देवलाल ठाकुर का पलटवार: भूपेश बघेल का बयान संविधान विरोधी, राहुल गांधी को देना चाहिए जवाब

भाजपा का पलटवार- भूपेश बघेल का बयान चोर की दाढ़ी में तिनका जैसा रायपुर : प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि एक तरफ कांग्रेस देश भर में संविधान की दुहाई देती फिर रही है, वहीं कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करते रहना निंदनीय है। राहुल गांधी को इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तेवर यह साफ दिखा रहे हैं कि वे बौखलाए हुए हैं। बेटा जेल में है, खुद…

Read More

140 साल पुरानी कांग्रेस संगठन सृजन के लिए विवश — भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर बोले, यह वैचारिक कंगाली की मिसाल

0 प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा : कांग्रेस नेता एक परिवार के चरण छूने में खप गए, खप रहे हैं; लेकिन कार्यकर्ताओं के मन को कभी छू नहीं पाए 0 एक परिवार के आंगन में सत्ता-सिंहासन को कैद करके रख देने की अलोकतांत्रिक और परिवारवादी मानसिकता ने कांग्रेस को दयनीय हालत में पहुँचा दिया रायपुर, 7 अक्टूबर 2025 :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस के संगठन सृजन पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि 140 साल पुरानी हो चली कांग्रेस को अब फिर संगठन…

Read More

देवलाल ठाकुर का बड़ा बयान — कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश नेतृत्व पर नहीं रहा भरोसा, दिल्ली से तय हो रहे संगठनात्मक फैसले

रायपुर, 29 सितंबर 2025 : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं से भरोसा उठ चुका है, शायद इसी कारण से प्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाने के लिए फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं और इस काम के लिए आब्जर्वर भेजे जा रहे हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि यहाँ के नेताओं की आपसी सिर-फुटव्वल के कारण कांग्रेस के हाईकमान को इस प्रकार के निर्णय लेने पड़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि कहीं-न-कहीं…

Read More

कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी नेतृत्व पर भरोसा नहीं किया : प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर मचे घमासान पर कहा : जोगी से लेकर लखमा, मरकाम और अब बैज तक कांग्रेस का आदिवासी विरोधी राजनीतिक चरित्र सामने आ रहा

रायपुर, 28 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर मचे घमासान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि दरअसल कांग्रेस में कभी भी आदिवासी नेतृत्व पर भरोसा नहीं किया गया है। जब-जब आदिवासियों को नेतृत्व करने का मौका मिला है, कांग्रेस नेतृत्व उनको अपमानित करने में कभी नहीं चूका। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से लेकर कवासी लखमा, मोहन मरकाम और अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तक कांग्रेस का यही आदिवासी विरोधी राजनीतिक चरित्र सामने आ रहा है।…

Read More

मुख्यमंत्री की सड़क निर्माण की घोषणा से आदिवासी समाज सहित सभी में हर्ष – देवलाल ठाकुर

जुनवानी चिखली सड़क निर्माण से दूरी 26 किलोमीटर कम होगी:देवलाल ठाकुर रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने सुशासन तिहार के मौके पर , चुनाव जुनवानी-चिखली सड़क मार्ग निर्माण के लिए 11.47 करोड़ रुपए की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की है। श्री ठाकुर ने कहा कि जुनवानी-चिखली सड़क निर्माण से जिले के अंतिम छोर पर बसे दो विकासखण्डों की दूरी 30 किलोमीटर से घटकर अब महज 4 किलोमीटर रह जाएगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि डौण्डीलोहारा…

Read More