कुनकुरी अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, गोविंद हेडा अध्यक्ष निर्वाचित, सहसचिव चुने गए तुलाधर सिंह

उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला), सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथपाल, सांस्कृतिक सचिव, क्रीड़ा सचिव पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी अधिवक्ता संघ का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए गोविंद प्रसाद हेडा एवं सतीश कुमार शर्मा के बीच सीधा मुकाबला था। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चुनाव के लिए मतदान हुआ। जिसके बाद मतगणना हुई। जिसमें गोविंद प्रसाद हेडा 64 मतों से विजयी घोषित किये गये। इसी प्रकार सह सचिव पद के लिये हुए चुनाव में उमाशंकर खत्री एवं तुलाधर सिंह के बीच…

Read More