अवैध रूप से शराब रखने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में, कब्जे से देशी प्लेन शराब 30 पाव कुल 5.400 लीटर किया गया जप्त, आबकारी एक्ट में हुई कार्यवाही

आरोपी आकाश बंजारे उर्फ केशव बंजारे पिता बेदू बंजारे उम्र 23 साल साकिन सतनाम नगर अमेरी विसाल नगर के सामने थाना सकरी जिला बिलासपुर के विरुद्ध थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक  123/24 धारा – 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करने निर्देशित करने पर दिनॉक 22-02-2024 को मुखबिर की सूचना पर सकरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी आकाश बंजारे उर्फ केशव बंजारे के कब्जे से एक नीला कलर के बैग अंदर 30 पाव देशी…

Read More

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रिपोर्ट के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने कोरबा से कर लिया गिरफ्तार

आरोपी योगेश कुमार पटेल पिता सौखिलाल पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी नवापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. के विरुद्ध चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 172/ 24 धारा  376 भादवि दर्ज समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 22.02.2024 को पीड़िता चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 20.09.2023 से दिनांक 05.02.2024 के मध्य ग्राम नवापारा निवासी योगेश कुमार पटेल के द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाकर बलात्कार किया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट…

Read More

पुलिस की रेड कार्यवाही में 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

आरोपी जगदीश कुर्रे पिता स्व कार्तिक राम 52 साल साकिन खपरी थाना पचपेड़ी के विरुद्ध थाना पचपेड़ी में अपराध क्रमांक 61/24, धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज जब्ती 40 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3200 समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोय द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देश पर मुखबिर की सूचना पर ग्राम खपरी में रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।…

Read More

दहेज लोभी पति सहित परिजनों को किया गया गिरफ़्तार, दहेज में पाँच लाख रूपये और कार मायके से लाने की बात को लेकर शारीरिक, आर्थिक, मानसिक रूप से कर रहे थे प्रार्थिया को प्रताड़ित.

आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 13/2024 धारा 498 ए 506,34 भादवि किया गया पंजीबद्ध. नाम आरोपी – 1. गिरौधाम मनहर उम्र 26 वर्ष – किसान, 2. सास पुत्रा बाई मनहर उम्र 52 साल – गृहणी, 3. डेढसास उषा कोसले उम्र 30 साल – गृहणी, साकीनान केंवाछी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. नाम प्रार्थिया – गीता मनहर पति गिरोदधाम मनहर उम्र उम्र 26 साल निवासी मायका ग्राम मुढीपार थाना बिल्हा ज़िला बिलासपुर समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया गीता मनहर…

Read More

पुलिस ने 48 घण्टों के भीतर सुलझाया केस, घर से भागी हुई 2 नाबालिग बालिकाओं को किया कटक ओडिशा से रिकवर, आरपीएफ का रहा सराहनीय योगदान

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इसप्रकार है कि दिनांक 21/02/2024 को सरकण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग बालिकाएं स्कूल बंक कर रेलवे स्टेशन गई हुई थीं। जहां एक बालिका के परिजन का फ़ोन आने पर तीन में से दो बालिकाएं डांट-मार के डर से चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ गयीं।  मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार को अवगत कराया गया। बालिकाएं जिस…

Read More

वाट्स एप्प के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजने वाला आरोपी प्रोफेसर पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं वाट्स एप्प चैटिंग स्क्रीनशॉट प्रिंट को किया गया जप्त

अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में मिली सकरी पुलिस को सफलता आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी रवि कुमार गढ़ेवाल पिता ज्ञान दास गढ़ेवाल उम्र 31 साल साकिन गतौरी थाना कोनी जिला बिलासपुर छ.ग. के विरुद्ध थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक-  120/2024 धारा- 354 क, 509, 509-बी भादवि दर्ज समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया/पीडिता इस आशय का लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया कि प्रार्थीया नेचर सिटी सकरी स्थित…

Read More

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित सास व ससुर को किया गया गिरफ्तार

आरोपीगण – 01. पति टोस कुर्रे उम्र 31 वर्ष  (कृषक) 02.- ससुर दुलरुवा कुर्रे उम्र 60 वर्ष  (कृषक) 03- सास केरा बाई कुर्रे उम्र 58 वर्ष  (गृहिणी) सभी निवासी ग्राम सिर्री थाना पामगढ़ छत्तीसगढ़ के विरुद्ध अपराध कमांक 11/24 धारा 498ए, 294, 34 भा.द.वि. दर्ज समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : पीडिता का  सुमन बंजारे पति टोस कुर्रे 26 वर्ष पता तखतपुर, बिलासपुर की शादी दिनाँक 23.06.2023 को टोस कुर्रे निवासी ग्राम सिर्री थाना पामगढ़ छत्तीसगढ़ के साथ हुई थी । शादी के कुछ महीने बाद से ही पति व सास,  ससुर…

Read More

चोरी के मामले में बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : थाना तोरवा क्षेत्र में कोयला व्यापारी के घर घटित चोरी सहित कुल चार मामलों का हुआ खुलासा !

दो शातिर चोर व चोरी का सामान खपाने में सम्मिलित महिला हुई गिरफ्तार चोरी के रकम से खरीदी गई एक स्कूटी जप्त, सोने एवं चांदी के आभूषण कीमत लगभग 15 लाख रूपये किए गए बरामद समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : थाना तोरवा क्षेत्र में घटित चोरी के मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 16-17 फरवरी 2024 के दरम्यानी रात देवरीखुर्द थाना तोरवा निवासी आकाश सिंघल के मकान में घटित चोरी सहित कुल 04 मकानों में चोरी करने वाले शातिर चोर पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं उसके…

Read More

घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो आदतन बदमाश हुए गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के विरूद्ध थाना – रतनपुर, जिला – बिलासपुर में अपराध क्रमांक – 148/2024 धारा – 294, 452, 323, 506, 34 भादवि का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : थाना रतनपुर क्षेत्रांर्गत सोनारपारा रतनपुर निवासी यश सोनी ने दिनांक 20 फरवरी 2024 के शाम 04:00 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले के आलोक देवांगन और रोशन निर्मलकर प्रार्थी के घर के दरवाजा को ईंट से मार रहे थे, जिसे प्रार्थी के पिता के द्वारा मना करने पर दोनों बदमाशों द्वारा अश्लील मां-बहन की…

Read More

15 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्टी की अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : थाना कोनी के अपराध क्रमांक 75 / 2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत आरोपी रामसनेही लूनिया पिता स्वर्गीय मालिक राम लोनिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम आवासपारा करही निरतू थाना कोनी जिला बिलासपुर से 15 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्टी से बना हुआ अवैध रूप से अपने कब्जे में बिक्री हेतु घर के बाड़ी में छुपा के रखना पाया गया, जिसके विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया। इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी…

Read More