69 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़ नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की 7658 हितग्राही महिलाओं को मिलेगा पहली बार इस योजना का लाभ महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को अब तक 13024.40 करोड़ रूपए की मदद रायपुर : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658…
Read MoreTag: #WomenEmpowermentIndia
“स्कूटी दीदी” बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सराहा एनु का जज़्बा, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की सराहना
छत्तीसगढ़ की बेटियाँ अब केवल लाभार्थी नहीं, बन रहीं सामाजिक परिवर्तन की भी वाहक- मुख्यमंत्री रायपुर 15 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक छोटे से गांव उमरदा की निवासी एनु आज पूरे देश में “स्कूटी दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एनु की जीवटता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उनके योगदान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि एनु जैसी बेटियाँ ही आत्मनिर्भर भारत की असली पहचान हैं। उनके साहस, समर्पण और संकल्प से छत्तीसगढ़…
Read Moreडॉ. अंजली पवार की सौजन्य भेंट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, छत्तीसगढ़ पर्यटन को बढ़ावा देने का किया आग्रह
रायपुर, 12 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 डॉ. अंजली पवार ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. अंजली पवार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. अंजली पवार को छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्रों सहित प्रदेश के सभी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में पर्यटन विकास की आवश्यकता पर बल…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनपद सीईओ बैठक में बदली गांव की तस्वीर की रणनीति: डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से लेकर श्रमदान तक अनिवार्य, कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा — सिर्फ बैठक नहीं, जमीन पर दिखे विकास! मनरेगा, पीएम आवास और स्व सहायता समूहों पर विशेष जोर
समूह की दीदियों का राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, और ई श्रम कार्ड बनाने के भी निर्देश स्व सहायता समूह को स्व-रोजगार के लिए ऋण देने में रूचि नहीं लेने वाले बैंक से शासकीय राशि निकालकर सहायता करने वाले बैंक में जमा करने के निर्देश जशपुर 24 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद सीईओ की समीक्षा बैठक लेकर स्व सहायता समूह का गठन, आजीविका मूलक गतिविधियां, ग्रामीण सचिवालय, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-मन योजना, सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।…
Read Moreजशपुर में आगामी 12 जून को प्रातः 11 बजे से पहली बार आयोजित होगा बृहद कटहल मेला, दिखेगा महिला शक्ति और ग्रामीण नवाचार का संगम
महिला समूहों, कृषक संगठनों एवं उद्यमियों को मिलेगा कटहल व्यवसाय में नवाचार का अवसर जशपुर, 9 जून 2025 / जिला प्रशासन जशपुर एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में बृहद कटहल मेला का आयोजन आगामी 12 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे से, स्थानीय वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल, जशपुर में किया जा रहा है। यह मेला कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।इस मेले में जिले के महिला स्व-सहायता समूहों, कृषक उत्पादक संगठनों, उत्पादक कंपनियों…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री से प्रियवंदा सिंह जूदेव ने की विशेष चर्चा : जशपुर की बेटियों के हक की आवाज दिल्ली तक पहुंची, पहाड़ी कोरवा और महिलाओं के लिए बनेगी नई राह, दिल्ली में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने रखा सशक्तिकरण का रोडमैप.
राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात, पहाड़ी कोरवा,महिला सुरक्षा और केंद्रीय योजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा महिला सशक्तिकरण पर छत्तीसगढ़ की पहल को केंद्रीय मंत्री का समर्थन, प्रियवंदा सिंह जूदेव ने दिल्ली में रखे महत्वपूर्ण मुद्दे. जशपुर. 28 मई 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जशपुर जिले सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, पोषण, शिक्षा और…
Read Moreमुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी
रायपुर, 27 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं सहित पाँच महिलाओं को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की बिरहोर जनजाति की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को उनके नए आवास की चाबियाँ प्रदान की। इसके साथ ही रायगढ़ जिले के बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी आवास योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री के…
Read Moreमहिला आयोग की जशपुर सुनवाई: 6 मामलों की सुनवाई, 5 साल से लापता युवक के आधार पर जांच के निर्देश
आयोग ने सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस किया जारी जशपुर जिले में 6 प्रकरणों पर हुए सुनवाई, तीन प्रकरण रायपुर ट्रांसफर, तीन हुए नस्तीबद्ध जशपुर, 16 मई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर आज 315 सुनवाई हुई। जिसमें जशपुर जिले में 9 बार सुनवाई की गई है। जन सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका ने उभय…
Read Moreकभी करती थीं 10 रुपये की बचत, आज हैं लखपति दीदी! जानिए जशपुर जिले की ममता मंडल की सफलता की पूरी कहानी
मनोरा की लखपति दीदी ममता मंडल के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा जशपुर, 28 मार्च 2025/ यह कहानी ममता मंडल की है, जिन्होंने कठिनाइयों का सामना करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया और बिहान कार्यक्रम से जुड़कर अपने परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। ममता मंडल का विवाह 2003 में हुआ, जिसके बाद वह जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के आस्ता ग्राम पंचायत में आ गईं। उनके पति साधारण कार्य करते थे और दोनों एक किराए के छोटे घर में रहते थे। ममता की शिक्षा आठवीं तक हुई थी,…
Read More