“खड़गे को बाबासाहेब अम्बेडकर का अवतार बताना डॉ. अम्बेडकर का अपमान, अमरजीत भगत को कांग्रेस से निकाला जाए”- भाजपा विधायक गुरु खुशवंत का तीखा हमला

रायपुर, 7 जुलाई 2025 : भारतीय जनता पार्टी के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़‌गे की तुलना संविधान निर्माता डॉ. भीमराव बाबासाहेब अम्बेडकर से करने पर जमकर हमला बोला है। श्री खुशवंत साहेब ने कहा कि यह डॉ. अम्बेडकर का सरासर घोर अपमान है। भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस में चापलूसी का बहुत पुराना इतिहास है। पं. नेहरू ने जिन डॉ. अम्बेडकर को चुनाव में हरवाकर अपमानित किया, उसी कांग्रेस में एक नेता ने आज खड़गे को बाबासाहेब…

Read More