जशपुर : भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए दिनांक 10.11.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जशपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के बैंड धुन से हुई, जिसमें शांति भवन, जशपुर से आए विद्यार्थियों की बैंड पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। बैंड की स्वर लहरियों ने पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। पुलिस कार्यालय प्रांगण में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ…
Read MoreTag: #UnityInDiversity
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, माता वैष्णो देवी का प्रसाद भेंट कर दी शुभकामनाएं
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। उप राज्यपाल श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को माता वैष्णो देवी का पवित्र प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपराज्यपाल श्री सिन्हा का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
Read Moreनवा रायपुर में स्वास्थ्य संचालनालय परिसर में गूंजा “वंदे मातरम्” – अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर गाया राष्ट्रगीत, माहौल हुआ देशभक्ति से ओतप्रोत
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश के साथ संचालनालय स्वास्थ्य में भी गूंजा राष्ट्रगीत रायपुर : राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर संचालनालय स्वास्थ्य, नवा रायपुर परिसर देशभक्ति और उल्लास की भावना से गूंज उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। संचालनालय परिसर में हुए भव्य आयोजन के दौरान आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, संयुक्त…
Read More‘वंदे मातरम’ के 150 वें वर्ष पर ऐतिहासिक आयोजन : 150 साल पूरे हुए ‘वंदे मातरम’ के, रायगढ़ पुलिस लाइन में देशभक्ति से गूंजा आसमान ! राष्ट्रगीत के सम्मान में उमड़ा पुलिसकर्मियों का जोश.
150 वर्ष पूरे हुए राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के, पुलिसकर्मियों ने सामूहिक गायन से दिया सम्मान. रायगढ़ : रायगढ़ में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर देशभक्ति की भावना को जीवंत किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का प्रतीक है। देश के राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिला…
Read More‘भारत की ताकत हमारी एकता’ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में दौड़ लगाकर दिखाया राष्ट्रभक्ति का जोश, बच्चों संग लिया अखंड भारत का संकल्प
विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े हमारी भावी पीढ़ी – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ:स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ ‘एकता दौड़’ में हुए शामिल राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा…
Read More3.91 लाख खिलाड़ियों के साथ बस्तर में खेलों का महाकुंभ! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से बनेगा ‘स्पोर्ट्स फॉर पीस’ का नया मॉडल
बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन रायपुर : छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में गृह (पुलिस) विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बनेगा। बस्तर ओलंपिक 2025 के प्रति लोगों में उत्साह का अंदाज़ा…
Read Moreएकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई: एकता, विकास और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देगा छत्तीसगढ़ की झांकी का प्रदर्शन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता नगर (गुजरात) में दिखेगा बस्तर का बदलता स्वरूप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह देखेंगे छत्तीसगढ़ की झांकी — बस्तर की विकास यात्रा पर केंद्रित थीम रायपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी का चयन किया गया है। यह जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में दी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर,…
Read Moreछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा ऐलान: मस्जिद, मदरसा और दरगाह में तिरंगा फहराना देशभक्ति का प्रतीक, डॉ. सलीम राज का जोरदार संदेश
यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा के मुख्य द्वार के सामने तिरंगा फहराया जाये – डॉ.सलीम राज रायपुर, 12 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए हैं। वक्फ बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष 15 अगस्त को देश 78वां में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह के…
Read Moreजशपुर में सफाई का बिगुल और तिरंगे का जयघोष: घर-घर जनभागीदारी से सजेगा आज़ादी का पर्व
एक स्वच्छ, हरित और एकजुट जशपुर का प्रतीक बनकर सामने आ रहा स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किया जा रहा प्रेरित जशपुर, 09 अगस्त 2025/ देशभक्ति और स्वच्छता का अद्भुत संगम जशपुर जिले में देखने को मिल रहा है। ज़िला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन को हर घर तिरंगा अभियान 2025 के साथ जोड़ते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है, साथ ही स्वतंत्रता दिवस…
Read Moreमोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विज़न को ज़मीनी हकीकत बनाने जुटे भाजपा नेता, रायपुर कार्यशाला में गूंजी ‘राष्ट्र प्रथम’ की हुंकार
‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ यह देश में एकता के भाव और सुदृढ़ करने के लिए पहला प्रयोग है – अजय जम्वाल सभी प्रदेश के वैभव और गौरव को बढ़ावा देना है – पवन साय राष्ट्र का कोई भाग, कोई हिस्सा विकास के मामले में पीछे न रह जाए, इसीलिए उन्होंने पूरे भारत के विकास की बात की – सुशील सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना रखी कि एक भारत श्रेष्ठ भारत होना चाहिए – संजय श्रीवास्तव रायपुर, 5 जुलाई 2025 : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय…
Read More