जमीन गाइडलाइन दरों में 10–100% बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हमला: दीपक बैज बोले—यह गरीब, किसान और मध्यम वर्ग पर सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार

भाजपाई नेता, मंत्री अपनी काली कमाई सफेद करने गाइडलाइन की दर बढ़ा दिये कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जमीन गाइडलाइन दर में 10 से 100 प्रतिशत की गयी, बेतहाशा बढ़ोतरी सरकार तानाशाही पूर्ण फैसला है। इस फैसले से न सिर्फ जमीन का कारोबार खत्म होगा। गरीबों, किसानों, मध्यवर्गीय परिवार की जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूटा है। किसान खेती जमीन खरीद नहीं पाएगा, न ही जरूरत पर जमीन बेच पायेगा। भवन निर्माण कार्य बंद होगा, जिसका असर…

Read More

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में तीन दिवसीय 60वीं DGP/IGP कॉफ्रेंस का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में DGsP/IGsP कॉफ्रेंस समस्याओं के समाधान, चुनौतियों और रणनीतियों से नीति निर्धारण तक, देश की आंतरिक सुरक्षा के समाधान का फोरम बन कर उभरी है अगली DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूर्णतः मुक्त हो जाएगा हमने विगत 7 वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाकर सुरक्षा के घेरे को मजबूत बनाया है, इसी का परिणाम है कि 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या जो 126 थी, वो घटकर 11 रह गई है पिछले 40 साल से देश के…

Read More

राज्यभर में झटका! 2742 समितियां एक साथ निरस्त—छह माह तक सुधार नहीं किया, अब कार्रवाई तेज

त्रुटि सुधार न करने पर 2742 समितियों के पंजीयन आवेदन निरस्त सुंदर विहार कॉलोनी दुर्ग का पंजीयन रद्द पंजीयन निरस्तीकरण के लिए 15 अन्य समितियां को नोटिस वार्षिक विवरणी न देने वाली समितियों पर भी कार्रवाई रायपुर : रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1973 (संशोधित 1998) के तहत प्रस्तुत पंजीयन आवेदनों की समीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई है। जिन समितियों को उनके आवेदन पत्रों में पाई गई आपत्तियों के सुधार हेतु ऑनलाइन सूचना भेजी गई थी, उनके द्वारा छह माह से अधिक समय बीत…

Read More

अंजोर विजन 2047: शिक्षा में क्रांति की तैयारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—“बच्चों का स्वर्णिम भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी सबसे बड़ी प्राथमिकता”

बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत शिक्षा विभाग की रणनीति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक अंजोर विजन के लघु, मध्यम और दीर्घकालीन लक्ष्यों पर व्यापक एवं गहन विमर्श मुख्यमंत्री ने कहा — लक्ष्य बड़े हैं, इसलिए कार्ययोजना ठोस हो और क्रियान्वयन पूरी ईमानदारी से हो रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत शिक्षा विभाग के लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की।…

Read More

रायगढ़ : रात के विवाद में अधेड़ की हत्या ! सुबह युवक ने खुद बताया राज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर भेजा जेल.

चोटीगुड़ा में अधेड़ की मौत के मामले में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर भेजा जेल. मर्ग क्रमांक 117/2025 धारा 194 बीएनएसएस तथा अपराध क्रमांक 315/2025 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज कर शुरू हुई थी मामले की विवेचना, जाँच के उपरांत साक्ष्य छिपाने की धारा 238 बीएनएस जोड़ी गई. रायगढ़ : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोटीगुड़ा में अधेड़ व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलकुमार राठिया को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।…

Read More

पेंशनरों के लिए बड़ी राहत: नवंबर में चल रहे विशेष अभियान में अब तक 50% डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा—सहूलियत बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

नवंबर माह में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र हेतु विशेष अभियान, पचास प्रतिशत प्रमाण पत्र जमा रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के पेंशनरों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि द्वारा नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर सभी बैंकों में पेंशनरों से जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वृद्ध पेंशनरों को बैंक शाखाओं में जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने…

Read More

दंडकारण्य में बड़ा आत्मसमर्पण: 65 लाख के इनामी माओवादी संगठन टूटा, मुख्यमंत्री बोले—“बस्तर विकास और भरोसे की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है”

बस्तर में शांति और विकास की नई दिशा : 65 लाख के इनामी 10 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और स्थायी शांति का वातावरण हो रहा है स्थापित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” तथा “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी मानवीय, संवेदनशील और दूरदर्शी पहल ने बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और स्थायी शांति का वातावरण स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवादी भ्रमजाल में फँसे अनेक लोग अब हिंसा…

Read More

डूबान और वन पट्टाधारी किसानों को बड़ी सौगात! सरकार ने बढ़ाई पंजीयन की समय-सीमा—अब 30 नवंबर तक करा सकेंगे बड़ा अपडेट

एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ी किसान समिति में जाकर 30 नवंबर तक फसल या रकबे में करा सकते हैं संशोधन जशपुर : राज्य शासन द्वारा प्रदेश के डूबान क्षेत्र सहित वन पट्टाधारी और शेष कृषकों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन की समय-सीमा में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। उक्त पंजीयन 30 नवंबर 2025 तक होगी। विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन की कार्यवाही हेतु…

Read More

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छः करोड़ की ठगी खोल गई पोल ! फर्जी कंपनी का डायरेक्टर झारखंड से धर-दबोचा गया, निवेश पर तीन गुना रिटर्न का झांसा देकर लूटे करोड़, आखिरकार जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

किया था कंपनी में निवेश पर रकम तीन गुना करने का दावा, लालच में लोगों ने लगाई 06 करोड़ की रकम. रकम ले, बंद कर दी थी कंपनी, हो गए थे फरार, पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः आए पुलिस की गिरफ्त में, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत का. थाना पत्थलगांव में ठगी के लिए आरोपियों के विरुद्ध भा.द.सं. 1860 की धारा 420,120(बी) व 34 के तहत् है अपराध पंजीबद्ध. मामले में पुलिस पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल नाम गिरफ्तार फरार ठग क्रमशः –…

Read More

जंगल और पहाड़ नहीं रोक सके लोकतंत्र की मुहिम! नारायणपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण ने पकड़ी तेज रफ्तार—बीएलओ की जांबाज़ टीमें पहुंचीं अंतिम छोर तक

जंगल-पहाड़ों के रास्तों से मतदाताओं तक पहुंच रही टीम, नारायणपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण ने पकड़ी रफ्तार रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को नारायणपुर जिले में गति मिल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीमें और बीएलओ जंगलों-पहाड़ों के बीच बसे दुर्गम इलाकों तक पहुंचकर मतदाता सूची अद्यतन कार्य को निरंतर अंजाम दे रहे हैं। लक्ष्य है—कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। जिले में वर्तमान में कुल 92,637…

Read More