अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सम्पूर्ण नेत्र जांच का हुआ शुभारंभ मरीजों का किया जाएगा निःशुल्क ईलाज कुनकुरी विकासखण्ड में 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक होगा नेत्र परीक्षण अब तक 16499 लोगों के नेत्र परीक्षण में 58 से अधिक मोतियाबिंद के मिले मरीज जशपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन तथा मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी एनपीसीबी के मार्गदर्शन में अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत “सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा“ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विगत दिवस…
Read MoreTag: #कलेक्टररोहितव्यास
गेउर नदी में डूबने से युवक की मौत — जशपुर कलेक्टर ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता राशि की मंजूरी दी
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम दनगरी निवासी स्व. मनोज का गेउर नदी के पानी में नहाने के दौरान डूबने से 18 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता लारि नागेश हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreवनांचल से विकास की डगर तक — कलेक्टर रोहित व्यास ने लकराघरा में 4 किमी सड़क निर्माण की दी मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम
कलेक्टर ने दूरस्थ वनांचल गांव लकराघरा का किया निरीक्षण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को फरसाबहार विकास खंड के दूरस्थ अंचल बोखी ग्राम पंचायत के लकराघरा ग्राम के वन भूमि के कच्चे सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामवासियों की मांग पर 4 किलोमीटर लकराघरा गांव में वन विभाग के अधिकारियों को डब्लू बी एम सड़क बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शीघ्र राशि स्वीकृति करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क की स्वीकृति के साथ जहां आवश्यकता है पूल पुलिया निर्माण कार्य का प्रस्ताव भेजने…
Read Moreमतदाता सूची का डिजिटल सत्यापन शुरू — जशपुर कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक में बताया SIR प्रक्रिया का पूरा रोडमैप
जशपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू, 07 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन राजनीतिक दलों के साथ बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने एसआईआर से जुड़ी प्रक्रियाओं और तैयारियों के संबंध दी जानकारी जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। एसआईआर हेतु जारी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित ने बुधवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक…
Read Moreजनभागीदारी से बदलेगा हनुमान टेकरी मंदिर का स्वरूप — कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण कर पार्क सौंदर्यकरण, चबूतरा निर्माण और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
मंदिर की नियमित साफ सफाई पार्क में बच्चों के लिए खेल सामग्री और मंदिर की सीढ़ी में डोम शेठ लगाने निर्देश कुनकुरी नगर के नागरिकों ने मंदिर के सौन्दर्य करण के लिए अपने सुझाव भी दिए जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को कुनकुरी विकास खंड के हनुमान टेकरी मंदिर का निरीक्षण किया और सुविधाओं, समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मंदिर के अंदर बने पार्क के सौन्दर्य करण करने के निर्देश दिए हैं। पार्क की साफ सफाई, पेड़ पौधे लगाने और बच्चों के खेलने के लिए खेल सामग्री…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास ने किया कुनकुरी छठ घाट का निरीक्षण — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5.17 करोड़ की स्वीकृति से छठ घाट के भव्य सौंदर्यकरण का रास्ता किया साफ, अब बनेगा आधुनिक धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र
मुख्यमंत्री ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण हेतु 5 करोड़ 17 लाख दी स्वीकृति छठ घाट की साफ-सफाई, पचरी निर्माण, पाथ-वे, सौलर लाइट और बच्चों के लिए बनाया जाएगा बाल उद्यान जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को नगरी निकाय कुनकुरी के छठ घाट का निरीक्षण किया और स्थानीय जनप्रतिनिधीयों के साथ समीक्षा बैठक लेकर कुनकुरी के छठ घाट के सौन्दर्य करण के लिए सुझाव भी लिए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण करने के लिए 5 करोड़ 17 लाख की…
Read Moreनाले में डूबकर खत्म हुई एक बेटी की ज़िंदगी — जशपुर में दर्दनाक हादसे के बाद कलेक्टर ने दिखाया मानवीय चेहरा, 4 लाख की राहत राशि स्वीकृत
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम खुटापानी निवासी स्व. ड्रेमिला पैंकरा का नाला के पानी में डूबने से 22 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता लवप्रसाद हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreब्रेकिंग: जशपुर में बदल गई छुट्टी की तारीख! अब गोवर्धन पूजा पर नहीं, बिरसा मुंडा जयंती पर रहेगा अवकाश
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जशपुर जिले के लिए गोवर्धन पूजा के अवसर पर 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए 15 नवंबर 2025 को जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुण्डा जयंती) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा।
Read Moreबुलडेगा में लगा सुशासन शिविर, 1000 से अधिक लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान : विधायक गोमती साय बोलीं — ‘जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान’, शिविर में बंटे कार्ड, बीज और योजनाओं के लाभ
विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम बुलडेगा में जिला स्तरीय सुशासन शिविर हुई आयोजित ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरण हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित शिविर में राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, फसल बीज एवं मछली जाल का किया गया वितरण जशपुर : लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने एवं ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुलडेगा में जिला…
Read Moreजशपुर में शुरू हुई ‘पोषण की पाठशाला’ : बच्चों को मिलेगी सेहतमंद जीवन की सीख, आईआईटी बॉम्बे और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल
पोषण की पाठशाला से बच्चों में बढ़ेगी जागरूकता, मजबूत होगी सेहत आईआईटी बॉम्बे, जिला प्रशासन और एसएमडीटी संस्था की संयुक्त पहल से जशपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ सही पोषण मिलना बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक: कलेक्टर श्री व्यास जशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिले में बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने और उनमें पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण की पाठशाला कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…
Read More