मोदी और साय सरकारों के कार्यकाल में किसानों के हुए विकास की प्रामाणिकता को सारे आँकड़े स्वयं ही सिद्ध कर रहे : देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने धान और कपास समेत 14 खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने के किसान हितैषी निर्णय के लिए बधाई देकर कृतज्ञता ज्ञापित की रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए.) की केंद्र सरकार द्वारा सत्र 2025-2026 के लिए धान और कपास समेत 14 खरीफ फसलों के समर्थन…
Read MoreTag: #BJPChhattisgarh
वक़्फ़ संशोधन बिल पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न : वक़्फ़ संपत्तियों की पारदर्शिता हेतु जरूरी है संशोधन – भाजपा
यह बिल समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर प्रदान करेगा और वक़्फ़ संपत्तियों का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के लिए सुनिश्चित करेगा. जशपुर. 20 मई 2025 : भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक़्फ़ संशोधन बिल 2025 को लेकर जनजागरूकता फैलाने हेतु सोमवार को श्याम पैलेस जशपुर में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्री रायमुनी भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नरेश नंदे तथा वक़्फ़ जनजागरण अभियान जिला समिति के सदस्य एवं पार्षद…
Read Moreबाबा साहेब की विचारधारा को समर्पित जशपुर भाजपा में संगोष्ठी : जशपुर में गूंजे बाबा साहेब के विचार, भाजपा कार्यालय में डॉ. अंबेडकर की विरासत पर गंभीर विचार विमर्श, भाजपा ने की डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित.
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में भाजपा कार्यालय जशपुर में हुआ संगोष्ठी का आयोजन. जशपुर. 05 मई 2025 : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी, जशपुर कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी विचारधारा पर गहन चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माण, सामाजिक न्याय, नारी सशक्तिकरण और जातिविहीन समाज की परिकल्पना पर प्रकाश डाला गया। भाजपा नेताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के सिद्धांतों को आत्मसात कर देश निर्माण में…
Read Moreविष्णुदेव साय का दो टूक ऐलान : भ्रष्टाचारियों को नहीं मिलेगी छूट, भाजपा की बैठकों में ‘एक देश-एक चुनाव’ पर बना ऐतिहासिक रोडमैप, ‘एक चुनाव-एक राष्ट्र’ को लेकर भाजपा का बड़ा दांव, छत्तीसगढ़ से उठी गूंज.
भाजपा के प्रदेश महामंत्रियों, सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों, निगम-मण्डल-आयोगों के अध्यक्षों/उपाध्यक्षों, नगरीय निकायों के महापौर-सभापतियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ वन नेशन वन इलेक्शन पर बैठक सम्पन्न. भाजपा की ‘वन नेशन-वन इलेक्शन‘ बैठक में बना भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने का प्लान. रायपुर. 9 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर यह दो टूक कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीति भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की है। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर, किसी भी रूप में बर्दाश्त…
Read Moreकांग्रेस का ईवीएम ड्रामा एक्सपोज़ : चुनाव में हार तो ईवीएम दोषी, जीत पर मौन, कांग्रेस की चालाकी अब नहीं चलेगी – किरण सिंह देव
भाजपा अध्यक्ष ने कहा “अब ढोंग नहीं चलेगा”,ईवीएम को लेकर कांग्रेस दोहरे मापदंड रखती है, यह ढोंग अब खत्म हो चुका – किरण सिंह देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर करारा कटाक्ष, साथ ही संगठनात्मक बैठकों की जानकारी भी की गई साझा रायपुर. 9 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए ईवीएम को लेकर उनके दोहरे रवैये की पोल खोली है, साथ ही भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में आगामी रणनीतियों पर…
Read Moreकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
रायपुर, 4 अप्रैल/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा
बिलासपुर के मोहभठ्ठा में 30 मार्च को आयोजित होगी ऐतिहासिक जनसभा रायपुर, 27 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील स्थित ग्राम मोहभठ्ठा में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों का आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं—मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि 55 एकड़…
Read More‘गति’ के जरिए ही प्रदेश सरकार ‘ज्ञान’ के लिए लक्ष्य को अर्जित करेगी : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्ष 2025-2026 के लिए प्रस्तुत बजट के प्रमुख प्रावधानों और घोषणाओं पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट्स के साथ की विस्तार से चर्चा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वर्ष 2025-2026 के लिए प्रस्तुत बजट के प्रमुख प्रावधानों और घोषणाओं पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले वर्ष के बजट पर हमारा फोकस GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर था, जबकि इस बार बजट की थीम GATI (गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नॉलॉजी और इण्डस्ट्रियल ग्रोथ) पर केंद्रित है। ‘गति’ के जरिए ही प्रदेश सरकार ‘ज्ञान’ के लिए लक्ष्य को अर्जित करेगी।…
Read Moreछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम, मुख्यमंत्री साय बोले – वादे पूरे करना हमारी प्राथमिकता
नगरीय निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष चुनाव के परिप्रेक्ष्य में भाजपा की बैठक वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन रायपुर, 24 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगमों के सभापति और नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष चुनाव के परिप्रेक्ष्य में एक जरूरी बैठक भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को रखी गई। बैठक में सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, नगर निगमों के संगठन प्रभारी-सह प्रभारी (चुनाव-2025), नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के नियुक्त पर्यवेक्षक और नगरीय…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- अब कांग्रेस को ईवीएम का बहाना बनाने का हक नहीं
रायपुर, 24 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि अब तो कांग्रेस के पास अब यह बहाना भी नहीं बचा है कि ईवीएम पर कुछ बोल सके, क्योंकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर में हुए हैं और उनमें भी भाजपा ने लगभग 80 प्रतिशत स्थानों पर जीत दर्ज की है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा के अधिकृत व…
Read More