दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने वाली दो महिला आरोपिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड हेतु

कुल 08 आरोपियों के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना की धारा 498 ए, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु किया जा रहा था लगातार प्रयास समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पामगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2020 में उसका विवाह व्यापार विहार बिलासपुर निवासी गजेंद्र कश्यप के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था।  शादी के कुछ दिन…

Read More

अभियान ईगल-02 : लुक छिप कर रह रहे वारंटियों पर अभियान के अंतर्गत पुलिस की कड़ी कार्यवाही, सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान चलाकर 44 स्थाई वारंट एवं 04 गिरफ़्तारी वारंट किये गए तामिल !

थाना कोतवाली एवं थाना मणीपुर द्वारा किया गया सर्वधिक वारंट तामिल सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी रहेगा निरंतर जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा ‘अभियान ईगल-02’ के अंतर्गत वर्षों से लुक छिप कर रह रहे वारंटियों पर नकेल कसते हुए आरोपियों की धरपकड़ की गई। राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की देख-रेख में जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक थाना स्तर पर थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर शीघ्र धरपकड़ कर माननीय न्यायालय में पेश करने हेतु दिशा…

Read More

शिव मंदिर कुनकुरी में 26 लाख की लागत से बनेगा स्टील शेड,  विधायक यू.डी. मिंज ने किया भूमि-पूजन, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नगरवासी !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर/कुनकुरी : सनातन धर्म समिति शिव मंदिर परिसर कुनकुरी में 26 लाख के लागत से बनने वाले स्टील शेड का  कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के द्वारा भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम पुरोहित के द्वारा मंत्रोपच्चार कर पूजा सम्पन्न कराया गया। लंबे समय से कुनकुरी नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल पर स्टील शेड की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सनातन धर्म समिति के लिए स्टील शेड लगाने की घोषणा की थी। यहां पर्व के दौरान गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, कृष्ण जन्माष्टमी…

Read More

पुलिस ने प्रस्तुत किया मानवता का उदाहरण : सामाजिक सरोकार की भावना से थाना प्रभारी भूपदेवपुर ने स्टाफ के साथ मिलकर असहाय परिवार की महिला की कराई अंत्येष्ठी……!

पुलिस ने प्रस्तुत किया मानवता का उदाहरण : सामाजिक सरोकार की भावना से थाना प्रभारी भूपदेवपुर ने स्टाफ के साथ मिलकर असहाय परिवार की महिला की कराई अंत्येष्ठी……! समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/भूपदेवपुर : रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुये बेसहारा परिवार की वृद्ध महिला भारती (उम्र 58 साल) का आज पूरे रीति-रिवाज के साथ ग्राम लोढाझर में अंतिम संस्कार किया गया। मृत महिला का उसके पति मुन्ना दास वैष्णव (65 साल) के अलावा कोई नहीं था। थाना प्रभारी भूपदेवपुर उपनिरीक्षक गिरधारी साव को जानकारी…

Read More

तपकरा भाजपा मंडल के 50 से अधिक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी विधायक निवास ‘आश्रय’ पहुंच किया कांग्रेस प्रवेश.

भाजयूमो सोशल मीडिया पदाधिकारी राजू श्रीवास के नेतृत्व में किया गया कांग्रेस प्रवेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी.मिंज के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजयूमो सोशल मीडिया पदाधिकारी राजू श्रीवास के नेतृत्व में तेज बारिश में भाजयूमो के 50 से अधिक कार्यकर्ता संसदीय सचिव यू.डी.मिंज के निवास आश्रय पहुँच कर उनके समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। राजू श्रीवास ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सर्वजन हिताय…

Read More

करीना कपूर को बुला कर 4 मिनिट के लिए करोड़ों का भुगतान करने वालों को मुख्यमंत्री का स्थानीय कलाकारों से मिलना नागवार गुजर रहा,

15 साल तक स्थानीय कलाकारों का शोषण करने वाले घड़ियाली आंसू न बहायें. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा राज्य के कलाकारों से मिलने पर भाजपाईयों द्वारा की गयी टिप्पणी को कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा की खीझ बताया है। 15 सालों तक छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा करने वाली भाजपा को कलाकारों की पूछ-परख, सम्मान पर पीड़ा हो रही है। प्रदेश की जनता और लोक कलाकार भूले नहीं है, किस प्रकार रमन राज में राज्योत्सव तक में प्रदेश…

Read More

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव के साथ छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन से जुड़े संगठनों की आदिवासी मुद्दों, पेसा व वनाधिकारों पर हुई चर्चा; सकारात्मक कार्यवाही का मिला आश्वासन.

सभी जन संगठनों की तरफ़ से यह माँग की गई कि पेसा को लेकर एक सुसंगत राज्य स्तरीय क़ानून बनाया जाना चाहिए, जिससे पेसा को उसकी मूल भावना के अनुरूप धरातल में लागू किया जा सके. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन से जुड़े विभिन्न जन संगठनों द्वारा आज वन अधिकार कानून, पेसा, खनन, आदिवासी अधिकार, भूमि अधिग्रहण तथा सामाजिक न्याय से जुड़े अनेक मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से विस्तार से चर्चा की गई। इस चर्चा में इन संगठनों द्वारा विशेष रूप से…

Read More

यूपी कॉलेज के कैंपस में किया गया बृहद रूप से पौधरोपण, विद्यार्थियों एवं एनसीसी केडेट्स को भी वितरित किए गए पौधे.

चलाया गया स्वच्छता अभियान तथा निकाली गयी जनजागृति रैली भी, की गई शुभ अवसरों पर एक-एक पौधा लगाने की अपील समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : यूपी कॉलेज के प्रांगण में बृहद पौध रोपण के साथ-साथ पौधों का वितरण भी किया गया, सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर श्री अनिल सिंह के अगुआई में मिशन एक करोड़ पौध रोपण के अंतर्गत 95 बटालियन रिज़र्व पुलिस बल के श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन के दिशा निर्देश में सुजय कुमार यादव के नेतृत्व में…

Read More

हत्या के आरोपी को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मारपीट में घायल सोहन राम की उपचार के दौरान हो गई थी मृत्यु !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 15 जुलाई 23 को ग्राम नावापाराकला थाना प्रेमनगर निवासी देवमुनिया पति सोहन राम ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 जुलाई को घर का खपर छानी छाने के लिए अपने समधी जीतन और गांव के एक व्यक्ति को बुलाये थे, इसके पति एवं बेटा के साथ मिलकर छानी छाने के बाद खाए पीए, इस दौरान जीतन (गुंगा) ने इसके पति सोहन को इशारे से बोला कि तुम्हारा लड़का मेरी बेटी को भगा कर लाया है और शादी नहीं किया है,…

Read More

कोतवाली पुलिस ने सर्किट हाउस चौक पर चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे आरोपी को किया गिरफ्तार…. आरोपी से छः दिन पहले ओव्हर ब्रिज के नीचे से चोरी हुई हीरो स्प्लेण्डर बाइक की गई जप्त……!

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में चोरी के माल, मुल्जिम पतासाजी के क्रम में कोतवाली स्टाफ द्वारा आज मुखबिर सूचना पर सर्किट हाउस के पास बोइरदादर स्टेडियम के पीछे रहने वाले सुशील देवांगन उर्फ़ साहिल देवांगन को हिरासत में लिया गया है। जिससे चोरी की मोटरसाइकिल होरो स्प्लेण्डर बाइक की जब्ती की गई है। आज सुबह कोतवाली टीआई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सर्किट हाउस चौक पर एक संदिग्ध युवक चोरी की मोटर साइकिल बेचने ग्राहक तलाश कर रहा…

Read More