सरकार गठन के 13 माह में मोदी की अधिकांश गारंटियों को किया पूरा: मुख्यमंत्री जशपुर, 14 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत कोनपारा के आश्रित ग्राम चट्टीड़ांड़ में खड़िया समाज के 15 वां सामाजिक वार्षिक उत्सव सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने माता सरस्वती और क्रांतिकारी वीर शहीद तेलंगा खड़िया की छायाचित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, विधायक और सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय मौजूद थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खड़िया…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़चुनाव2025
मतगणना का काउंटडाउन शुरू! 15 फरवरी को जशपुर में 5 नगरीय निकायों के नतीजे तय करेंगे सियासी भविष्य
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 : मतगणना 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से शुरू जशपुर 14 फरवरी 25/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन के निर्देश अनुसार जिले के 5 नगरीय निकाय के सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूलों में 15 फरवरी 25 को मतगणना प्रातः 9 से प्रारंभ हो जाएगी। इनमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल बगीचा, स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल कुनकुरी, स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल कोतबा और स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल पत्थलगांव में मतगणना होगी। कलेक्टर ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा के साथ जरूरी सभी सुविधाएं…
Read Moreछत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025 : राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान व मतगणना कव्हरेज के लिए मीडिया के लिए जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
जशपुर, 14 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत मतदान एवं मतगणना स्थल में कव्हरेज हेतु मीडिया प्रतिनिधियों के लिए दिशा-निर्देश जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार मतदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल में कव्हरेज हेतु मीडिया के प्रतिनिधियों को मतदान केन्द्र एव मतगणना स्थल पर सीमित प्रवेश की अनुमति होगी। मतदान केन्द्र के समक्ष बाहर लाईन में मतदान के लिए प्रतीक्षारत खड़े मतदाताओं की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की जा सकेगी। किसी भी स्थिति में मतदान केन्द्र में मतदान प्रकोष्ठ के भीतर…
Read Moreजनता के सुझावों से बनेगा भाजपा का घोषणापत्र: ‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’ मंत्र के साथ विकास की नई परिभाषा, घोषणापत्र समिति संयोजक अमर अग्रवाल ने जारी किया मोबाइल नंबर,ईमेल से भी भेज सकेंगे सुझाव
भाजपा ने अपने मंत्र “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के साथ राज्य में विकास का नया अध्याय लिखा है – अमर अग्रवाल whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com के माध्यम से मांगे सुझाव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा पत्र को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता आहुत की। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकायों में इस बार जनता से…
Read Moreबीएड शिक्षकों का भविष्य अधर में, सुरेंद्र वर्मा ने सरकार से की तत्काल समायोजन की मांग
रायपुर/22 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश के 2897 सहायक शिक्षक अपनी नौकरी बचाने के लिये आंदोलनरत है, धरने पर बैठे है सरकार है कि इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले रही है। इन शिक्षकों को सरकार ने भर्ती निकाल कर प्रक्रिया पूरी करने बाद नियुक्ति दिया था। सरकार इस मामले का समाधान निकाल डीएड प्रशिक्षित शिक्षकों के लिये अलग भर्ती निकाले तथा इन पहले से नियुक्ति पा चुके 2897 शिक्षकों की सेवा आगे सुनिश्चित रखने की व्यवस्था करें। इन…
Read Moreसरकारी वेतनभोगी मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का भाजपा की नैरेटिव टीम का संयोजक होना आपत्तिजनक – धनंजय सिंह ठाकुर
भाजपा नैरेटिव फैलाकर नगरी निकाय चुनाव को प्रभावित करने षड्यंत्र रच रही रायपुर/22 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के द्वारा गठित नॉरेटिव व कंटेंट टीम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा को संयोजक बनाया जाना आपत्तिजनक है। पंकज झा मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में अवर सचिव का दर्जा प्राप्त है, सरकार उनको शासकीय कर्मचारी की भांति वेतन भत्ते आदि सुविधायें दे रही वे सरकारी कर्मचारी माने जायेंगे वे राजनैतिक दल के कार्यकर्ता की भांति कैसे काम कर सकते है?…
Read More