तेंदूपत्ता संग्रहण वनांचल में बना रोजगार और आय का जरिया : मुख्यमंत्री बोले – तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत का हर रुपया उनके हाथ तक पहुँचाना ,हमारी प्राथमिकता

10 लाख से अधिक संग्राहक परिवारों को 596 करोड़ का सीधे भुगतान रायपुर, 16 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के वनवासी अंचलों में इस वर्ष भी तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य   तेज़ी से जारी है। राज्य के 902 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 10,631 फड़ों में यह कार्य हो रहा है। असमय हवा, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण इस वर्ष तेन्दूपत्ता फसल को नुकसान जरूर पहुँचा है, लेकिन संग्राहक परिवारों की मेहनत और सरकार की प्रतिबद्धता ने इस चुनौती को अवसर में बदल दिया है। अब तक की रिपोर्ट…

Read More

दशकों बाद बस्तर संभाग के दूरस्थ अंचलों में हो रही शासकीय कार्यालयों की पुनः स्थापना: बस्तर में बहेगी विकास की धारा

रायपुर, 8 मई 2025/ बस्तर संभाग में लगभग तीन दशकों से चला आ रहा नक्सली आतंक अब समाप्ति की ओर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर दिखाई देने लगे हैं। इस परिवर्तन के साथ ही शासन द्वारा लंबे समय से बंद पड़े शासकीय कार्यालयों की पुनः स्थापना प्रारंभ कर दी गई है, जिससे बस्तर के दूरस्थ अंचलों में विकास की धारा बहने लगी है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन…

Read More

टपकती छत से पक्के मकान तक : पीएम जनमन आवास योजना ने बदली विशेष जनजातियों की ज़िंदगी, सांप-बिच्छू से डर खत्म, अब सुरक्षित छत के नीचे खुशहाल जीवन जी रहे आदिवासी परिवार.

‘पीएम जनमन आवास योजना’ से विशेष पिछड़ी जनजाति किसनी बाई और अरविन्द राम के पक्के आशियाना का सपना हुआ पूरा. पक्का मकान मिलने से विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में आ रहा बदलाव, अब जनजाति परिवार सुरक्षित और सुखद जीवन कर रहे व्यतीत. कली बाई को भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत मिला है पक्का आवास. जशपुर. 23 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर सामने आई…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर जिले के मरका पंडुम में हुए शामिल, कहा- नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प होगा पूरा

गोंडवाना सामाजिक भवन के जीर्णाेद्धार, बाउंड्री वॉल के लिए 80.48 लाख रूपए की घोषणा रायपुर, 07 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर के ग्राम भिरावाही में गोंडवाना समाज द्वारा आयोजित मरका पंडुम (चैतरई महापर्व) के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गोंडवाना समाज के आराध्य बूढ़ादेव और आंगा देव की पूजा-अर्चना कर तेंदू, चार, चिरौंजी, महुआ और आम फल अर्पित किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने भिरावाही के गोंडवाना भवन परिसर में आयोजित मरका पंडुम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए…

Read More

बस्तर के लोग अब विकास की ओर: नक्सलवाद के खात्मे के साथ लौटेंगे बस्तर के सुनहरे दिन – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 5 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर अब बदल रहा है, और यह बदलाव स्थायी होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर के लोग अब नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन इस जनभावना के प्रतीक हैं। नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई: केंद्र और राज्य की प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 31 मार्च…

Read More

बस्तर पंडुम 2025 का ऐतिहासिक समापन समारोह सम्पन्न, केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि, आदिवासी अस्मिता और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने का संकल्प

बस्तर अब बंदूक नहीं, विकास की आवाज से जाना जायेगा – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर 5 अप्रैल 2025/  जनजातीय परंपराओं, लोक कला और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बस्तर पंडुम 2025 आज दंतेवाड़ा में भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। बस्तर पण्डुम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन में बस्तर पण्डुम को अगले वर्ष से राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर के आदिवासी जिलों के कलाकारों को इस महोत्सव में आमंत्रित…

Read More

जशपुर : बरसात में टपकती छत से पक्के घर तक का सफर! पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुंची विकास की रोशनी, कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती छतौरी पहुंचे

परिजनों से मुलाकात करके पानी, बिजली , बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी 16 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला पक्का आवास जगतपाल बिलासपुर में प्रधानमंत्री से भी कर चुका है मुलाकात जशपुर 2 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के ग्राम पंचायत करदना ग्राम छतौरी में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत बनाए गए प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया और पहाड़ी कोरवा परिवारों से शासन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार में आत्मीय स्वागत, गोंडवाना सामाजिक विवाह महासम्मेलन में हुए शामिल

बलौदाबाजार-भाटापारा,28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर हेलीपेड बलौदाबाजार पहुंचे। उनके साथ राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीपैड पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला अध्यक्ष आनंद यादव पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय गोंडवाना सामाजिक विवाह एवं महासम्मेलन मे शामिल होने पहुंचे थे।

Read More

राष्ट्रीय सदस्य निरूपम चकमा का जशपुर दौरा: आदिवासी कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, सरकारी योजनाओं के प्रभाव का लिया जायजा, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार पर जोर

जशपुर, 12 मार्च 2025/ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य निरूपम चकमा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिले आदिवासी परिवारों और विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और केन्द्र शासन और राज्य शासन के सभी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। कुनकुरी में नाली निर्माण बना भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण! नगर पंचायत और ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रहा घटिया निर्माण कार्य, जनता के पैसे की खुली लूट… पढ़ें पूरी ख़बर..!…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती पर किया नमन

रायपुर, 07 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती (8 मार्च 2025) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के रक्षक श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का जीवन प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में घर वापसी अभियान एक ऐतिहासिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से जोड़ने का कार्य किया। वे…

Read More