नारायणपुर के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता : दो इनामी नक्सली ढेर रायपुर 22 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री ने कहा…
Read MoreTag: #SecurityForcesSuccess
सुरक्षा बल का नक्सलियों पर बड़ा वार : डीआरजी-आईटीबीपी का संयुक्त ऑपरेशन, नारायणपुर में एक माओवादी नक्सली मड्डा कुहडाम गिरफ्तार, हथियार-गोला बारूद, IED और बंदूक बरामद,गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.
डीआरजी और आईटीबीपी के संयुक्त बल की कार्यवाही, ग्राम दुर्गीन-मरकाबेड़ा जंगल पहाड़ क्षेत्र में CASO/एरिया डोमिनेशन में मिली सफलता. इंद्रावती क्षेत्र के सक्रिय माओवादी संगठन का सदस्य गिरफ्तार, नक्सली द्वारा छिपाए गए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद. भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज. नारायणपुर. 24 अगस्त 2025 : नारायणपुर ज़िले में पुलिस और सुरक्षा बल को नक्सल अभियान में बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और आईटीबीपी के संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने नक्सली मड्डा कुहडाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के…
Read Moreनक्सलियों के मंसूबों को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम : सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने की नीयत से नक्सलियों के द्वारा आईईडी प्लांट कर रखे अलग-अलग जगहों पर आईईडी को सुरक्षा बलों द्वारा किया गया निष्क्रिय
जिला बल गरियाबंद एवं 65 वाहिनी सीआरपीएफ की F कंपनी की संयुक्त कार्यवाही । रायपुर, 18 मई 2025 : जिला गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान थाना मैनपुर क्षेत्रातंर्गत ग्राम गौरमुंड के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 18.05.2025 को असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में जिला बल एवं 65 वाहिनी सीआरपीएफ की F कंपनी की संयुक्त टीम गौरमुण्ड के जंगल में अभियान पर रवाना हुए थे। माओवादियों द्वारा विभिन्न जगह पर कुकर बम सुरक्षा बलों…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बदल रहा है बस्तर – भय से भरोसे की ओर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को दी बधाई
रायपुर 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह परिवर्तन स्वागतयोग्य है। हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है, जो लाल आतंक छोड़…
Read Moreनक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध: बस्तर भयमुक्त होगा, 2026 तक नक्सलवाद का संपूर्ण खात्मा सुनिश्चित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर, 20 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आज सुरक्षाबलों ने बीजापुर-गंगालूर और कांकेर-नारायणपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 26 नक्सली बीजापुर-गंगालूर में और 4 नक्सली कांकेर-नारायणपुर में ढेर हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सफलता को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि सुरक्षाबलों की वीरता और अदम्य साहस को नमन है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूती…
Read More