पेंशन और सहायक उपकरण वितरण के लिए जशपुर तैयार, 27 सितम्बर को मनोरा में होगा जिला स्तरीय आयोजन

जशपुर, 25 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कलयाण विभाग द्वारा 27 सितम्बर 2025 को जनपद मुख्यालय मनोरा में जिला स्तरीय आकलन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पेंशन समस्या का निवारण एवं सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों से हितग्राहियों को निर्धारित समयावधि में शिविर स्थल पर उपस्थित कराने हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों से आग्रह किया गया है। ताकि शिविर का लाभ हितग्राहियों को मिल सके।

Read More

ड्राइविंग सीखने वालों के लिए खुशखबरी: जशपुर तहसील में 24 सितम्बर को लगेगा लर्निंग लाइसेंस शिविर

जशपुर, 22 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार तहसील परिसर जशपुर में आगामी 24 सितम्बर, बुधवार को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस हेतु किसी भी लोक सेवा केंद्र या च्वाइस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in से भी स्वयं आवेदन किया जा सकता है। आवेदक 24 सितम्बर को अपॉइंटमेंट लेकर तहसील परिसर, जशपुर में अपने आवेदन के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Read More

श्रमिक कल्याण में जशपुर अव्वल! मात्र 3 दिनों में 335 से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण, आज दो पंचायतों में हुआ बड़ा आयोजन

आज दो ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर में 145 से अधिक श्रमिकों के हुए पंजीयन पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविरों में तीन दिनों के भीतर 335 से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीकरण जशपुर, 14 सितंबर 2025/ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत नारायणपुर विकासखंड कुनकुरी में 78 एवं ग्राम पंचायत घटमुंडा विकासखंड कुनकुरी में 67 से अधिक श्रमिकों का पंजीयन…

Read More

सोलर पैनल लगाइए और बिजली बिल से छुटकारा पाइए! पीएम सूर्य घर योजना में मिल रही ₹1.08 लाख तक की भारी सब्सिडी, पत्थलगांव और कुनकुरी में लगे शिविरों में योजना की दी गई जानकारी

जशपुर, 08 अगस्त 2025/ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित पत्थलगांव एवं कुनकुरी में शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें विद्युत वितरण कंपनी के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों, वाहन मालिकों ने भाग लिया। वितरण कंपनी पत्थलगांव के शिविर में कार्यपालन यंत्री एस पी मरकाम के द्वारा सभी को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया ।उनके द्वारा सभी को सोलर पैनल लगाने हेतु प्रेरित किया गया, एवं मिलने वाला सब्सिडी के बारे में…

Read More

विश्व जनसंख्या दिवस पर जशपुर में विधिक जागरूकता की अलख, स्कूली छात्रों व आमजन को मिला अधिकारों का ज्ञान

स्कूलों एवं क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन जशपुर, 15 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के प्लॉन ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के माह जुलाई 2025 में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला एवं तालुका स्तर के अधिकार मित्रों -पैरालीगल वॉलीण्टियर्स द्वारा जनसमुदाय तक विधिक जागरूकता के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के प्रयोजनार्थ जशपुर जिले के विभिन्न स्कूलों एवं क्षेत्रों में विधिक जागरूकता…

Read More

जशपुर में उद्यम वित्तपोषण पर एफएल-सीआरपी का प्रशिक्षण शिविर संपन्न, चार विकासखंडों से 40 प्रतिभागियों ने लिया भाग

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम जशपुर 1 जून 2025/ जिला स्तरीय एफएल-सीआरपी प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय बैच 27 से 30 मई, 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर उद्यम वित्तपोषण के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़े चार विकासखंडों दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल और फरसाबहार के कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में एफएल-सीआरपी, सीआरपी-ईपी तथा विकासखंड स्तरीय मेंटर्स (एसी, पीआरपी) ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। प्रशिक्षण के…

Read More