थाना कोतवाली, जिला- कोरबा (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 902/2022 धारा 379, 34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया श्रीमती सुशीला कंवर सीएफओ रोपणी प्रभारी कोरबा हाईटेक नर्सरी कोसाबाड़ी ने दिनांक 24 सितंबर 2022 को शाम 6:00 बजे अपने ड्यूटी खत्म कर घर आई थी, आज सुबह चौकीदार ने बताया कि नर्सरी में एंगल चोरी हो गया है, मैं जाकर देखी तो नर्सरी में लगा 61 नग एंगल चोरी हो गया है, जो मैं पुलिस सहायता केंद्र जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
अवैध रूप से 11 एवं 13 लीटर महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
थाना– बालकोनगर में अपराध क्रमांक 564/2022, 565/2022 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशा मुक्ति हेतु निजात अभियान के अंतर्गत सभी किस्म के नशीले पदार्थों व अवैध नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 25 सितंबर 2022 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेलाकछार संगमनगर में संदीप यादव और कंचन यादव कच्ची महुआ शराब रखकर…
Read Moreडायल 112 के कर्मचारियों ने मितानिन दीदी के सहयोग से कराया सुरक्षित प्रसव, प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को पहुंचाया अस्पताल
महिला ने ईआरवी वाहन में स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा दिनाकं 25 सितंबर 2022 के 03:56 बजे रात्रि डायल 112 में सूचना मिला कि जिला कोरबा थाना पसान चौकी कोरबी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगबुडा से मेडिकल इमरजेंसी महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिलने पर बांगो कोबरा 1 में तैनात आरक्षक 641 सरजीत सिंह, चालक मुकेश सिंह की टीम तत्काल रवाना होकर कालर के बताए पते ग्राम-बगबुडी पहुंचे, जहां देखा कि एक महिला जिसका नाम सोनकुंवर पति श्रीराम पावले उम्र 23 वर्ष जाति गोंड को…
Read Moreरात 11 बजे अचानक शुरू हुई चेकिंग, चौक चौराहे पर पुलिस खंगालने लगी लोगों के गाडियां और सामान, एसपी भी खुद निकले मातहतों के संग
नशे में वाहन चला रहे लोगों को ले जाया गया थाने समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। आईजी बिलासपुर रतन लाल डांगी का निर्देश है की पुलिस हर कोने में तैनात दिखे। आईजी रतनलाल डांगी ने रेंज के सभी जिलों के एसपी को अपने क्षेत्र में समय-समय पर सघन चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए है। शनिवार को कोरबा एसपी संतोष सिंह नीचे के स्टाफ को निर्देश देने के बाद उसका पालन सुनिश्चित करने स्वयं चेकिंग के लिए निकले। सीएसपी…
Read Moreबड़ी खबर : गलत जानकारी फैलाने वाले यूट्यूब चैनलों के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की बड़ी कार्रवाई
10 चैनलों से करीब 45 वीडियो को कर दिया गया है ब्लॉक, ब्लॉक किए गए वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा गया था. मनीष केशरी, समदर्शी न्यूज-गुमला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गलत जानकारी फैलाने वाले यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की है. 10 चैनलों से करीब 45 वीडियो को ब्लॉक कर दिया गया है. संबंधित वीडियो को ब्लॉक करने के आदेश 23 सितंबर 2022 को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम 2021 के प्रावधानों के अंतर्गत जारी किए गए थे. ब्लॉक…
Read Moreखास खबर : दुर्गापूजा से लेकर छठ पूजा तक सभी पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों की छुट्टियां रद्द
तैनात सुरक्षा बलों को संबंधित पूजा समितियों व क्षेत्र के सभी समुदाय के प्रमुख लोगों के संपर्क में रहने का दिया गया है आदेश मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची अक्टूबर महीने में दुर्गापूजा से लेकर छठ पूजा तक सभी पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। अगर किसी के साथ कोई विशेष परिस्थिति आ जाएगी, तो उन्हें ठोस कारण से संबंधित सबूत प्रस्तुत करना होगा, तब उनकी छुट्टियां स्वीकृत होंगी। दो वर्ष के अंतराल के बाद भव्य तरीके से हो रहे पूजा के आयोजन में पुलिस, केंद्र के रिजर्व बल के अलावा…
Read Moreबड़ी खबर : ग्राहक बनकर जेवर के दुकान में घुसा चोर,सोने के जेवरात का एक पैकेट निकालकर हुआ फरार
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पुलिस जुटी चोर के तलाश में मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज- गुमला/कोडरमा डोमचांच थाना क्षेत्र के दुर्गा कांपलेक्स में ग्राहक बनकर जेवर के दुकान में घुसे एक चोर की चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी के जरिये तलाश अभियान में जुटी हुई है. एक जेवर दुकान में एक व्यक्ति जेवर खरीदने के बहाने दुकान में घुसा और दुकानदार को जेवरात दिखाने के बहाने उलझाता रहा. दुकानदार से अलग-अलग जेवरात दिखाने की मांग करने…
Read Moreमहाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती पर जशपुर के कई आयोजनों में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कहा – हमारे पूर्वजों नें हमको दान-धर्म एवं सेवा करने की दी है शिक्षा
श्री अग्रसेन जी के बताए मार्ग पर चलेंगे तो नहीं होगी तकलीफ – बृजमोहन अग्रवाल गरीब परिवार के लिए शिक्षा, इलाज, शादी की व्यवस्था का लें संकल्प – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती पर जशपुर में कई जगह भव्य जयंती समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। जशपुर के कुनकुरी में अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल के साथ रायगढ़…
Read Moreकुनकुरी में सामाजिक भवनों का हुआ भूमिपूजन : सामाजिक भवन समाज के लोगों के लिए सरकार का उपहार – यू.डी. मिंज
संसदीय सचिव ने कहा कि सामाजिक भवनों का भूमि-पूजन, समाज क़े अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है समाज क़े लोग शासन की योजनाओं का लें लाभ, सरकार की प्राथमिकता में गाँव गरीब और किसान – यू. डी. मिंज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी विकासखंड में आज विभिन्न सामाजिक भवन का लोकार्पण संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज ने किया. जिसमें कोरवा समाज लोटापानी, कंसारी समाज नगर पंचायत कुनकुरी, नाई समाज कुनकुरी, कुम्हार समाज कुनकुरी सम्मिलित है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत ख़ुशी की बात…
Read Moreविश्व गर्भनिरोधक दिवस : “सीमित परिवार सुख का आधार” का दिया गया संदेश, यौन स्वास्थ्य व परिवार नियोजन साधनों का उपयोग करने के लिए भी किया गया प्रेरित
महिलाओं को बच्चों में अंतर रखने के स्थाई और अस्थाई साधनों की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर/रतनपुर लगातार बढ़ती हुई जनसंख्या से विकास प्रभावित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में सीमित परिवार के महत्व और यौन स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने अनचाहे गर्भ से बचाव के लिए गर्भनिरोधक साधनों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही उन्हें यौन स्वास्थ्य व परिवार नियोजन साधनों का उपयोग करने…
Read More