स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं जशपुर, 15 अगस्त 2025/ 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर और वहां उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा और श्री हरिओम द्विवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Read MoreTag: #TricolorCelebration
हर घर तिरंगा अभियान में जोश से भर उठा जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास की राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत अपील, घर-घर लहराए तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने जशपुर कलेक्टर ने की अपील जशपुर में देशभक्ति का महाअभियान शुरू तिरंगे से सजे हर घर, यही सच्चा सम्मान” जशपुर, 6 अगस्त 2025/ भारत की स्वतंत्रता के 79वें वर्ष में जशपुर जिला पूरे गौरव और राष्ट्रप्रेम के साथ हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी कर रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास ने जिलेवासियों से प्रेरक अपील की है कि “आइए, इस स्वतंत्रता पर्व को केवल उत्सव नहीं, एक संकल्प बनाएं — तिरंगे को दिल से अपनाएं और घर-घर लहराएं।” तिरंगा: सिर्फ झंडा नहीं, हमारी…
Read More