उपराष्ट्रपति ने उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का किया अवलोकन उपराष्ट्रपति ने मरीजों को सहायक उपकरण वितरण कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए दी शुभकामनाएं राजनांदगांव : भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नवनिर्मित स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल श्री रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने…
Read MoreTag: #स्वास्थ्य_विकास
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और घोषणा पर लगी मुहर : 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण को मिली 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा देगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को पहली बार मिला ₹61 करोड़ का सीएसआर फंड, अस्पताल, तीरंदाजी केंद्र और स्कूलों का होगा निर्माण
6 करोड़ 19 लाख से होगा आठ स्कूलों भवनों का निर्माण दो साल में विकास की नई उंचाई छू रहा है जिला जशपुर, 6 अक्टूबर 2025 / लगभग दो साल पहले जब जशपुर के बगिया के विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार सम्हाला था तो जिलेवासियों को पिछड़ेपन से मुक्ति की नई उम्मीद जागी थी। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले जिला प्रवास के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को वायदा भी किया था कि जिले के विकास की ऐतेहासिक रोडमैप तैयार की जाएगी। अपने इस वायदे…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा और स्वास्थ्य के विस्तार के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ किया अहम एमओयू, अम्बिकापुर और धरमजयगढ़ में निःशुल्क अस्पतालों की योजना, कहा- प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध
स्वास्थ्य विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मध्य एमओयू सम्पादित अम्बिकापुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और धरमजयगढ़ में 100 बिस्तर अस्पताल स्थापित करेगा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप और 2500 शिशुगृह संचालित करने फाउंडेशन की योजना रायपुर 19 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के विषय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ चिकित्सकों का विशेष आवासीय प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने की दिशा में कार्यक्रम चिकित्सकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण पूरा, 3 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण सह कार्यशाला रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकसित छत्तीसगढ़ की नीति को ग्रामीण जनों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में चिकित्सकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज चिकित्सकों के दूसरे बैच…
Read Moreमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न : अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो दवाइयों की पहुंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
राज्य में आयुष के जरिए बेहतर उपचार की हैं संभावनाएं: मुख्यमंत्री राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम में देश में 5वें स्थान पर है छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश रायपुर, 05 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि दवाइयों की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि राज्य में आयुष के जरिए उपचार की बेहतर संभावनाएं मौजूद हैं ,…
Read Moreजशपुर का स्वास्थ्य मिशन: सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए वरदान बना लोदाम सीएचसी, झारखंड के मरीजों को भी मिल रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ, आयुष्मान कार्ड से हो रहा निःशुल्क उपचार
लोदाम सीएचसी पिछले एक साल में 62 झारखंड राज्य के निवासियों की हुई सामान्य प्रसव जशपुर, 27 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के हो रहे विस्तार का लाभ पड़ोसी राज्य झारखंड को भी मिल रहा है। जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 26 किलोमीटर दूर जशपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोदाम झारखंड बॉर्डर के समीप है। यहां पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में झारखंड के आसपास के गावों के लोग अपना इलाज कराने आते हैं। इसके साथ ही उनका आयुष्मान…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में सीसीएम की स्वशासी समिति बैठक संपन्न : मेडिकल कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम एवं अन्य सुविधाओं का होगा विस्तार
शासन की ओर से हर संभव सहायता मिलेगी- स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल परिसर में पुलिस सहायता केंद्र एवं मानव संसाधन की व्यवस्था के दिए निर्देश रायपुर, 25 मार्च 2025/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय की स्वशासी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में सीटी स्कैन…
Read More