थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक 127/2025 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीबद्ध. विधि से संघर्षरत आदतन बदमाश बालक से मादक पदार्थ गांजा 02 किलो 280 ग्राम कीमत 22,000/- रुपए किया गया जप्त. रायपुर. 8 अप्रैल 2025 : उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों एवं नशे के कारोबारों पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
कानूनी डर नहीं, इंसानियत की जीत : रायपुर में सड़क हादसों के हीरो बने आम लोग, एक कॉल, एक जिंदगी, रायपुर में पाँच गुड सेमेरिटन ने बचाई जान, बने मिसाल, एसएसपी ने किया सम्मानित.
सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले पाँच गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) का एसएसपी ने किया सम्मान. एसएसपी ने सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने समाज के युवाओं से की गई सामने आने की अपील. रायपुर. 07 मार्च 2025 : सामाजिक जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं को नई दिशा देते हुए रायपुर में पाँच ऐसे नेक व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के बाद घायलों की मदद कर उनकी जान बचाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो भेंट कर…
Read Moreबगिया में राम-भक्ति का महासंगम : सीएम निवास में माता रानी की प्रतिमा के साथ गूंजे जयकारे और झांझ-मांदर की थाप, चार दिन राम नाम में लीन रहा मुख्यमंत्री निवास, महायज्ञ और नवकन्या पूजन से हुआ भक्ति का महाकुंभ.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ धूमधाम से हुआ समापन, माता रानी की प्रतिमा का किया गया विसर्जन. कुनकुरी. 8 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री निवास बगिया में सोमवार को चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का धूमधाम से समापन हुआ। हिन्दू नव वर्ष और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में बगिया में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हुई। चार दिनों तक सीएम निवास में झांझ-मांदर की थापो के साथ भगवान श्रीराम…
Read Moreनशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा : सूरजपुर में युवक की हत्या के खुलासे से मचा हड़कंप, युवक की पीट-पीटकर हत्या, 9 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे.
हत्या के मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 9 को किया है गिरफ्तार. विवेचना के उपरांत अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 103, 191(2) बीएनएस के तहत मामला किया गया पंजीबद्ध. सूरजपुर. 7 अप्रैल 2025 : सूरजपुर जिले में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने हड़कंप मचा दिया। जांच में सामने आया कि युवक की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। पुलिस ने गहन जांच के बाद इस हत्या…
Read Moreसोशल मीडिया बना शोषण का जरिया : बारात में आया युवक युवती से मिला, शादी का वादा कर युवती की अस्मत लूटने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने पढ़ाया 24 घंटे में कानून का पाठ.
फेसबुक फ्रेंड ने लूटी अस्मत, युवती से दुष्कर्म के मामले में पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पहुंचाया जेल. आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 85/2025 धारा 69 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता के अनुरूप) के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 7 अप्रैल 2025 : फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर बढ़ती वर्चुअल दोस्ती अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रही, बल्कि अपराध का भी कारण बन रही है। पुसौर थाना क्षेत्र में सामने आई घटना में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ…
Read Moreजांजगीर पुलिस की बड़ी सफलता : ग्राहकों की जानकारी के बिना 100 से ज्यादा सिम जारी करने वाला फर्जी सिम घोटाले में फरार आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस ने भेजा जेल.
पूर्व में फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर जारी कर धोखाधड़ी करने वाले पॉइंट ऑफ सेल (POS) दो संचालकों एवं तीन एजेंटो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है. जांजगीर-चांपा. 7 अप्रैल 2025 : जांजगीर जिले में फर्जी सिम कार्ड जारी कर मोबाइल धोखाधड़ी करने वाले रैकेट के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में इस मामले में दो पीओएस संचालकों और तीन एजेंटों को पहले ही न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। यह कार्यवाही साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण…
Read Moreजांजगीर पुलिस ने एक ही दिन में तीन वारंटियों को धर दबोचा, छिपते-फिरते थक गए फरार आरोपी, गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में किया गया पेश.
सभी वारंटियों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण है माननीय न्यायालय में विचाराधीन सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में किया गया पेश. जांजगीर-चाम्पा. 7 अप्रैल 2025 : श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा फरार वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप लंबे फरार वारंटी 01. राजू देवांगन निवासी कौड़ियां जयराम नगर थाना सीपत जिला बिलासपुर, 02. सुखराम यादव निवासी जर्वे थाना जांजगीर, 03. मनोहर सूर्यवंशी निवासी तिलाई थाना जांजगीर को मुखबिर…
Read More‘मार डालूंगा’ कहते हुए पेट्रोल और चाकू लेकर पहुंचा युवक, दरवाजा खुलते ही किया हमला, सरकंडा पुलिस ने धर दबोचा, घटना में प्रयुक्त चाकू किया गया जप्त, पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश.
थाना – सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 184/2025, धारा 296, 115(2), 326(g), 331(5) , 118(1) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी – लोकू उर्फ लख्कू उर्फ लोकनाथ राजपूत पिता दुजेराम राजपूत उम्र 24 वर्ष अशोक नगर अटल आवास, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) बिलासपुर. 7 अप्रैल 2025 : सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक दुर्दांत आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने और धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी लोकनाथ राजपूत को सरकंडा पुलिस…
Read Moreलैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से आ रहे गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, झोले में छिपा रखा था गांजा! पुलिस ने नशे की खेप के साथ सप्लायर को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.
ओडिशा से गांजा ला रहे सप्लायर को लैलूंगा पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से 2 किलो 250 ग्राम गांजा जप्त, आरोपी के विरूद्ध थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 7 अप्रैल 2025 : रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के अंतर्गत लैलूंगा पुलिस ने एक बार फिर नशे के सौदागर को धर दबोचा है। ओडिशा से गांजा ला रहे एक सप्लायर को रंगे हाथों पकड़ते हुए पुलिस ने 2 किलो 250 ग्राम गांजा जब्त किया है।…
Read Moreरायगढ़ में मादक पदार्थों पर कड़ा प्रहार : पुलिस की छापेमारी में 65 लीटर महुआ शराब बरामद, शराब की फैक्ट्री बना रखा था घर में, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के अंतर्गत मामला दर्ज. रायगढ़. 6 अप्रैल 2025 : रायगढ़ जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चल रही सख्त मुहिम के अंतर्गत चक्रधरनगर पुलिस ने एक बार फिर तगड़ी कार्यवाही की है। ग्राम भेलवाटिकरा में एक घर से 65 लीटर महुआ शराब जब्त करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही न सिर्फ पुलिस की सजगता को दर्शाती है, बल्कि जिले में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान की गंभीरता को भी उजागर करती…
Read More