जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की क्रांतिकारी पहल: डॉक्टरों को कैंसर, मधुमेह व पक्षाघात पर मिला विशेष प्रशिक्षण

जशपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने स्वाथ्य उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन गैर संचारी रोग नियंत्रण, परिवार नियोजन एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की हुई सामीक्षा जशपुर, 23 जुलाई 2025/ जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में जिले के समस्त स्वास्थ्य अमलों हेतु उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीएस जात्रा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय…

Read More

हाथी-मानव संघर्ष पर प्रशासन अलर्ट! जशपुर कलेक्टर ने की आपात समीक्षा बैठक, 100 हाई मास्ट व ‘गज संकेत ऐप’ से होगा अलर्ट

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने हाथियों की सुरक्षा, हाथी मानव संघर्ष की स्थिति को रोकने के संबंध में ली समीक्षा बैठक जशपुर, 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में वन विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर और डीएफओ श्री शशि कुमार ने अधिकारियों से जिले में हाथी और मानव के बीच उत्पन्न संघर्ष की स्थिति को रोकने, हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सर्पदंश की घटनाओं से बचाव हेतु जागरूकता प्रसार जैसे…

Read More

45 समस्याएं, 1 समाधान मंच! जनदर्शन में बोले कलेक्टर – समय पर होगी हर शिकायत का हल

जशपुर, 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों को समय पर निराकृत करने को भी कहा। जनदर्शन में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले, शाला प्रवेश, भूमि विवाद, राशनकार्ड निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित मामले एवं विभिन्न विषयों से संबंधित मांगें शामिल थीं।

Read More

परिवहन सुविधा अब और सरल : बछरांव में लगने जा रहा शिविर, लर्निंग लाइसेंस और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऑन-स्पॉट सुविधा

जशपुर, 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 23 जुलाई 2025 बुधवार को लर्निंग लायसेंस शिविर एवं एच.एस.आर.पी. (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) शिविर का आयोजन बगीचा विकासखण्ड के पंचायत भवन बछरांव में किया गया है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 23 जुलाई 2025 दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त आवेदकों से अपील…

Read More

जशपुर में डूबने और आकाशीय बिजली से दो मौतें, परिजनों को मिले 8 लाख की आर्थिक मदद

जशपुर, 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम महुआ निवासी स्व. संध्या भगत4 कापुटोली नाला के पानी में डूबने से 25 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता जेण्डर राम एवं माता रजनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सन्ना तहसील के ही…

Read More

जशपुर की शिक्षा व्यवस्था में कलेक्टर का मिशन मोड ऑपरेशन : स्कूलों की कम उपस्थिति और कमजोर रिजल्ट पर अब नहीं चलेगी लापरवाही

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल के प्राचार्यो की बैठक लेकर बोर्ड परिणामों और उपस्थिति की व्यापक समीक्षा की कलेक्टर ने पालकों से बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की आपेक्षिक परिणाम नहीं आने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश जशपुर, 18 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला पंचायत समाकक्ष में स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक लेकर 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों और इस शैक्षणिक सत्र में बच्चों की उपस्थिति पर विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर : बगिया छात्रावास में अनियमितता पर कलेक्टर की कड़ी कार्रवाई : अधीक्षक व भृत्य को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित!

जशपुर, 10 जुलाई 2025/ जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल स्थित शासकीय आदिवासी बालक आश्रम, बगिया में लापरवाही और अनियमितता के मामले में कलेक्टर रोहित व्यास ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आश्रम परिसर की दुर्दशा और एक छात्र की सर्पदंश से मृत्यु के मामले में यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, कक्षा तीसरी में अध्ययनरत छात्र अमृत साय की सर्पदंश से मृत्यु के बाद जांच में सामने आया कि आश्रम परिसर की साफ-सफाई एवं देख-रेख में गंभीर लापरवाही बरती जा रही…

Read More

जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी समीक्षा! संस्थागत डिलीवरी ना होने पर नोटिस, ऑपरेशन थिएटर में वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला पंचायत में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन जशपुर, 10 जुलाई 2025/ जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी एम्बुलेंसों की स्थिति एवं संचालन पर समीक्षा करते हुए सभी 15 वर्ष से पुरानी गाड़ियों को सेवा से हटाकर नीलाम करने एवं सभी एम्बुलेंस संचालकों की जानकारी सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने मनोरा एवं…

Read More

मधेश्वर पहाड़ पर गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’, 14 जुलाई को सावन सोमवार पर निकलेगी ऐतिहासिक कांवर यात्रा, शिवभक्तों के स्वागत के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा

कलेक्टर श्री व्यास ने कांवर यात्रा की तैयारी का किया अवलोकन रूट चार्ट, मेला स्थल, बेरिकेडिंग, पानी, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश शिव भक्त मधेश्वर पहाड़ का करेंगे जला अभिषेक जशपुर 09 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को कुनकुरी विकासखंड के मयाली नेचर कैंप के पास स्थित विश्व के सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास आगामी 14 जुलाई को सावन सोमवार को भव्य कांवर यात्रा की तैयारी का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वन…

Read More

कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग की बैठक में दो-टूक कहा – गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरे हों सभी प्रोजेक्ट

जशपुर, 09 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित सभी विकास कार्यों की गहन समीक्षा की और सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सिंचाई योजनाओं के तहत बन रहे एनीकट, स्टॉप डेम, जलाशय, नहर निर्माण सहित अन्य संरचनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से किसानों को उनके फसलों के लिए आवश्यक सिंचाई सुविधा…

Read More