जशपुर प्रशासन एक्शन मोड में: अधूरे आवास, मनरेगा और बिहान योजनाओं को लेकर सीईओ अभिषेक कुमार का बड़ा निर्देश—“देरी बर्दाश्त नहीं”

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास समय पर पूर्ण करें, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत एवं एनआरएलएम की समीक्षा बैठक ली जशपुर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने आज जनपद पंचायतों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। जिला पंचायत…

Read More

मिट्टी से मजबूती तक… 0.88 लाख की परियोजना ने बदल दी किसान की दुनिया, गांव में बना प्रेरक मॉडल

बकरी शेड निर्माण से महेत्तर लाल की आजीविका को मिला नया संबल मनरेगा योजना बनी ग्रामीण आत्मनिर्भरता का आधार रायपुर :  मेहनत को जब उचित अवसर मिलता है, तो सपने हकीकत में बदल जाते हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम साजापाली के किसान श्री महेत्तर लाल बरेठ की जीवन यात्रा भी इसी प्रेरणादायक परिवर्तन की कहानी कहती है। मनरेगा योजना के तहत निर्मित बकरी शेड ने न सिर्फ उनकी आजीविका को सुरक्षित आधार दिया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य दोनों को नई दिशा प्रदान की है। पहले बारिश और धूप में…

Read More

मनरेगा ने दिया ‘सुरक्षा कवच’: पक्के शेड से चूजों की मृत्युदर खत्म, भूलू ने मुर्गी पालन से कमाए ₹36,000, विस्तार की है योजना!

रायपुर : मनरेगा के अंतर्गत निर्मित शेड हितग्राही के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का उदाहरण है, मुर्गी पालन का कार्य आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है। मनरेगा योजना के अंतर्गत पक्का मुर्गी शेड निर्माण से हितग्राही भूलू की आय में वृद्धि हुई है तथा मुर्गियों के बिट को जैविक खाद के रूप में उपयोग कर वे कृषि कार्य में भी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। हितग्राही भूलू की आय में हुई वृद्धि बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत कोदवा में हितग्राही भूलू को मनरेगा से 1.13 लाख…

Read More

मनरेगा की डबरी बनी वरदान, किसान दुलार सिंह बने आत्मनिर्भर, जल संरक्षण से खुला समृद्धि का रास्ता

रायपुर, 7 अक्टूबर 2025/ जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायत जाटा के बहेराडीह के दुलार सिंह खेत में एक डबरी बनाने से ही खेती और पशुपालन में होने वाली बढ़ौत्तरी का सजीव उदाहरण बन गए हैं। दुलार सिंह ने यह डबरी भी मनरेगा योजना के माध्यम से बनवाई है। ग्रामीण जीवन का आधार सदैव कृषि और पशुपालन रहा है, परंतु इन दोनों ही कार्यों की आत्मा जल है । यदि जल की व्यवस्था सुदृढ़ हो जाए तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्वयं सशक्त हो जाती है। इसी सोच को श्री दुलार सिंह ने…

Read More

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की : विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, गांव-गांव तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर, 12 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बस्तर, सुकमा, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और गरियाबंद जिलों में हितग्राही मूलक कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने नक्सल प्रभावित जिलों में मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, जनधन खाता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आधार कार्ड सहित अन्य हितग्राही मूलक कार्यक्रमों…

Read More

मनरेगा को बंद करने की साजिश कर रही भाजपा सरकारें : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप

20 साल पहले 5 सितंबर को कांग्रेस की यूपीए सरकार ने रोजगार का कानून बनाया था रायपुर/06 सितंबर 2025। मनरेगा को लागू हुए 5 सितंबर को 20 वर्ष पूरे हो गये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने मनरेगा के रूप में रोजगार को कानूनी गारंटी दिया था लेकिन केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की साय सरकार मनरेगा को बंद करने की साजिश कर रही है। प्रदेश के 70 प्रतिशत से अधिक गांव में मनरेगा के काम बंद है। प्रदेश का गरीब आदमी…

Read More

“भाजपा सरकार में अघोषित तौर पर बंद हुआ मनरेगा” – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा का बड़ा आरोप, प्रदेश के 70% गांवों में नहीं चल रहा रोजगार कार्य

रायपुर/28 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में मनरेगा के तहत सृजित कार्यदिवसों की संख्या में दुर्भावना पूर्वक कटौती का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकारों की दुर्भावना के चलते ही गरीब परिवारों के रोजगार के अधिकार की यह महत्वपूर्ण योजना, छत्तीसगढ़ में अपनी गति को खोता जा रहा है। पिछले 20 महीने से जब से भाजपा की सरकार आई है पूरे प्रदेश में मनरेगा अघोषित तौर पर बंद कर दिया गया है। मनरेगा रोजगार की कानूनी गारंटी है कोई भी…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जनपद सीईओ बैठक में बदली गांव की तस्वीर की रणनीति: डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से लेकर श्रमदान तक अनिवार्य, कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा — सिर्फ बैठक नहीं, जमीन पर दिखे विकास! मनरेगा, पीएम आवास और स्व सहायता समूहों पर विशेष जोर

समूह की दीदियों का राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, और ई श्रम कार्ड बनाने के भी निर्देश स्व सहायता समूह को स्व-रोजगार के लिए ऋण देने में रूचि नहीं लेने वाले बैंक से शासकीय राशि निकालकर सहायता करने वाले बैंक में जमा करने के निर्देश  जशपुर 24 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद सीईओ की समीक्षा बैठक लेकर स्व सहायता समूह का गठन, आजीविका मूलक गतिविधियां, ग्रामीण सचिवालय, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-मन योजना, सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की : कहा-पंचायतों को सशक्त बनाकर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता

रायपुर 28 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाकर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायतें हमारी विकास यात्रा की पहली कड़ी हैं, और ग्रामीण विकास के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का आवास देने का…

Read More

मनरेगा के तहत गांवों में होगा व्यापक विकास! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – जल संरक्षण और बुनियादी ढांचे पर रहेगा खास फोकस

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर दिया गया जोर रायपुर, 27 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रही परियोजनाओं की…

Read More