राजनांदगांव की ओर प्रस्थान से पहले रायपुर में डॉ. रमन सिंह जनता से होंगे रूबरू रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह अपने जन्मदिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर 2025 को जनता से मुलाकात करेंगे। वे सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास स्थान (स्पीकर हाउस) में उपस्थित रहकर जनता, शुभचिंतकों और समर्थकों से संवाद करेंगे। इसके उपरांत, दोपहर 12:00 बजे वे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वहाँ आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता के साथ जन्मदिवस जन्मदिवस मनाएंगे।
Read MoreTag: #राजनीति
प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने का आरोप: कांग्रेस में संगठन नाम की कोई भावना नहीं, आपसी संघर्ष और अंदरूनी कलह जारी
प्रदेश प्रवक्ता ठोकने का कटाक्ष : कांग्रेस में संगठन नाम की कोई भावना अंधेरे कमरे में उस काली बिल्ली को ढूँढ़ना जैसा है, जो बिल्ली उस कमरे में है ही नहीं रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान भी लगातार सामने आ रही कांग्रेस की अंदरूनी कलह से यह साफ हो चला है कि जिस कांग्रेस में नेताओं की कुलजमा सियासी वजूद एक परिवार की परिक्रमा और चरण-वंदना से तय हो रहा है, जिस कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को स्लीपर…
Read More300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग केंद्र में आवेदन किए, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निवारण के निर्देश दिए
15 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल सहयोग केंद्र पहुँचेंगे रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं एवं उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंगलवार को सहयोग केंद्र में 300 से अधिक कार्यकर्ता व आमजन पहुंचे एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर आवेदन दिए। बाद में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से प्राप्त आवेदनों पर सार्थक पहल करके सभी…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप : भाजपा सरकार अवैध रेत तस्करी में संलिप्त, ऑनलाइन नीलामी केवल जनता का ध्यान भटकाने का बहाना
रायपुर/07 अक्टूबर 2025। रेत खदानों की नीलामी को लेकर सरकार के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि इस सरकार के संरक्षण में ही रेत का अवैध कारोबार पूरे प्रदेश में पनपा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और सत्ता के संरक्षण में ही गुंडागर्दी के दम पर नदियों को खाली कराने का खुला खेल चल रहा है। न केवल स्थानीय बल्कि अंतरराज्यीय तस्करों का गिरोह बेखौफ होकर आंध्र, तेलंगाना, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा में भी छत्तीसगढ़ से रेत तस्करी कर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए
स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की, परिवारजनों से मिलकर शोक-संवेदना प्रकट की रायपुर, 5 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने भी स्वर्गीय…
Read Moreविदेशी फंडिंग के दुरुपयोग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उठाए गंभीर सवाल : कहा- विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण की गतिविधियों की गहन जांच आवश्यक
रायपुर 20 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में कार्यरत कुछ गैर-सरकारी संगठनों को दी गई फंडिंग के दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस विदेशी सहायता का उपयोग धर्मांतरण जैसी अवैध गतिविधियों में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, जहां हर व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार धर्म मानने की स्वतंत्रता है। लेकिन जब अशिक्षा, गरीबी, चंगाई या लोक-परलोक के नाम पर लोगों को बहकाकर या प्रलोभन देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता…
Read Moreजब प्रधानमंत्री मोदी ने थामा विष्णुदेव साय का हाथ – मंच पर दिखी खास आत्मीयता
नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली, लेकिन इस समारोह में एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, तो उन्होंने एनडीए के तमाम नेताओं से मुलाकात की, लेकिन जब बारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आई, तो माहौल अलग ही नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े ही आत्मीय अंदाज में विष्णुदेव साय का हाथ थाम लिया—और बस फिर क्या था! कुछ क्षणों के लिए मंच पर यह दृश्य…
Read Moreकुनकुरी पत्रकार संघ की आपात बैठक में बड़ा फैसला, निष्पक्ष पत्रकारिता से समझौता करने वालों पर होगी कार्यवाही
कुनकुरी पत्रकार संघ ने पारित किया महत्वपूर्ण प्रस्ताव, पत्रकारिता की निष्पक्षता पर दिया जोर कुनकुरी, 8 फरवरी 2025 / नगर में नगरीय निकाय चुनावों के दौरान पत्रकारों की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कुनकुरी पत्रकार संघ की एक आपात बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संघ ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि पत्रकारों का किसी भी राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार में शामिल होना या किसी विशेष दल के लिए कार्य करना संघ के नियमों और मर्यादा के…
Read Moreकुनकुरी नगर पंचायत चुनाव 2025 : सीधे चुनाव के भंवरजाल में फंसा कुनकुरी नगर पंचायत का चुनाव, कुल 6 निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद पद के लिये आजमा रहे है भाग्य, अध्यक्ष पद पर है सीधा मुकाबला..
समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: 1 फरवरी 2025/ कुनकुरी विधानसभा का एक मात्र नगरीय निकाय कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद सहित 10 वार्डो में सत्ताधारी दल भाजपा एवं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है सीधा मुकाबला। 4 वार्डो (8, 9, 12, 14) में त्रिकोणीय एवं 1 वार्ड क्रमांक 6 में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के खड़े होने से चतुष्कोणीय मुकाबला होने की स्थिति है। इस निकाय चुनाव में कुनकुरी नगर पंचायत के लिये अध्यक्ष एवं पार्षद पदो ंके लिये कुल 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है।…
Read Moreदीपक बैज का बड़ा दावा: भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस मजबूत, स्थानीय निकाय चुनाव में पिछली जीत से बेहतर प्रदर्शन करेंगे
रायपुर/27 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के मुद्दे और प्रत्याशी दोनों मजबूत है हम स्थानीय चुनाव में जीत का रिकार्ड दोहरायेंगे। कांग्रेस इन स्थानीय निकाय के चुनावों में न सिर्फ अपनी पिछली जीत दोहरायेगी, अबकी बार और अधिक पंचायत एवं निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आयेंगे। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातारण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से…
Read More