मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 प्रारंभ.

आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय शिविर का आयोजन रायपुर. 8 जून 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक : विकास के लिए सार्वजनिक वित्त…

Read More

कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ₹486.85 लाख की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण को मिली स्वीकृति…भाजपा नेता अमन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार ….जानें यह पुल क्षेत्र के विकास में कैसे बनेगा मील का पत्थर !

कुनकुरी, 3 जून 2025 : वर्षों से लंबित कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर पुल निर्माण की मांग अब साकार होने जा रही है। इस ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित कार्य को राज्य सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ₹486.85 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी भाजपा नेता एवं पार्षद अमन शर्मा ने दी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक विकास, सुविधा और विश्वास की सौगात बताया। अमन शर्मा ने कहा कि यह केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक…

Read More

8 दिव्यांगों की ज़िंदगी बदली चंद मिनटों में! जशपुर में सुशासन तिहार बना उम्मीद की नई सुबह, ट्रायसायकल और वॉकर से मिला चलने का सहारा

जशपुर, 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासन और जनता के मध्य सीधे संवाद के लिए सुशासन तिहार का आयोजन 08 अप्रैल से 31 मई तक पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। जिसके तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निदान के साथ मांगों के अनुसार विकास कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की जा रही है। जिससे लोगों को त्वरित लाभ प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार के तहत सहायक उपकरण प्राप्ति के लिए दिव्यांग सुबानी, प्रवीण कुजूर, निशांत खलखो, प्रफुल्ल बेक…

Read More