जशपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्रामों में किया जा रहा ग्राम रक्षा समिति का गठन एवं पुनर्गठन

पुलिस एवं ग्रामीणों के मध्य त्वरित सूचना प्रसार तथा अपराध रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण माध्यम है ग्राम रक्षा समिति

वर्तमान तक 102 ग्रामों में किया जा चुका है ग्राम रक्षा समिति का गठन

प्रथम चरण में थाना व चौकी क्षेत्र के दूसरे राज्य एवं दूसरे जिला सीमा से लगे ग्रामों में किया जा रहा है ग्राम रक्षा समिति का गठन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

“विश्वास अभियान” के अंतर्गत पुलिस तथा आमजन के मध्य पारस्परिक सहयोग तथा सामंजस्य स्थापित करने हेतु लगातार विश्वास की चौपाल, चलित थाना विभिन्न ग्रामों में लगाकर आमजन को नियमों, कानून के संबंध में जागरूक किया जा रहा है एवं इसी  क्रम में ग्रामों से त्वरित सूचना प्राप्ति, ग्रामों में पुलिस के कार्यों में आमजन का सहयोग प्राप्त करने तथा अपराधों की रोकथाम हेतु ग्राम रक्षा समिति का गठन किया जा रहा है।

प्रथम चरण में थाना और चौकी के ऐसे ग्राम जो दूसरे राज्यों एवं दूसरे जिलों की सीमा से लगे हुये हैं, वहां पुलिस आमजन तक लगातार पहुंच रही है एवं ग्राम रक्षा समिति का गठन कर रही है। ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस द्वारा आईकार्ड भी प्रदान किया गया है एवं उनका व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाया जा रहा है जिससे त्वरित रूप से सूचना प्राप्त किया जा सके एवं कार्यवाही की जा सके।

Related posts