छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर–सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस कैंसर के शोध, रोकथाम और इलाज में उपयोगी साबित होगी एरोकॉन 2025 संगोष्ठी रायपुर, 06 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read MoreTag: #RaipurMedicalCollege
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए जारी निर्देशों के आदेश पर लगाई रोक
आवश्यक चर्चा कर बाद में तैयार किया जाएगा ड्राफ्ट: श्री जायसवाल समाज के विकास में मीडिया का बड़ा योगदान: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 18 जून 2025 / छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया के प्रबंधन के लिए जारी किए निर्देशों को तत्काल प्रभाव से रोकने की घोषणा की है। यह निर्णय मीडिया की अहम भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, “मीडिया का सम्मान हमारे नजरों…
Read Moreसाउथ अफ्रीका के मरीज की हुई अम्बेडकर अस्पताल में सफल सर्जरी : पित्ताशय की पथरी की समस्या से जूझ रही थी मरीज, पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग में हुई सफल लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी
मरीज के अटेंडर सिबोनेलो सनेलिस जुंगु का कहना- भारत के डॉक्टर साउथ अफ्रीका में मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज कर रहे तो हम भी भारत में क्यों नहीं इलाज करा सकते? हमें यहां के डॉक्टरों पर पूरा भरोसा क्रिसेंट (दक्षिण अफ्रीका) की निवासी मरीज ऑपरेशन के बाद हुई डिस्चार्ज रायपुर, 20 मई 2025/ पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित जनरल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने राजधानी रायपुर में पढ़ाई कर रही साऊथ अफ्रीकी छात्रा के गाल ब्लैडर के स्टोन (पित्ताशय की पथरी) की सफल…
Read Moreरायपुर में मेडिकल जगत की ऐतिहासिक सीएमई! हिस्टोसाइटोलॉजी पर विशेषज्ञों ने साझा किए दुर्लभ केस और नई खोजें
हिस्टोसाइटोलॉजी पर राज्य स्तरीय व्याख्यानमाला : पैथोलॉजी विभाग का आयोजन थीम – डिकोडिंग सेल्स डिफाइनिंग केयर रायपुर. 24 फरवरी 2025/ पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा हिस्टोपैथोलॉजी विषय पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों के 148 पैथोलाजिस्ट एवं स्नातकोत्तर चिकित्सा छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने किया, जिन्होंने सीएमई (CME) के महत्व पर प्रकाश डाला और चिकित्सकों के सतत ज्ञानवर्धन को आवश्यक बताया। इस अवसर पर सीएमई के…
Read Moreरायपुर मेडिकल कॉलेज में शिक्षा का डिजिटल युग! टेली-क्लासेस का हुआ ऐतिहासिक आगाज़, HIV/एड्स पर पहला व्याख्यान LIVE स्ट्रीम!
रायपुर. 19 फरवरी 2025/ पं.ज.ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा देने के लिए एक अभिनव प्रयास किया गया है, जिसमें टेलिकम्यूनिकेशन की आधुनिक तकनीक के माध्यम से टेली-क्लासेस का शुभारंभ किया गया। आज इसके तहत पहला व्याख्यान, छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठतम चिकित्सा शिक्षक डॉ. अरविन्द नेरल द्वारा व्याख्यान कक्ष क्र. 02 में दिया गया। यह व्याख्यान एच.आई.व्ही./ एड्स से संबंधित था। इसमें डॉ. नेरल ने एड्स रोग की प्रारंभिक जानकारी एच.आई.व्ही. की संरचना और संक्रमण के फैलाव विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों के लिए राहत! रायपुर मेडिकल कॉलेज में MCH सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की मंजूरी
चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को एम.सी.एच. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 03 सीटों की मंजूरी रायपुर 4 फरवरी 2025/ पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के कैंसर विभाग (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) को राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (चिकित्सा शिक्षा -1) ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) को निर्देशित किया है कि चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विषय में सुपर स्पेशलाइजेशन पाठ्यक्रम (एम.सी.एच.) के लिए 03 सीटों की स्वीकृति प्रदान की जाए। इससे यह महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम इसी शैक्षणिक सत्र…
Read More