जशपुर, 27 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधायक श्रीमती गोमती साय के मायका ग्राम कोकियाखार, विकासखंड पत्थलगांव पहुंचे और उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के निधन के 13वें दिन आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।
Read MoreTag: #मुख्यमंत्री_का_दौरा
जो सरकार अच्छा काम करती है वह आम जनता के बीच जाने से नहीं कतराती : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बीते डेढ़ साल में हमने जनता के लिए काम किया,इसलिए जनता के बीच जा रहे:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जान रहे योजनाओं की हकीकत बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला, समाधान शिविर में हुए शामिल रायपुर 19 मई 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमागोहन में उतरा। वनांचल के आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री श्री साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और…
Read Moreसुशासन त्यौहार-2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदिया में सुशासन तिहार के अवसर पर आकस्मिक दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जब अचानक गांव के प्राथमिक शाला परिसर में उतरा तो यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में आश्चर्य और उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से स्थानीय फूलों और पत्तियों से बने गुलदस्तों से उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यालय परिसर में स्थित कोसम पेड़ की छांव में चौपाल लगाई,…
Read MoreBreaking सुशासन तिहार 2025: मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा बंदोरा गांव, पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर लगी जनसंवाद चौपाल
रायपुर/सक्ती, 5 मई 2025 — सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक ऐतिहासिक दृश्य सामने आया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर अचानक सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा। मुख्यमंत्री के इस आकस्मिक दौरे ने गांव के हर व्यक्ति को चौंका दिया, लेकिन साथ ही उम्मीदों की नई किरण भी जगाई। मुख्यमंत्री गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे है। चौपाल जैसी बैठक में ग्रामीणों ने खुले दिल से अपनी समस्याएं, योजनाओं…
Read More