तखतपुर एसडीओ ने निर्देश के बावजूद नहीं बनाया चेकपोस्ट समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : लोकसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य कार्य से इंकार करने पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ तखतपुर श्रीमती प्रियंका मेहता को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर उन्हें जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती प्रियंका मेहता को लोकसभा चुनाव में व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्धारित चेक पोस्ट पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी तखतपुर ने अपने प्रतिवेदन में बताया…
Read MoreTag: बिलासपुर
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के विस्तार भवन में नवीन चिकित्सालय कक्ष एवं बच्चों के झूलाघर का किया गया उद्घाटन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के विस्तार भवन में नवीन चिकित्सालय कक्ष एवं बच्चों के झूलाघर का उद्घाटन आज मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायमूर्तिगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा नियमित रूप से उच्च न्यायालय और जिला न्यायालयों के भौतिक निरीक्षण करते रहे हैं तथा न्यायिक कार्य-व्यवस्था में सुधार एवं अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु कार्य के बेहतर माहौल हेतु निरंतर प्रयासरत् रहे हैं। इसी कड़ी में आज उनके द्वारा नवीन चिकित्सालय कक्ष एवं बच्चों के झूलाघर…
Read Moreतोरवा पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही : अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे, आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
आरोपी विनोद बिहारी बेहरा पिता स्वर्गीय घसीनाथ बेहरा उम्र 29 साल निवासी ग्राम खडहटा थाना रेडाखोल जिला संबलपुर (उड़ीसा) के विरूद्ध थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 109/2024, धारा 20बी, एनडीपीएएस एक्ट हुआ पंजीबद्ध. आरोपियों के कब्जे से कुल 11.845 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त, थाना तोरवा की अवैध नशे पर कार्यवाही जारी समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर लगातार…
Read Moreपुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा ली गयी अपराध समीक्षा बैठक, विजिबल और विजिलेंट पुलिसिंग हेतु दिए गए निर्देश.
आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली के लिए भी दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन स्थित बिलासागुड़ी में आयोजित की गयी थी। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा विजिबल एवं विजिलेंट पुलिसिंग, नशे पर रोक लगाने, विवेचना का स्तर बढ़ाने, डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं अन्य निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानाधिकारियों की दिए गए। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा थानों में पेंडिंग अपराध, पेंडिंग चालान, विवेचना का स्तर उन्नयन, किसी भी…
Read Moreजिला पंचायत सीईओ ने किया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी गायब, दिया शोकॉज नोटिस
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अपने कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने में लग गए हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने इस क्रम में आज अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब पौने 11 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 14 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। अनुपस्थित सभी चौदह को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर दफ्तर नहीं आने का समुचित कारण बताना होगा। अन्यथा एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई…
Read Moreजिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे कलेक्टर, 30 में से 28 डॉक्टर नदारद, सभी अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : शासकीय कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे करीब सवा 9 बजे जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। सवेरे की पाली में जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज करने शासन के निर्देश है। कलेक्टर करीब सवा 9 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो 28 डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये। केवल दो डॉक्टर अस्पताल पहुंचे थे। सात डॉक्टरों की नाईट ड्यूटी होने के कारण उन्हें…
Read Moreमहिला एवं बाल विकास के 14 में से 10 कर्मचारी नदारद, कलेक्टर ने निरीक्षण कर थमाया शो कॉज नोटिस
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : शासकीय कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब साढ़े 10 बजे कलेक्टर ने ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय में दबिश दी। उपस्थिति पंजी में दर्ज कुल 14 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी नदारद पाये गये। परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल स्वयं इस समय तक कार्यालय नहीं पहंुची थी। किसी का अवकाश आवेदन भी नहीं था। कलेक्टर ने अनुपस्थित 10 कर्मचारियों को…
Read Moreरेत से भरे तीन ट्रैक्टर ज़प्त, बिलासपुर पुलिस लगातार दे रही अवैध रेत खनन माफियाओं पर दबिश
रतनपुर थाना व चौकी बेलगेहना की रेत माफिया के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध रूप से रेत माफियाओं पर अंकुश लगाते हुए प्रहार अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे दिनांक 16.03.2024 को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम चपोरा में अवैध रूप से रेत से भरे तीन ट्रेक्टर परिवहन करते मिले। टैक्टर के चालको को रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या रायल्टी पर्ची पेश करने नोटिस दिया गया। कोई दस्तावेज…
Read Moreरतनपुर पुलिस का अवैध शराब बेचने वाले कोचिये पर दबिश, 6 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही नशे के विरूद्ध कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर तैनात कर दिनाँक 16/03/2024 को मुखबीर सुचना पर ग्राम…
Read Moreअवैध शराब ब्रिकी करने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : आरोपी के कब्जे से कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर, आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए किया गया पेश.
आरोपी – बंदे कुमार लोनिया पिता धनीराम लोनिया उम्र 34 वर्ष निवासी घुटकू, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.) के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत थाना कोनी में अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु लगातार आदेशित किया जा रहा है। जिसके परिपालन में आज…
Read More