मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 सितम्बर को करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण

धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में राज्य स्तरीय आयोजन  धमतरी को 246 करोड़ रूपए के विकास कार्याे की सौगात रायपुर, 22 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 सितम्बर को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम मेें 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धमतरी जिले को 245 करोड़ 80 लाख की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया विश्वास – मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का सपना होगा साकार

नारायणपुर के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : दो इनामी नक्सली ढेर रायपुर 22 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था।  मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण व्यवहार : नन्ही बच्ची भूमिका बघेल को दुलारते हुए खिलाया महुआ लड्डू

रायपुर 21 सितम्बर 2025/ धुरवा समाज के नुआखाई मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण रूप सभी ने देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धुरवा समाज की नन्हीं बच्ची भूमिका बघेल को स्नेहपूर्वक अपने गोद में बिठाकर दुलार किया और उसे महुआ लड्डू खिलाया। जगदलपुर विकासखंड के उलनार निवासी भूमिका बघेल अपने दादा सोनसारी बघेल के साथ कार्यक्रम में पहुंची थी। पारंपरिक पोशाक में सजी-धजी भूमिका ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्नेहपूर्वक उसका नाम पूछते हुए कहा—”बिटिया, किस कक्षा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में माहरा समाज का 1.63 करोड़ का नवनिर्मित सामाजिक भवन “लोकार्पित”, समाज ने किया भव्य स्वागत

एक करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बना सामाजिक भवन मुख्यमंत्री ने जगतू माहरा एवं धरमू माहरा के योगदान सहित माहरा समाज के गौरवशाली इतिहास को किया रेखांकित जगदलपुर, 21 सितंबर, 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में नवनिर्मित माहरा समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण एक करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर माहरा समाज के लोगों ने पारंपरिक मोहरी बाजा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री…

Read More

विकास की नई पहचान गढ़ रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : जशपुर में ईब नदी पर 5.22 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा सालभर आवागमन का लाभ

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। इसी कड़ी में 5 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से अब केराकोना से बैगाटोली मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। उच्च स्तरीय पुल निर्माण हो जाने से राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत इस पुल के बन जाने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: नक्सल शहीद की पत्नी को DSP नियुक्ति, सौर ऊर्जा नीति 2030 तक लागू, रीता शांडिल्य बनीं PSC अध्यक्ष, पत्रकारों की सम्मान राशि दोगुनी

रायपुर, 09 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ की राजनीति और विकास की दिशा तय करने वाली कैबिनेट बैठक में आज कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक ने न सिर्फ नक्सल शहादत को सम्मान दिया, बल्कि राज्य की ऊर्जा क्रांति, प्रशासनिक नियुक्तियों और पत्रकार कल्याण से जुड़ी बड़ी घोषणाओं से भी इतिहास रच दिया। शहीद ASP आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को DSP पद पर अनुकंपा नियुक्ति, सौर ऊर्जा नीति 2030 तक लागू, रीता शांडिल्य को लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी और वरिष्ठ…

Read More

नक्सल विरोधी अभियान पर मंथन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बड़ी बैठक, विकास कार्यों की प्रगति पर भी हुई समीक्षा

रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

जशपुरवासियों के लिए खुशखबरी: पमशाला–सराईटोला सड़क निर्माण को 23.96 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ग्रामीण अंचल को मिलेगी नई पहचान

जशपुर, 9 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।इसी कड़ी में जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के एक और महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है।जिले के फरसाबहार–तपकरा मार्ग पमशाला से सराईटोला पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।यह मार्ग लगभग 11.50 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें पुल-पुलिया निर्माण का कार्य भी शामिल है। इस परियोजना के लिए राज्य शासन ने 23 करोड़ 96 लाख की राशि…

Read More

खेल दिवस पर जशपुर के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, ताईक्वांडो और तैराकी में जीते स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी आधुनिक खेल सुविधाओं की सौगात

खेल दिवस विशेष:– सीएम जिले के खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा की स्वर्णिम चमक,प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची जशपुरिहा खिलाड़ियों की धमक,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को दिये ये उपहार जशपुर, 29 अगस्त 2025 : आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले के खिलाड़ियों ने अपने मेहनत और प्रतिभा से छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा की चमक बिखेरी है। खिलाड़ियों ने तीरंदाजी,ताईक्वांडों और तैराकी में गोल्ड मेडल जीत कर राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतिस्पर्धाओं में जगह बनाने में सफलता हासिल की। सफलता से उत्साहित इन खिलाड़ियों और उनके कोच की निगाहें…

Read More

बस्तर की धरती से निकलकर टोक्यो तक छाए अविनाश तिवारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात में छत्तीसगढ़ में निवेश और उद्योग लगाने पर बनी सहमति

रायपुर 24 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं बस्तर के गौरव श्री अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और…

Read More