कुनकुरी में चुनावी घमासान! भूपेश बघेल की सभा में भाजपा सरकार पर तीखे हमले, कांग्रेस की नगर सरकार बनाने की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा सरकार पर योजनाएं बंद करने का आरोप कुनकुरी/ जिले की सबसे हॉट सीट कुनकुरी नगर पंचायत में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होने से दोनो ही राजनैतिक पार्टी अपने अपने परम्परागत मतदाताओं को एक जुट करने में लगे हुए है। दो दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्वयं कुनकुरी आकर करने से राजनैतिक माहौल और भी गर्म हो गया। जवाब…

Read More

पीसीसी अध्यक्ष अबूझमाड़ मुठभेड़ में घायल बच्ची से मिले, अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर में निर्दोष आदिवासी मारे गये

रायपुर/18 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अबूझमाड़ क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में घायल बच्ची से मिलने डीकेएस अस्पताल गये तथा घायल बच्ची का हाल-चाल जाना। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर के निर्दोष आदिवासी मारे गये। 11 तारीख की घटना है। 11 तारीख की घटना में क्यों 7 लोगों की मौत आप बता रहे है स्पष्ट ग्रामीण बोल रहे है कि दो नक्सली है, 5 ग्रामीण है। ग्रामीण बच्चे को…

Read More

कांग्रेस ने राजभवन तक निकाला पैदल मार्च : गौतम अडानी की धोखाधड़ी पर कार्यवाही और मणिपुर हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी राजभवन मार्च

रायपुर/18 दिसंबर 2024। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने बाबा अंबेडकर मूर्ति से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग के द्वारा लगाए गए आरोपों तथा इन आरोपों के कारण अंतरराष्ट्रीय जगत में जो भारत की छवि खराब हुई है उसको लेकर तथा महीनों से मणिपुर में फैली हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने यह मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमेरिका न्याय विभाग ने…

Read More

सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों का चुनाव टालना चाहती है, सरकार की अकर्मण्यता से स्थानीय निकायों में संवैधानिक संकट की स्थिति, पंचायतों के लिए आरक्षण कार्य स्थगित – दीपक बैज

रायपुर/17 दिसंबर 2024। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया की घोषित समय सारिणी को अचानक स्थगित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों का चुनाव टालना चाहती है। धान खरीदी में इस सरकार की सांसें फूलने लगी है, टोकन, बारदानो की कमी, तौल में गड़बड़ी, परिवहन और मिलिंग के अभाव में धान खरीदी बाधित होने से पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ़ आक्रोश है, जिससे यह सरकार डरी हुई है और हार…

Read More

विधायक गुलाब कमरों को हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र की हत्या, भाजपा सरकार तानाशाही में उतर गई – धनंजय सिंह ठाकुर

विधायक गुलाब कमरों किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की मांग कर रहे रायपुर/09 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने विधायक गुलाब कमरों को हाउस अरेस्ट करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की हैं। भाजपा की सरकार तानाशाही में उतर गई है, पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। विधायक गुलाब कमरो वादानुसार किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने की मांग को लेकर आयोजित धरना में शामिल होने…

Read More

धान बेचने में किसानों की परेशानियों को लेकर कांग्रेस का ब्लॉकों में धरना, राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जायेगा – दीपक बैज

रायपुर/09 दिसंबर 2024। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को हो रही परेशानियों तथा सरकार के किसान विरोधी रवैये के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश के सभी ब्लॉकों में 10 दिसंबर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। धरने के बाद स्थानीय सक्षम अधिकारी को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा राज्यपाल से अनुरोध किया जायेगा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की परेशानियों को दूर करने तथा हर किसान का पूरा धान खरीदने का निर्देश सरकार को देंवे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी केन्द्रों…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की पत्रकारवार्ता : कहा-धान खरीदी की परेशानियों को लेकर 10 दिसंबर को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी, ब्लाक स्तरीय धरना, धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ायी जाये

रायपुर/07 दिसंबर 2024। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने संयुक्त पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि धान बेचने में किसानों को हो रही परेशानी तथा सरकार के किसान विरोधी रवैये के विरोध में कांग्रेस पार्टी 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलाया। जिसमें हमारे सभी नेता पदाधिकारी धान…

Read More

जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चयन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होता है तो महापौर में क्यों आपत्ति? – सुशील आनंद शुक्ला

चुनाव प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष जीतेगी कांग्रेस ही रायपुर/02 दिसंबर 2024/ नगरी निकाय चुनावों में महापौरों और अध्यक्ष चुनाव को सीधे जनता से चुने जाने के भाजपा सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है तथा संविधान की व्यवस्था के खिलाफ रहा है। संविधान में देश के प्रधानमंत्री का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके सांसदों के माध्यम से होता है। मुख्यमंत्री का चुनाव भी अप्रत्यक्ष तरीके से होता है, मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक करते है। भाजपा…

Read More

रेडी टू ईट के नाम पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को ठगा, साय सरकार बनने के बाद 2 लाख महिलाओं का रोजगार छिना गया – सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/26 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रेडी टू ईट का काम महिला समूहो को देने का वादा 11 महीने बाद भी आज तक पूरा नहीं हुआ, उल्टे पूर्व के बकाए का भुगतान भाजपा सरकार आने के बाद दुर्भावना पूर्वक रोक दिया गया, छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के नाम पर महिलाएं ठगी गई हैं। साय सरकार बनने के बाद 2 लाख महिलाओं का रोजगार छिना गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी…

Read More

मृतक प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अब तक उन तीन अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया? – धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा सरकार प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड के लिए जिम्मेदार अफसरों को बचाने के लिए मामले में लीपापोती कर रही है रायपुर/26 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कलेक्ट्रेट के क्लर्क प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड मामले में भाजपा सरकार जिम्मेदार अफसर को बचाने के लिए लीपापोती कर रही है। सुसाइड नोट को नकारने के लिये पुलिस द्वारा प्रेम संबंध की थ्योरी आगे किया जा रहा है ताकि दोषियों को बचाया जा सके। मृतक प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अब…

Read More