स्वामी परमात्मानंद जी के संन्यास दिवस पर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का गौरेला में हुआ भव्य स्वागत, पटाखों की आवाज से गूंजा पूरा आसमान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर गौरेला स्थित गोरखपुर में स्वामी परमात्मा नंद गिरी जी के संन्यास दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। शांति धाम आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। इस दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के स्थानीय कार्यकर्ताओं व लोगों ने पूर्व मंत्री का पटाखों व फूल-मालाओं…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
ककनार के सचिव को किया गया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड के ककनार ग्राम पंचायत के सचिव श्री ललित गौतम को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे द्वारा श्री गौतम के विरुद्ध यह कार्यवाही कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के कारण की गई।उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत कार्यालय के आदेश दिनांक 06 जुलाई के द्वारा ककनार के सचिव पालम के प्रभारी सचिव श्री ललित गौतम का स्थानांतरण बडांजी ग्राम पंचायत किया गया था वहीं ककनार ग्राम पंचायत के सचिव और पालम के प्रभारी सचिव के पद…
Read Moreविधिक सेवा दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर ‘‘विधिक सेवा दिवस’’ के अवसर पर 09 नवम्बर को केंद्रीय जेल जगदलपुर में निरुद्ध बंदियों के मध्य विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। केन्द्रीय जेल जगदलपुर में आयोजित विशेष विधिक साक्षरता शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव, श्री अनिल कुमार बारा द्वारा केन्द्रीय जेल में निरूद्ध बंदियों को निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए उन्हें जेल में निरूद्ध रहने के दौरान निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता…
Read Moreमतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के अवसर पर मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल रैली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के अवसर पर बुधवार को जगदलपुर में साइकिल रैली निकाली गइ। यह साइकिल रैली शहीद पार्क से शुरू होकर शहर के सिटी कोतवाली, गोल बाजार, हाता ग्राउंड, पनामा चौक, संजय बाजार, गुरु नानक चौक होते हुए दलपत सागर पहुंची। साइकिल रैली में कलेक्टर श्री चंदन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हितेश बघेल, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री नंदकुमार चौबे शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंदन…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणाओं से बदल रही है बस्तर के नानगुर की तस्वीर! स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से गुलजार हो रहा है बस्तर का नानगुर तहसील!
बस्तर के विकास की कहानी बयां करता नानगुर क्षेत्र, भेंट-मुलाकात के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने की थी विकास की घोषणाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जिला मुख्यालय जगदलपुर से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित है नानगुर क्षेत्र, जो कि अब नानगुर तहसील है। मई 2022 में माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नानगुर क्षेत्र को तहसील बनाने की घोषणा की थी। जिसे पूरा करते हुए 17 अक्टूबर 2022 को नानगुर तहसील अस्तित्व में लाया गया। नानगुर को तहसील बनाने से क्षेत्र के 45 हजार ग्रामीणों को लाभ मिल रहा…
Read Moreकेशकाल घाट में तेजी के साथ जारी है पेंच रिपेयर कार्य, गुणवत्ता सुनिश्चित करने नियमित हो रही है डामरीकरण कार्य की जांच
ईईएनएच श्री गुरू ने डामरीकरण की जांच करवाकर देखी गुणवत्ता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोण्डागांव जिले में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य को योजनाबद्ध ढंग से तेजी के साथ संचालित किया जा रहा है। इस पेंच रिपेयर कार्य की तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से डामरीकरण कार्य का जांच किया जा रहा है। इस दिशा में सब इंजिनियरों की टीम के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के ईई एव एसडीओ लगातार पेंच रिपेयर कार्य की निगरानी सहित मॉनिटरिंग कर रहे…
Read More‘देवगुड़ी क्षेत्रों में न हो अतिक्रमण‘ : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने देवगुड़ी के क्षेत्र में अतिक्रमण को रोकने के लिए स्थल को संरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवगुड़ी के विकास कार्यों में आवश्यक प्रगति के लिए प्रशासन द्वारा विकास कार्य हेतु डीएमएफटी मद से पांच लाख रूपए दिया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि देवगुड़ी के विकास कार्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने हर देवगुड़ी का डाक्यूमेंटेशन करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कुमार ने बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों…
Read Moreआदिवासी आरक्षण में कटौती पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया पूरे प्रदेश में चक्का जाम
अनुसूचित जनजाति आरक्षण में 32 प्रतिशत की पुनः बहाली की भाजपा ने की मांग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भर में आदिवासी आरक्षण में कटौती को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के साथ मिलकर नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर चक्काजाम कर अनुसूचित जनजाति आरक्षण में कटौती का विरोध किया। इस दौरान प्रदेश की लापरवाह एवं भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार की बदनीयती की वजह से अनुसूचित जनजाति वर्ग को मिलने वाला आरक्षण 32 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने पर प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर हल्ला बोला। राजधानी रायपुर में चक्का जाम…
Read Moreआदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण देने बुलाये जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र का विरोध कर भाजपा ने अपने आरक्षण विरोधी मंसूबे को प्रदर्शित किया – धनंजय सिंह ठाकुर
आदिवासी आरक्षण के लिए बुलाये जा रहे विशेष सत्र में भाजपा की पोल खुलेगी इससे घबराई भाजपा, अब सत्र का विरोध कर रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आदिवासी वर्ग को 32 प्रतिशत आरक्षण देने बुलाए जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र का विरोध कर भाजपा ने अपने आदिवासी आरक्षण विरोधी मंसूबे को ही प्रदर्शित किया है। विधानसभा के विशेष सत्र में चर्चा के दौरान पूर्व रमन सरकार ने…
Read Moreरमन सिंह के पत्रकार वार्ता का कांग्रेस ने दिया जवाब : नान घोटाले और चिटफंड घोटाले की ईडी की जांच की मांग से रमन सिंह घबरा क्यों रहे? – सुशील आनंद शुक्ला
जब कुछ किया नहीं तो रमन सिंह जांच से डर क्यों रहे है? सीएम मैडम, सीएम सर और चिटफंड कंपनी उद्घाटन करने वाले बेनकाब होना चाहिये समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पत्रकार वार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नान घोटाले और चिटफंड घोटाले की जांच के लिये ईडी को पत्र लिखने पर रमन सिंह इतने घबराये हुये क्यों हैं? रमन सिंह की तिलमिलाहट और बयानबाजी बता रही है कि रमन…
Read More