रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान न्यायिक व्यवस्था को जनहितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि “दूरस्थ अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों को समय पर और सुलभ न्याय दिलाने के लिए न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का उपयोग कर न्यायिक प्रक्रिया को सहज और तेज़ किया जा सकता है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था विशेष रूप…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्री_विष्णु_देव_साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश– शिक्षा, पेयजल, रोजगार और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता
रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय बनाए रखें। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में भू-जल स्तर और पेयजल के स्रोतों की उपलब्धता की समीक्षा की। कलेक्टर बीजापुर ने बताया कि मांग के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मुलेर : छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर पहुंचा सुशासन तिहार
रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के अतिदूरस्थ और आदिवासी बहुल ग्राम मुलेर का दौरा किया। यह गांव दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित अंतिम गांवों में से एक है, जहाँ अब नियद नेल्लानार योजना के तहत समावेशी विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय का ग्रामीणों ने महुआ, आमपत्ती से बने पारंपरिक हार और गौर मुकुट पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय जनजातीय संग्रहालय का 14 मई को करेंगे लोकार्पण : नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र
जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थी होंगे सम्मानित रायपुर, 13 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार 14 मई को शाम 4 बजे राजधानी नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-24 में प्रदेश के जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित नवनिर्मित जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही आदिम जाति विकास विभाग के नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे। इस…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद नवीन जिंदल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर,7 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कुरुक्षेत्र हरियाणा से लोकसभा सांसद श्री नवीन जिंदल ने सौजन्य मुलाकात की।
Read Moreमुख्यमंत्री 7 मई को घोषित करेंगे हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम
रायपुर, 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 7 मई 2025 को अपराह्न 3 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम घोषित करेंगे।
Read Moreछत्तीसगढ़ के भिलाई (दुर्ग) में होगा नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल : केंद्र सरकार के निर्देश पर 7 मई को भिलाई में होगा नागरिक सुरक्षा अभ्यास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए दिशा-निर्देश
रायपुर, 6 मई 2025/ देश के समग्र नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने और संवेदनशील परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को एक राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभ्यास देश के 244 नागरिक सुरक्षा जिलों में आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला को एक प्रमुख अभ्यास स्थल के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार द्वारा…
Read More‘नगर सुराज संगम’ के समापन सत्र में बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – जनता का विश्वास, आपके अच्छे कार्यों का इनाम है, मुख्यमंत्री का आह्वान – शहरों में सुराज के लिए करें प्रतिबद्धता के साथ कार्य
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला में 705 जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल शहरों के विकास के रोडमैप और कार्ययोजना पर हुआ सार्थक संवाद – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर. 6 मई 2025. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से शहरों में सुराज के लिए काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आपके शहर की जनता ने आप पर विश्वास कर शहर के विकास और जन सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। आप लोग इस अवसर का…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई,तीन आबकारी सर्किल के प्रभारी अधिकारी निलंबित, 6 वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
बलौदाबाजार, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने में विफल रहने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज रायपुर, 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट और कड़े निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और कारोबार पर रोक लगाने में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते के औचक निरीक्षण में बलौदाबाजार, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में अवैध शराब का मामला पकड़ में आने पर तीन सर्किल अधिकारियों को निलंबित करने के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री मोहन कुंभकार को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
रायपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पाटन(दुर्ग ) के नजदीक स्थित ग्राम सोनपुर में आयोजित स्व. श्री मोहन कुंभकार की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व.श्री मोहन कुंभकार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. मोहन कुंभकार ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय…
Read More