मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के भानपुरी के पास सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

रायपुर, –  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के भानपुरी-चमिया में आज सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर देने की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मतीबाई कश्यप, सनीबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमती मौर्य का निधन हुआ…

Read More

विश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा संस्कृत : ललित चतुर्वेदी

रायपुर, – संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य स्तर पर सप्ताह का आयोजन रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व और 3 दिवस बाद तक किया जाता है। विभिन्न जयंतियों वाल्मिकि जयंती, कालीदास जयंती, गीता जयंती, गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता रहती है। संस्कृत दिवस के दिन वेद शास्त्रों की पूजा एवं महत्ता पर चर्चा एवं विद्वत्संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में भारत का…

Read More

खेल अकादमियों में चयन हेतु परीक्षण ट्रायल 24 और 25 अगस्त को

                रायपुर, –  खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय रायपुर द्वारा रायपुर में विभिन्न खेल अकादमियों में खिलाड़ियों के चयन ट्रायल किया जाना है। इसके लिए गैर आवासीय हॉकी अकादमी (नवीनीकरण) बालक-बालिका, गैर आवासीय तीरंदाजी अकादमी (नवीनीकरण) बालक-बालिका, गैर आवासीय एथलेटिक्स अकादमी बालक-बालिका और गैर आवासीय फुटबॉल अकादमी बालिका में खिलाड़ियों का चयन हेतु 24 और 25 अगस्त 2021 दो दिवसीय चयन परीक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस चयन परीक्षण में रायपुर शहर में रहने वाले ऐसे बालक और बालिका जिनकी उम्र 01 अप्रैल 2021 को 13 से 17 वर्ष…

Read More

हुनर को मिली एक खास पहचान : रक्षाबंधन का पर्व बिहान की महिलाओं के लिए खुशियों का सन्देश लेकर आया

समूह की महिलाओं ने 22 हजार 480 राखियों का विक्रय कर 2 लाख 35 हजार 157 रूपए की राशि अर्जित की छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुरभि विदेशों तक फैली राजनांदगांव –  रक्षाबंधन का पर्व बिहान के स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आया है। उम्मीद, अटूट विश्वास और प्रेम संजोए परंपरागत खूबसूरत राखियां से भाइयों की कलाइयाँ सुशोभित हो रही रही हैं। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा धन-धान्य से परिपूर्ण तथा खुशहाली की कामना का संदेश लिए हुए बिहान की राखियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

रायपुर, –  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। रक्षाबंधन के पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है। बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र…

Read More

नया जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम से जाना जाएगा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा, सक्ती और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के नागरिकों का वर्षो पुराना सपना हुआ पूरा: डॉ. चरणदास महंत

मुख्यमंत्री का मनेन्द्रगढ़ के नागरिकों ने मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन सक्ती के नागरिकों ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को पोट्रेट और शाल भेंटकर जताया आभार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का क्रियान्वयन जल्द शुरू होगा: एक सितम्बर से ऑनलाईन और ऑफलाईन फार्म भरने की प्रक्रिया होगी शुरू रायपुर –  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नव घोषित मनेन्द्रगढ़ जिला अब मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सक्ती और मनेन्द्रगढ़ जिले से आए नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को नया जिला…

Read More

महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने ऑनलाइन खरीदी प्राकृतिक रूप से बनाई गई बिहान की राखी, मुख्यमंत्री भाई भूपेश बघेल की कलाई पर बांधेगी बिहान की राखियां

रायपुर – पूरा देश रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों में लगा हुआ है। छत्तीसगढ़ के जिला राजनांदगांव के बिहान स्व- सहायता समूह की महिलाऐ अपने घरों में अपने हाथों से धान, चावल, गेहूं, दाल, फल एवं सब्जियों के बीज आदि के माध्यम से रंग बिरंगी राखी का निर्माण कर रही है। ये महिलाएं राजनांदगांव शहर के जगह जगह स्टाल लगाकर अपनी राखियां बेचकर  स्वावलंबी बनाने की ओर अग्रसर है। उल्लेखनीय है कि इन महिलाओं के द्वारा आज अपनी हस्तनिर्मित राखियों को राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन बाजार प्लेटफार्म अमेजॉन पर पंजीकृत कर…

Read More

समदर्शी ब्रेकिंग: कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल इनामी नक्सली गिरफ्तार, एसपी सुनील शर्मा ने की पुष्टि, बड़े सट्टी इलाक़े से जवानों ने इनामी नक्सली को पकड़ा

वर्ष 2012 में तत्कालिन कलेक्टर जिला सुकमा के अपहरण अन्य विभिन्न घटनाओं में शामिल पूर्व बडेसट्टी एलओएस सदस्य एक नक्सली गिरफ्तार  गिरफ्तार डीएकेएमएस अध्यक्ष नक्सली पर छ.ग. शासन द्वारा घोषित है एक लाख का ईनाम गिरफ्तार फरार नक्सली आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय सुकमा के द्वारा थाना फुलबगड़ी के विभिन्न अपराधों में जारी किया गया था गिरफ्तारी वारंट जिलाबल व डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही सुकमा-  कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल रहे इनामी नक्सली को सुकमा पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। बड़े सट्टी इलाक़े से जवानों ने इनामी…

Read More

छत्तीसगढ़ को समृद्ध और खुशहाल बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

हिन्दुस्तान की बात कार्यक्रम में कहा लगातार तरक्की की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़ रायपुर – कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य ने हर सेक्टर में उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। हमारा लक्ष्य हर वर्ग को खुशहाल और समृद्ध बनाने का है। राज्य के संसाधनों का समुचित दोहन करते हुए सभी के सहयोग से हम छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बना सकते हैं। यह बाते मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां आयोजित कार्यक्रम ‘‘हिन्दुस्तान की बात‘‘ के दौरान कही।  उन्होंने इस अवसर पर राज्य में…

Read More

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डेंगू का कहर, हर दिन मिल रहे 20 नए मरीज

रायपुर में डेंगू के मिल रहे नए केस के चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब हर दिन 18 से 20 के मरीज निकल रहे हैं.  विगत 20 दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या अकेले रायपुर में ही 233 के पार हो गई है. इनमें से ज्यादातर मरीज जून महीने से ही हैं. शहर में डेंगू के जो मामले सामने आए हैं, उनमें राम कुंड पारा, राम सागर पारा और पुरानी बस्ती से अभी रोज प्रभावित निकल रहे हैं. वहीं बैरन…

Read More