेगा छत्तीसगढ़

आलेख: जी.एस. केशरवानी, उप संचालक रायपुर, 2 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़, भारत में हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। मध्य भारत की सबसे बड़ी और सबसे आधुनिक केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई भी दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में स्थापना की गई है। यहां राज्य के वनों में उपलब्ध लघु वनोपजों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण किया जाएगा। इस इकाई में हर वर्ष लगभग 50 करोड़ रूपए के आयुर्वेदिक औषधीय उत्पादों का उत्पादन एवं प्रसंस्करण किया जाएगा। यह प्रसंस्करण केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज…

Read More

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ – मुख्यमंत्री श्री साय

स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक बनी चरण पादुका योजना रायपुर 29 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के जामगांव में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ किया गया। प्रदेश के 12 लाख 40 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहक भाइयों-बहनों के जीवन स्तर को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर…

Read More

जशपुर में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान को लेकर कार्यशाला : 417 गांवों के विकास पर हुआ मंथन, धरती आबा अभियान से बदलेगी जशपुर के जनजातीय गांवों की तस्वीर, जिला पंचायत में हुई विस्तृत कार्यशाला.

धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जागरूकता प्रसार के लिए जिला पंचायत में हुआ कार्यशाला का आयोजन. विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की दी गई जानकारी, इस अभियान में जिले के 417 गांव हैं सम्मिलित. जशपुर. 18 जून 2025 : जशपुर जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 417 गांवों के समग्र विकास पर मंथन किया गया। इस कार्यशाला में 17 विभागों के समन्वय से संचालित 25 योजनाओं की जानकारी दी गई और…

Read More

जहाँ कभी थी नक्सल छाया, अब वहाँ गूंज रही है व्यापार की बात! दंतेवाड़ा के युवाओं ने आईआईएम में सीखी उद्यमिता की उड़ान

रायपुर, 16 जून 2025/ कभी चुनौतियों से जूझते रहे दंतेवाड़ा के युवाओं के जीवन में अब उम्मीद की एक नई किरण जगी है। यह बदलाव आया है एक अनोखी और अभूतपूर्व पहल के माध्यम से जिसके केंद्र में हैं भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम रायपुर, दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ सरकार। 13 जून 2025 को जब आईआईएम रायपुर में उद्यमिता सर्टिफिकेट प्रोग्राम बैच-2 का समापन हुआ, तो मंच पर केवल प्रमाण पत्र नहीं बांटे गए, बल्कि युवाओं के सपनों को पंख दिए गए। यह दो महीने का आवासीय कार्यक्रम, जिसमें दंतेवाड़ा…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने बलादरपाठ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के मल्टी एक्टिविटी सेंटर का अवलोकन किया, परिसर में बच्चों के खेल गतिविधियों की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

महिला, पुरुष और बच्चों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने के भी दिए निर्देश जशपुर, 4 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को बगीचा विकास खंड के ग्राम बलादरपाठ में जन-मन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवारों के लिए बनाए जा रहे मल्टी एक्टिविटी सेंटर का अवलोकन किया और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने रैम्प को ठीक करवाने के निर्देश दिए और पुरुष, महिला शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए बेबी शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं। भवन में…

Read More

विकसित छत्तीसगढ़ की नींव रखेगा देवांगन समाज! CM विष्णु साय बोले – मेहनत, व्यापार और शिक्षा में अव्वल

मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज के महाकुंभ में समाज के लोगों को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागिता की अपील की रायपुर 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में देवांगन समाज के महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज मेहनतकश और खुशहाल समाज है। समाज के लोग उन्नत खेती और व्यवसायी के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह समाज न केवल खेती और व्यापार में अग्रणी है, बल्कि शिक्षित और संगठित भी है। शिक्षा,…

Read More

बस्तर में इको-टूरिज्म को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री साय ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया लोकार्पण

रायपुर, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को कयाकिंग 05 नग नाव प्रदाय किया और संयुक्त वन प्रबंधन समिति भोंगापाल को तमुर्रा नाला में बांस नौका विहार केंद्र के शुभारंभ के लिए सामग्री बांटी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला समूह के अध्यक्ष सुनीता नाग सहित अन्य सदस्यों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्राचीन शिव मंदिर परिसर भोंगापाल में पीपल…

Read More

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

रायपुर, 27 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं सहित पाँच महिलाओं को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की बिरहोर जनजाति की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को उनके नए आवास की चाबियाँ प्रदान की। इसके साथ ही रायगढ़ जिले के बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी आवास योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री के…

Read More

छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

माओवाद से मुक्ति की जमीन पर रखी जा रही है विकास की मजबूत नींव – मुख्यमंत्री रायपुर 26 मई 2025/ जिस पामेड़ को कभी माओवादियों की बटालियन नंबर-1 का गढ़ माना जाता था, आज वहां बैंक खुल रहे हैं, कन्या आश्रम बन रहे हैं और लोग खुले मन से सुशासन शिविरों में भाग ले रहे हैं। यह बदला हुआ बस्तर है — आत्मविश्वास, विकास और लोकतंत्र का प्रतीक। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती और पूर्व में माओवादी प्रभाव से ग्रस्त रहे पामेड़ क्षेत्र में छत्तीसगढ़…

Read More

जशपुर : धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को 25 प्रकार की योजनाओं का दिया जा रहा है लाभ

जशपुरनगर 23 मई 2025/ आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्हें पक्के मकान, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आश्रम छात्रावास के निर्माण कार्य, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका मूलक गतिविधियों सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहट में जल जीवन मिशन के तहत सभी बसाहट तक पेयजल की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए छात्रावास-आश्रम की भी सुविधा उपलब्ध कराया…

Read More