रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में एक प्रेरक एवं गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आर्ट में निर्मित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। यह प्रतिमा जनजातीय विरासत, शौर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक मानी जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भेंट की गई यह मूर्ति भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण परंपराओं को सम्मानपूर्वक स्मरण कराने वाला एक…
Read MoreTag: #जनजातीयगौरवदिवस
अम्बिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन: राष्ट्रपति मुर्मु ने आदिवासी विकास योजनाओं को बताया ‘नए युग की दिशा’, राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने साझा किया जनजातीय गौरव का मंच, वीर नायकों के योगदान को मिली नई पहचान
आदिवासी परिवारों को शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और विकास के मिल रहे नए अवसर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी: राज्यपाल श्री डेका जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को संरक्षित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता — मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर-अम्बिकापुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ तथा ‘प्रधानमंत्री जनमन अभियान’ को जनजातीय समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएँ…
Read Moreसरगुजा में इतिहास रचा: राष्ट्रपति मुर्मु ने जनजातीय नायकों के परिवारों से मिलकर किया अद्वितीय सम्मान, बसंत पण्डो को कह दिया “आप मेरे भी पुत्र हैं”
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय समाज प्रमुखों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की मुलाकात पण्डो जनजाति के बसन्त पण्डो से मिलकर जाना कुशलक्षेम, शॉल भेंट कर किया सम्मान रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले में 20 नवम्बर को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री दुर्गा दास उईके, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार श्री…
Read Moreपत्रकारिता विश्वविद्यालय में उमड़ा बिरसा मुंडा का जोश! 150वीं जयंती पर जनजातीय संघर्ष, जल–जंगल–जमीन और अस्मिता पर जोशीली प्रतिध्वनि
जनजातीय स्वाभिमान का उजास: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गूँजा इतिहास और गौरव रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर “जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत – ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री विकास मरकाम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने की। कुलपति…
Read Moreबिरसा मुंडा जयंती पर सरगुजा में उत्सवों की धूम! पीएम मोदी ने किए करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने संभाली कमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं सरगुजा में जिला स्तरीय कार्यक्रम में वित्तमंत्री ओ. पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव एवं वीर नारायण सिंह कला महोत्सव 2025 के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित रायपुर : भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को राजमोहिनी…
Read Moreभगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन : जनजातीय समुदाय के प्रतिभावान बच्चों एवं समाज प्रमुखों को किया सम्मानित
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम हुए शामिल आदिवासी परंपरा, संस्कृति और शहादत को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस -मंत्री श्री नेताम विभिन्न योजनाओे के तहत 126 करोड़ से अधिक की लागत राशि के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन बलरामपुर : भगवान बिरसा मुंडा के 150 जयंती पर जिले के ऑडिटोरियम प्रांगण, बाजारपारा में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात से वर्चुअली रूप से जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई भूमिका और उनकी प्रेरणादायक जीवनी…
Read Moreबिलासपुर में 329 करोड़ का मेगा डेवलपमेंट ब्लास्ट! सीएम साय ने किए 47 परियोजनाओं का शुभारंभ—सड़क से लेकर पुल और सिंचाई तक बड़ा ऐलान
रायपुर-बिलासपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को विकास की नई सौगात देते हुए 329 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 309 करोड़ 95 लाख रूपए से अधिक की लागत से 42 कार्यों का शिलान्यास तथा 19 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार…
Read Moreसांसद राधेश्याम राठिया ने बिरसा मुंडा चौक में की माल्यार्पण, जशपुर में उत्साह के साथ मनाई गई 150वीं जयंती
जशपुर : भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वी जयंती के अवसर पर जिला में जनजातीय गौरव दिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने जशपुर जिले के बिरसा मुंडा चौक के पास भगवान बिरसा मुंडा जी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम, श्री कृष्णा राय कलेक्टर श्री…
Read Moreभगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बस्तर में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री साय ने सुनाया ‘उलगुलान’ की कथा, जनजातीय विकास पर बड़े ऐलान
छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण:जनजातीय गौरव दिवस पर बस्तर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और एक विशाल गजमाला भेंट…
Read More