यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 52 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 15,800/- रूपये समन शुल्क.

बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये गए 15, नो पार्किंग में वाहन खड़ी पाए गए 14 एवं शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए 4 वाहनों पर किया गया कार्यवाही. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले कुल 52 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते…

Read More

शराब घोटाले के विरोध में आयोजित भाजपा के महाधरना में सम्मिलित हुए पूर्व मुख्यमंत्री : भूपेश बघेल को अब मुख्यमंत्री पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

भ्रष्टाचार का इससे बड़ा प्रमाण नहीं मिलेगा कि सरकार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव जिले में आयोजित महाधरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार का ईडी ने जो प्रमाण सहित न्यायालय में दस्तावेज प्रस्तुत किया, उसके आधार…

Read More

भाजपा आईटी सेल सोशल मीडिया की प्रदेश कार्यशाला राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय की उपस्थिति में सम्पन्न : भूपेश बघेल की शराब नीति से छत्तीसगढ़ में हज़ारों घर उजड़ गए – अमित मालवीय

2023 का विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचारियों से बचाने और फिर से सजाने-सँवारने का चुनाव है – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव समदर्शी न्यूज ब्यूरो,रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के आईटी व सोशल मीडिया सेल की एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला के माध्यम से भाजपा प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया सैनिकों के द्वारा कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से जन-जन को अवगत कराएगी और केंद्र सरकार की योजना के लाभान्वितों से संपर्क कर उनके अनुभव का प्रचार करेगी।…

Read More

नायब तहसीलदार एवं नगरपालिका अधिकारी तथा पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर आम रास्ता में सामान रखकर व्यवसाय करने वालों को दी गई समझाईश.

बाजारडांड जशपुर में रोड किनारे खड़े बेतरतीब दो पहिया, चार पहिया वाहन के चालकों एवं सड़क किनारे फेरी लगाने वालों को भी दी गई समझाईश. अवैध जगहों पर वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत चलानी कार्यवाही भी की गई. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : गौरतलब है कि जशपुर नगर स्थित विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर आम रास्ता में समान रखकर व्यवसाय करने वालों एवं बाजार डांड जशपुर रोड में सड़क किनारे फेरी लगाने व वाहन खड़ा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है…

Read More

जन-जन तक पहुंचे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश.

मोतियाबिंद मुक्त जिला के लिए 15 से 30 मई तक किया जाएगा सघन सर्वे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य से संबंधित शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बस्तर जिले को मोतियाबिंद मुक्त जिला बनाने के लिए मिशन मोड…

Read More

गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, आरोपियों के कब्जे से 04 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपियों के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 255/23 धारा 20(बी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द आरोपियों प्रदीप साहू उम्र 37 वर्ष एवं असीम साहू उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी टुकरा थाना अताबिरा जिला बरगढ़ के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत चांपा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 10 मई 23 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बस्ती चांपा से आटो बुक कर गांजा परिवहन करने सिवनी कुरदा की ओर जाने वाले है। जिस पर तत्काल चांपा पुलिस स्टाफ कुरदा मोड़ सिवनी…

Read More

गरीबी भी नहीं बन सकी बाधा, ऋतु ने रोज 12 किलोमीटर साइकिल चलाकर तय किया मेरिट लिस्ट तक का सफर : कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट स्कूल छुरा की छात्रा ने प्रदेश में प्राप्त किया छठवां स्थान !

शासन की नि:शुल्क और सर्व सुविधायुक्त स्वामी आत्मानंद स्कूल के साथ माता पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ऋतु को मेरिट में जगह बनाने में की सहायता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास, मेहनत और लगन के साथ किए जाने वाले कार्यों में निश्चित ही सफलता मिलती है। इसका साक्षात उदाहरण आदिवासी और वनांचल बहुल गरियाबंद जिले की बेटी ऋतु बंजारे ने प्रस्तुत किया है। ऋतु के दृढ़ निश्चय और सफलता की ललक ने सभी मौसम को नतमस्तक होने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने साल के सभी…

Read More

महिला एवं नाबालिग बालिका संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने एवं पैसे की मांग करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी श्रीयांक कश्यप के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 169 / 2023 धारा 509 (ख) भादवि पंजीबद्ध आरोपी श्रीयांक कश्यप निवासी निखिलेश्वर कॉलोनी अशोक नगर बिलासपुर को दिनांक 10 मई 23 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पामगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पामगढ़ क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी ने थाना पामगढ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मोबाईल नम्बर में अज्ञात नंबर के धारक द्वारा उसकी लड़की का…

Read More

जान से मारने की नियत से गाली-गलौच कर लाठी डंडा से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे, प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी.

आरोपी योगेंद्र पटेल निवासी पटेल मोहल्ला बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह को दिनांक 10 मई 2023 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में। आरोपी के विरूद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 54/2023 धारा 307, 147, 148, 294, 506बी भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 09 मई 2023 को थाना बम्हनीडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 08 मई 23 को शाम के समय प्रार्थी के पिता को योगेंद्र पटेल एवं अन्य द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की…

Read More

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यालयीन कार्यों के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल  द्वारा शाखा प्रभारियों की ली गई समीक्षा, बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त होने वाले पत्रों का त्वरित निराकरण करने हेतु किया गया निर्देशित.

बैठक में अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निकोलस खलखो, उप पुलिस अधीक्षक एवं कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 10 मई 23 को श्री विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई, जिसमें उनके द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिये गये – आगामी एक वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के प्रकरण की समीक्षा कर सेवानिवृत्त होने से पूर्व की संपूर्ण कार्यवाही समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों का कोई भी स्वत्व…

Read More