ब्रेकिंग न्यूज़ : अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई – मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर, AK-47 व भारी हथियार बरामद

नारायणपुर, 18 जुलाई 2025 @ 18:00 बजे : नारायणपुर जिले के अति संवेदनशील अबूझमाड़ क्षेत्र में आज दोपहर से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक की सर्चिंग कार्रवाई में 06 माओवादी शव बरामद किए गए हैं। साथ ही AK-47, SLR राइफलें, भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। यह अभियान खुफिया सूचना के आधार पर चलाया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान प्रारंभ…

Read More

सुकमा में बड़ी सफलता: 17 नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद, सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर, 29 मार्च, 2025-छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के केरला पाल बेहना क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए हैं। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें स्लार, इनसास, एके-47 और कंट्रीमेड हथियार शामिल हैं। इस कार्रवाई में दो जवान घायल हुए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें त्वरित उपचार के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है…

Read More