जशपुर, 22 जुलाई 2025/ जशपुर वनमण्डल के गजरथ ने अब तक फरसाबहार विकासखण्ड क्षेत्र के 29 स्कूलों में पहुंचकर लगभग 4059 छात्र-छात्राओं को हाथी के व्यवहार एवं गतिविधियों की जानकारी दी है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गजरथ यात्रा निरंतर जारी है, विगत दिवस 21 जुलाई को गज रथ फरसाबहार विकासखण्ड के स्कूलों में पहुंचकर कक्षा 6वीं से 12वीं के छात्रों को जागरूक किया है। विदित हो कि 21 जून 2025 को जशपुर वनमण्डल के गज रथ यात्रा 2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया…
Read MoreTag: #JashpurSchools
“जहां शिक्षा थी सपना, वहां आज है उम्मीद”: जशपुर के स्कूलों में शिक्षकों की वापसी से मचा उत्साह, मुख्यमंत्री साय की पहल से वर्षों बाद रैगारमुंडा और मुण्डाडीह के गांवों में लौटा शिक्षा का उजास
जशपुर-रायपुर 07 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और स्कूलों में शिक्षक उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण अभियान के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में क्रियान्वित इस अभियान से खासकर आदिवासी बहुल और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है। फरसाबहार विकासखंड के दो ऐसे प्राथमिक विद्यालय रैगारमुंडा और मुण्डाडीह, जो वर्षों से शिक्षक विहीन थे, अब यहां युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत…
Read More