महिला एवं नाबालिग बालिका संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने एवं पैसे की मांग करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी श्रीयांक कश्यप के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 169 / 2023 धारा 509 (ख) भादवि पंजीबद्ध

आरोपी श्रीयांक कश्यप निवासी निखिलेश्वर कॉलोनी अशोक नगर बिलासपुर को दिनांक 10 मई 23 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

पामगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पामगढ़ क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी ने थाना पामगढ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मोबाईल नम्बर में अज्ञात नंबर के धारक द्वारा उसकी लड़की का अश्लील वीडिओ भेजकर अश्लील टिप्पणी किया गया, तथा प्रार्थी की पत्नी के मोबाइल नम्बर में भी अश्लील वीडिओ भेजकर धमकी भरा कमेंट लिखकर पैसे की मांग किया गया। पैसा नहीं देने पर अश्लील वीडियो को वायरल कर देने की धमकी दिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 169 / 2023 धारा 509 (ख) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान आरोपी श्रीयांक कश्यप निवासी निखिलेश्वर कॉलोनी अशोक नगर बिलासपुर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा धमका कर पैसे की मांग करने पर प्रकरण में धारा 384, 34 भादवि जोड़ी गई।

आरोपी श्रीयांक कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी निखिलेश्वर कॉलोनी अशोक नगर बिलासपुर जिला बिलासपुर को दिनांक 10 मई 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना पामगढ़ स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts