भाटापारा व्यवहार न्यायालय के 20 वें स्थापना दिवस पर मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व एवं उपलब्धियों की गूंज मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति बलौदाबाजार : अधिवक्ता संघ भाटापारा द्वारा बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर, भाटापारा में व्यवहार न्यायालय भाटापारा का 20 वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष भव्यता एवं महत्व प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया…
Read MoreTag: #ChhattisgarhHighCourt
न्याय का मूल अंतःकरण है, केवल प्रक्रिया नहीं — मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा; सरगुजा संभाग के 69 अधिकारियों का हुआ ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण सेमिनार
न्याय केवल प्रणालियों और प्रक्रियाओं से नहीं होता है; यह न्यायाधीश के अंतः करण से प्रवाहित होता है – माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय रायपुर/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा सरगुजा संभाग के न्यायिक अधिकारियों के लिए एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमिनार का आयोजन सर्किट हाउस, नए भवन, अम्बिकापुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। सेमिनार में सरगुजा संभाग के पाँच सिविल जिलों-अम्बिकापुर, बैकुंठपुर, जशपुर, बलरामपुर (रामानुजगंज), सूरजपुर- से 69 न्यायिक अधिकारियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि, माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़…
Read Moreमुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया बलौदाबाजार जिला न्यायालय में अधिवक्ता कक्ष का लोकार्पण, भाटापारा-सिमगा-कसडोल में सिविल न्यायालय भवनों का भूमिपूजन
जिला न्यायालय बलौदाबाजार में नव निर्मित अधिवक्ता कक्ष का लोकार्पण व भाटापारा, सिमगा तथा कसडोल में सिविल न्यायालय भवनों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास जिला बलौदाबाजार में न्यायिक अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा बलौदाबाजार : माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा 6 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य की न्यायपालिका में न्यायिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण कदम के रूप में जिला न्यायालय बलौदाबाज़ार में नव-निर्मित अधिवक्ता कक्ष का लोकार्पण तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के…
Read Moreरजत जयंती अवसर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ऐतिहासिक उत्सव, न्यायपालिका के 25 वर्षों की सशक्त यात्रा का साक्षी बना बिलासपुर
“जनता का विश्वास ही इस न्यायालय की सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय न्याय, निष्ठा और सेवा का यह दीप आने वाली पीढ़ियों तक प्रज्वलित रखे।” -न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य गठन के साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आज दिनांक 01 नवंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन उच्च न्यायालय के यूनिटी सभागार में उत्साह एवं गरिमापूर्वक किया गया। न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश…
Read More“संविधान की आत्मा, न्याय का स्तंभ” – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की रजत जयंती पर सजा ऐतिहासिक समारोह, न्यायपालिका के 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा का उत्सव
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह संविधान का व्याख्याकार, नागरिक अधिकारों का संरक्षक और न्याय का सजग प्रहरी बनकर खड़ा है उच्च न्यायालय : राज्यपाल श्री रमेन डेका इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की उपलब्धता के साथ समय पर न्याय उपलब्ध कराने राज्य सरकार कटिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आमजनों का विश्वास प्राप्त करना न्यायपालिका का सर्वाेत्तम उद्देश्य : न्यायाधीश श्री माहेश्वरी रायपुर, 26 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना का रजत जयंती समारोह’ का आयोजन महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन…
Read Moreमुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का संदेश : हर केस के पीछे होती है संघर्ष, आशा और न्यायपालिका में विश्वास की कहानी – बस्तर संभागीय न्यायिक सेमिनार में न्यायिक अधिकारियों को किया संबोधित
रायपुर, 14 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा बस्तर संभाग के न्यायिक अधिकारियों के लिए एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमिनार का आयोजन प्रेरणा हॉल, कलेक्टरेट भवन, जगदलपुर में किया गया। इस सेमिनार में बस्तर संभाग के चार जिलों जगदलपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव के 43 न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा एवं मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी ने वर्चुअल माध्यम से सत्र का उद्घाटन किया। सेमिनार में श्री अमितेंद्र किशोर प्रसाद, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, पोर्टफोलियो न्यायाधीश, जिला कांकेर की भी…
Read Moreछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की, 13 सितंबर को राज्यभर में होंगे लंबित मामलों का निपटारा
माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 13 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा हेतु राज्य के न्यायिक अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई बिलासपुर, 28 अगस्त, 2025 : माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक महोदय के द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत जो कि दिनांक 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की जानी है, की तैयारियों की समीक्षा हेतु राज्य के सभी प्रधान जिला…
Read Moreबालिका की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य – मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा
रायपुर, 24 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कहा है कि बालिका की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना केवल विधिक जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि नैतिक और संवैधानिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि बालिका के लिए सुरक्षित वातावरण केवल उसे अपराध से बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक पहल से आरंभ होता है- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समान अवसर की उपलब्धता अपरिहार्य है। सभी संस्थानों का उद्देश्य केवल अन्याय को रोकना नहीं, बल्कि सशक्तिकरण करना है।…
Read Moreमुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया 40 घंटे के मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं को मिलेगा लाभ
बिलासपुर, 18 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में आज न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के लिए 40 घंटे के व्यापक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र आयोजित किया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम छ. ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में कक्ष में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राज्य भर में वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को मजबूती प्रदान करना है। उद्घाटन सत्र माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, माननीय मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उनके…
Read Moreमाननीय न्यायमूर्ति द्वारा किया गया जिला न्यायालय दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण, न्यायिक व्यवस्था की गुणवत्ता पर किया गया संतोष व्यक्त
दुर्ग, 28 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधिपति श्री पी.पी. साहू पोर्टफोलियो जज जिला दुर्ग के द्वारा 26 जुलाई 2025 को जिला न्यायालय दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व सर्किट हाउस में जिला न्यायालय दुर्ग के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पोर्टफोलियो जज की अगवानी की गयी। उक्त भेंट में पोर्टफोलियो जज द्वारा जिले के कलेक्टर से नवीन न्यायालय भवन के संबंध में भूमि आबंटन तथा न्यायाधीशों के आवास हेतु भूमि आबंटन के संबंध में जानकारी प्राप्त…
Read More