कोरबा में मुख्यमंत्री साय का स्नेहिल आगमन: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के परिवारिक विवाह समारोह में हुई विशिष्ट उपस्थिति

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री श्री साव और वित्त मंत्री श्री चौधरी भी हुए शामिल कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री श्री देवांगन के भाई कौशल देवांगन के सुपुत्र विश्वेश देवांगन और मेघा देवांगन के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का किया औचक निरीक्षण : निर्माणाधीन ओवरब्रिज और सड़क का लिया जायजा, निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता की ली जानकारी

विशाखापट्टनम बंदरगाह तक जाने वाली राज्य के हित में यह अहम परियोजना, आर्थिक गलियारे के रूप में छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए महत्वाकांक्षी सड़क – श्री अरुण साव रायपुर. 3 मई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर से कांकेर जाते समय अभनपुर में निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभनपुर में ओवरब्रिज निर्माण की प्रगति का अवलोकन किया। श्री साव ने वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से ओवरब्रिज निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कहा- जिम्मेदारी को चुनौती मानकर पूरी ऊर्जा और उत्साह से करें काम

रायपुर. 23 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री अरुण साव नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि काम करने का जितना अवसर मिलेगा, उतनी ही आपकी प्रतिभा और क्षमता निखरेगी। यह आगे बढ़ने का पहला सूत्र है। उन्होंने कहा कि आप लोग जिन प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं, उन पदों पर काम करने का मौका कम लोगों को मिलता है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने…

Read More

नगर पालिका लोरमी में भाजपा ने किया विजय श्री का शंखनाद, दो प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों पार्षदों को जीत की दी बधाई, कहा- विकास कार्यों से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल

रायपुर। नगर पालिका लोरमी में भारतीय जनता पार्टी का जीत से शंखनाद हुआ है। यहां पार्टी के दो पार्षद उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस जीत पर उप-मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने दोनों पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं निर्विरोध जीत की खुशी में पार्षदों ने श्री साव का मुंह मीठा कराया और वार्ड के विकास अपनी प्रतिबद्धता जताई। श्री साव ने कहा कि, यह जीत सरकार के 13 महीने के विकास कार्यों पर मुहर है। अन्य निकायों में भी भाजपा के पक्ष में माहौल है।…

Read More

प्रदेश में उत्साह पूर्वक हुई धान खरीदी, अंतर की राशि किसानों के खाते में जल्द ट्रासंफर करेंगे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

केंद्रीय बजट में दिखेगा विकसित भारत का विजन, तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मार्ग होगा प्रशस्त : डिप्टी सीएम अरुण साव कांग्रेसी अपनी कमजोरी पर दें ध्यान, दूसरों पर ना लगाएं बेबुनियाद आरोप : डिप्टी सीएम अरुण साव कांग्रेस अब निराशावादी सोच की परिचायक : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कहा कि, प्रदेश के किसानों ने उत्साह पूर्वक धान बेचा है, साय सरकार ने इसकी समुचित व्यवस्था की थी। जिन किसानों ने धान नहीं बेचे हैं, उनके धान की…

Read More