वन विभाग के तत्परता से घायल महिला की बची जान, हाथी की गतिविधियों पर सतत निगरानी, ग्रामीणों को किया गया सतर्क जशपुर : वनमंडल जशपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के परिसर सुखरापारा में आज प्रातः एक लोनर हाथी के आगमन से उत्पन्न स्थिति में वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से घायल महिला की जान बचाई गई। डीएफओ जशपुर वनमण्डल ने बताया कि हाथी वन परिक्षेत्र कापू, वनमंडल धरमजयगढ़ से होते हुए सुखरापारा क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान ग्राम सुखरापारा निवासी 60 वर्षीय श्रीमती कमलाबाई पति श्री…
Read MoreTag: #HumanElephantConflict
गजरथ यात्रा का अनोखा अभियान! अब तक 92 स्कूलों में 9800 छात्राओं को सिखाई हाथियों की भाषा, कांसाबेल में जारी जागरूकता की लहर
अब तक गजरथ यात्रा फरसाबहार, कुनकुरी, बगीचा एवं पत्थलगांव के 92 स्कूलों में लगभग 9800 छात्राओं को हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की दी है जानकारी जशपुर : विगत कई वर्षों से जशपुर जिला हाथी विचरण क्षेत्र रहा है एवं हाथियों की उपस्थिति निरंतर बनी हुई है। यहां की भौगोलिक संरचना तथा घने वनक्षेत्र एवं अन्तर्राज्य सीमा से लगे होने के कारण कई स्थलों से हाथियों का प्रवेश जशपुर जिले में होता है। जिससे हाथी मानव द्वंद की घटनायें होने की संभावनाएं बनी रहती है। जशपुर वनमण्डल द्वारा हाथी मानव…
Read Moreजशपुर में हाथी ने ली एक व्यक्ति की जान, वन विभाग ने परिजनों को दी तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि
जशपुर : वनमण्डल अन्तर्गत कुनकुरी परिक्षेत्र के गिनाबहार सर्किल के बीट बंदरचुओं के ग्राम डोडापानी में दिनांक 02.11.2025 को लगभग समय सायं 5:30 बजे हाथी मानव द्वंद के फलस्वरूप श्री जीवन प्रकाश खलखो पिता नैनसुख खलखों उम्र 45 वर्ष, जाति-उरांव, निवास डोडापानी, तहसील- कुनकुरी, जिला-जशपुर (छ०ग०) की मृत्यु हो गई। दिनांक 25.10.2025 से 27 नग हाथियों का दल कांसाबेल परिक्षेत्र से कुनकुरी परिक्षेत्र के बंदरचुआं परिसर के कक्ष कमांक 1065 में विचरणरत था। दिनांक 01.11.2025 को रात्रि में बंदरचुंआ परिसर के कुनकुरी परिसर के कक्ष कमांक आर.एफ. 1168 में विचरणरत्…
Read Moreगजरथ यात्रा से जशपुर के 90 स्कूलों के 9800 छात्रों में फैली वन्यजीव जागरूकता, हाथियों के व्यवहार की मिली गहन जानकारी
जशपुर : गजरथ यात्रा द्वारा निरंतर स्कूलों में जाकर हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी दी जा रही है। जशपुर वनमण्डलाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गजरथ यात्रा के माध्यम से अब तक जिले के 90 स्कूलों में 9800 छात्र-छात्राओं को हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी दी जा चुकी है। इनमें फरसाबहार, कुनकुरी एवं बगीचा विकासखण्ड अन्तर्गत आने वाले 75 स्कूलों के लगभग 8205 छात्र-छात्राएं एवं पत्थलगांव विकासखण्ड अंतर्गत 15 स्कूलों के 1595 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वर्तमान में पत्थलगाव विकासखंड में निरंतर गजरथ यात्रा अपना कार्य कर…
Read Moreजशपुर में विश्व हाथी दिवस पर गज संरक्षण संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने बताया हाथी-मानव द्वंद का समाधान
हाथी विशेषज्ञों ने हाथियों के व्यवहार, पारिस्थितिकीय तंत्र में उनकी भूमिका तथा संरक्षण के महत्व पर डाला प्रकाश जशपुर, 12 अगस्त 2025/ विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत कार्यालय में कलेक्टर रोहित व्यास एवं वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार की मौजूदगी में जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत अंतर्राज्यीय हाथी-मानव द्वंद को कम करने के उद्देश्य से कार्यशाला सह गज संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाथी विशेषज्ञों ने हाथियों के व्यवहार, पारिस्थितिकीय तंत्र में उनकी भूमिका तथा संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जागरूकता बढ़ाने…
Read Moreजशपुर वनमंडल में गज सूचना एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना, 24 घंटे मिलेगी हाथी मूवमेंट की जानकारी
नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुली रहेगी, टोल फ्री नम्बर 9243030720 जारी जशपुर, 12 अगस्त 2025/ वनमण्डल जशपुर में 12 अगस्त 2025 को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर गज सूचना एवं नियत्रण कक्ष की स्थापना किया गया। गज सूचना एवं नियंत्रण कक्ष का मुख्य उददेश्य परिक्षेत्र अन्तर्गत विचरणरत् हाथियों की जानकारी प्राप्त कर विचरण क्षेत्र के जंगल किनारे बसे एकल घरों में निवासरत् परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने हेतु एवं आस-पास के ग्रामों को सूचना देकर सुरक्षित करने हेतु सरपंच, सचिव एवं कोटवार को दूरभाष पर जानकारी देकर मुनादी…
Read Moreहाथी-मानव संघर्ष पर प्रशासन अलर्ट! जशपुर कलेक्टर ने की आपात समीक्षा बैठक, 100 हाई मास्ट व ‘गज संकेत ऐप’ से होगा अलर्ट
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने हाथियों की सुरक्षा, हाथी मानव संघर्ष की स्थिति को रोकने के संबंध में ली समीक्षा बैठक जशपुर, 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में वन विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर और डीएफओ श्री शशि कुमार ने अधिकारियों से जिले में हाथी और मानव के बीच उत्पन्न संघर्ष की स्थिति को रोकने, हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सर्पदंश की घटनाओं से बचाव हेतु जागरूकता प्रसार जैसे…
Read Moreअब हाथी आएंगे तो पहले ही बजेगा अलार्म! कुनकुरी में 70 वनकर्मियों को गज संकेत एप्प का प्रशिक्षण, मानव-हाथी संघर्ष पर कसेगा शिकंजा!
हाथी मानव-द्वन्द न्यूनतम करने अर्ली वार्निंग सिस्टम हेतु गज संकेत एप्प का दिया गया प्रशिक्षण जशपुर, 18 जुलाई 2025/ वनमंडल अंतर्गत कुनकुरी में विगत दिवस 16 जुलाई को रायपुर से आए विशेषज्ञ द्वारा अर्ली वार्निंग सिस्टम हेतु गज संकेत एप्प का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे ंलगभग 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य वन कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ रेपिड रेस्पॉन्स टीम को इस एप्प की जानकारी देना था। ज्ञात हो कि इस एप्प के माध्यम से आम जनता को हाथी के लोकेशन की जानकारी पहले ही प्राप्त हो…
Read Moreजशपुर बना मानव-हाथी सहजीवन का मॉडल! गजरथ यात्रा में 150 स्कूल प्रमुखों को दी गई व्यवहारिक जानकारी, छात्र होंगे जागरूकता के वाहक
तपकरा, कांसाबेल एवं कुनकुरी में गजरथ यात्रा के संबंध में कार्यशाला आयोजित जशपुर, 23 जून 2025/ फरसाबहार विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद विद्यालय तपकरा, कांसाबेल एवं कुनकुरी के मिडिल और हाईस्कूल में लगभग 150 प्राचार्य एवं प्रधानपाठक की उपस्थिति में गजरथ यात्रा के संबंध में कार्यशाला आयोजित किया गया और समस्त बिन्दूओं और पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दिया गया। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उक्त कार्यशाला में पी.के. भटनागर, जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर, अभिनव केशरवानी उप वनमण्डलाधिकारी कुनकुरी, एस.के. होता, वन परिक्षेत्राधिकारी…
Read More