जशपुर : जनपद पंचायत बगीचा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी,  245 मतदान केंद्रों के लिए 260 मतदान दल किए गए रवाना! प्रशासन अलर्ट!

जशपुर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा में 17 फरवरी सोमवार को निर्वाचन होना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज 16 फरवरी को एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन, रिटर्निंग अधिकारी महेश्वर सिंह उईके, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील अग्रवाल, सुशील शुक्ला और के.के. श्रीवास एवं नायब तहसीलदार तोष कुमार सिंह की निगरानी में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय बगीचा से मतदान दलों को निर्वाचन हेतु बने मतदान केंद्रों में रवाना किया गया है।…

Read More

छत्तीसगढ़ में नगरपालिकाओं के आम एवं उप चुनाव संपन्न, आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित

रायपुर, दिनांक 15 फरवरी 2025/ नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2025 के महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षद पदों हेतु निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए आयोग द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2025 को समय अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया। कार्यक्रम जारी होते ही सभी संबंधित नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई थी।  प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हेतु दिनांक 11 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज 15 फरवरी 2025 को मतगणना संपन्न होने के उपरांत केवल नगरपालिकाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशून्य घोषित किया गया है।

Read More

“मतदान के लिए तैयार जशपुर!” – 11 फरवरी को 84 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट, ईवीएम जागरूकता अभियान तेज

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन पर मतदान की तीव्र गति से हो रही है तैयारी जशपुर 9 फरवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में समस्त नगरीय निकायों के चुनाव 11 फरवरी को आयोजित किए जाएंगें।  जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी करने के साथ ही लोगों को जाबो कार्यक्रम के तहत मतदान के महत्व बताया जा रहा है और ई.व्ही.एम से मत डालने की प्रक्रिया के संबंध में नगरीय निकाय के हर…

Read More

नगरपालिका आम निर्वाचन 2025: जशपुर में निर्वाचन प्रेक्षक व कलेक्टर की उपस्थिति में रेण्डमाईजेशन सम्पन्न, ध्वनि विस्तार यंत्रों के नियंत्रित उपयोग का निर्देश

कलेक्टर ने राजनैतिक दलों को तेज आवास में ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग नहीं करने का किया अपील रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तार यंत्र प्रतिबंधित जशपुर, 04 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों के निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन रोहित व्यास की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 हेतु रेण्डमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल, नगर पालिका निर्वाचन 2025 के…

Read More

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 : नगरीय निकायों में ई वी एम के माध्यम से होगी वोटिंग, मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए करें जागरूक -आयुक्त अजय सिंह

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सरगुजा जिला के वरिष्ठ अधिकारिओं से मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा की रायपुर 30 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस)…

Read More

जशपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शासकीय कार्यालयों में लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प, कलेक्टर रोहित व्यास और अधिकारियों ने ली मतदान की शपथ

जशपुर 24 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 24 जनवरी को जशपुर जिला कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ लिया। कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण…

Read More