डीजे का धमाका पहुंचा थाने तक : रायपुर पुलिस ने जब्त किए भारी भरकम साउंड सिस्टम, रात में डीजे बजाना पड़ा महंगा, संचालक पर केस दर्ज, पुलिस ने किया सख्त एक्शन.

देर रात तक डीजे बजाने वाले संचालक के उपर की गई कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही. थाना आजाद चौक जिला – रायपुर छ.ग. द्वारा ईस्तगासा क्रमांक 01/2025 धारा 3,5,15 कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही. आरोपी का नाम – करण साहू पिता स्व. लाला राम साह उम्र 35 साल निवासी रामकुंड बगीचापारा थाना आजाद चौक रायपुर.                               रायपुर. 19 अगस्त 2025 : रायपुर पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालक पर कार्रवाई की है। थाना आजाद चौक पुलिस ने आरोपी करण…

Read More

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ, निभाई दही-हांडी की परंपरा रायपुर 17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव एवं दही-हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतीकात्मक रूप से दही-हांडी तोड़कर उत्सव की परंपरा निभाई तथा राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिठाई खिलाकर स्नेह प्रदान…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी

नन्हें बालगोपालों की अठखेलियों से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास रायपुर, 16 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर अपनी अठखेलियों और मनमोहक वेशभूषा से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे निवास परिसर को फूलों, रंगीन रोशनियों और सजावट से सुसज्जित किया गया,…

Read More

जन्माष्टमी पर रायगढ़ में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव : झूला उत्सव और जन्माष्टमी पर्व में रायगढ़ ट्रैफिक में बदलाव, रायगढ़ यातायात विभाग ने जारी किया रूट डायवर्सन प्लान, देखें पूरा मार्ग और पार्किंग व्यवस्था, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद और कहां होगी पार्किंग !

रायगढ़. 14 अगस्त 2025 : जन्माष्टमी पर्व और झूला उत्सव के दौरान भीड़भाड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ यातायात विभाग ने 14 से 18 अगस्त 2025 तक विशेष रूट डायवर्सन लागू करने की घोषणा की है। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहन प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आइए जानते हैं पूरी ट्रैफिक और पार्किंग प्लान की डिटेल। जिला/दीगर जिला क्षेत्रांतर्गत निवासरत गणमान्य नागरिक, आमजन, श्रद्धालु भक्तजनों को सूचित किया जाता है कि जिला इकाई की प्रसिद्धि प्राप्त “जन्माष्टमी…

Read More