शंकर महादेवन सहित राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात अनेक कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुतियां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तैयार हुई तीन दिवसीय कार्यक्रम की भव्य रूप-रेखा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा क्रियान्वित की जा रही छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना राम-वन-गमन परिपथ का औपचारिक उद्घाटन 7 अक्टूबर को चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तीन दिनों के कार्यक्रम की भव्य रूप-रेखा तैयार की गई है। इन तीन दिनों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात कलाकारों के साथ-साथ…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
चरित्र शंका में टांगी से हमला कर पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जयनाथ राम नागवंशी उम्र 28 साल निवासी घुघरी ने दिनांक 30 सितम्बर 2021 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पड़ोसी बीरस नागवंशी अपनी पत्नी मृतिका उम्र 28 साल पर संदेह करता था कि उसका किसी अन्य पुरूष से अनैतिक संबंध है। आरोपी अपनी पत्नी को घटना दिनांक की रात्रि में भी किसी अन्य पुरूष के साथ घर से बाहर निकलने का संदेह किया था, इसी बात पर लगभग सुबह 5 बजे आरोपी ने अपनी…
Read Moreचोरी की 3 मोटरसायकल के साथ आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी में शामिल 2 नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड किया जा रहा पेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. पत्थलगांव थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थी कमल साय ने आज प्रातः में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह आज प्रातः में अपने दोस्त के यहां लुड़ेग घूमने के लिये गया था, मोटर सायकल को दोस्त के घर के बाहर खड़ी किया था। उसी दौरान उसकी मोटर सायकल सीडी डिलक्स को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में भादवि की धारा 379 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर…
Read Moreप्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित होंगे ब्लड बैंक – टी.एस. सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदान माह का किया शुभारंभ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान माह का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार रथ रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं भिलाई के प्रमुख हाट-बाजारों, मॉल्स, स्कूल एवं कॉलेजों में…
Read Moreराज्य खेल अंलकरण पुरस्कार 2019-20 एवं 2020-21 के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी
6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे दावा-आपत्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज राज्य खेल अंलकरण पुरस्कार 2019-20 एवं 2020-21 के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। खिलाड़ियों द्वारा किसी प्रकार की दावा-आपत्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2021, कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य खेल पुरस्कार के लिए जिन खिलाड़ियों का…
Read Moreमुख्यमंत्री को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का निमंत्रण, बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाक़ात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में बस्तर सांसद व बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आये बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर दशहरा पर्व-2021 में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व के आमंत्रण के लिए समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से लेकर अश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है।…
Read Moreनाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने तामिलनाडु से किया गिरफ्तार…….. जाने पूरा मामला
फरसाबहार पुलिस को सायबर सेल से नाबालिग का तमिलनाडु मिला लोकेशन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर, दिनांक 4 नवम्बर 2020 को थाना फरसाबहार क्षेत्र निवासी प्रार्थिया ने थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की दिनांक 29 अक्टूबर 2020 को रात्रि लगभग 9 से 10 बजे के बीच घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गयी थी। आसपास खोजबीन करने से कोई पता नही चला था। प्रार्थिया की नाबालिग लड़की को आरोपी उपेंद्र उर्फ उप्पो द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका पर आरोपी…
Read Moreकुनकुरी नगर आगमन पर खाद्य आयोग अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
वरिष्ठ कांग्रेसी आद्याशंकर त्रिपाठी का मनाया जन्मदिन समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. अपने जशपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर कुनकुरी पहुंचे खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा का आज कुनकुरी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आयोग के अध्यक्ष बनने के पश्चात कुनकुरी नगर प्रथम आगमन पर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने कुनकुरी पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में मुलाकात की इस दौरान सरगुजा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कांग्रेस संगठन के पूर्व जशपुर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल, गौ सेवा आयोग सदस्य शेखर…
Read Moreमाँ बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं आएगी: मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ सरकार का सरोकार समाज के प्रत्येक वर्ग व परिवार के साथ, घुमका को तहसील बनाने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी की नगरी और हम सब छत्तीगढ़ियों की पहचान है। माता रानी की कृपा से इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मांग पर घुमका को पूर्ण तहसील बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने डोंगरगढ़ क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल की सुविधा के लिए आवश्यक अधोसंरचनाओं के निर्माण का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम…
Read Moreब्रेकिंग: नगरीय निकायों के गैर तकनिकी शाखा के राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड, 2, सहायक ग्रेड 3 सहित कुल 31 कर्मचारियों का भी हुआ स्थानांतरण देंखे आदेश……
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरों जशपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकाश विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा देर रात जारी किये गये आदेश के अनुसार विभाग के अन्तर्गत संचालित नगरीय निकायों के कुल 31 पदों पर कार्य कर रहे राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड, 2, सहायक ग्रेड 3, कम्प्यूटर आपरेटर, वाहन चालक, सफाई निरीक्षक, सफाई दरोगा, सफाई कामगार, भृत्य आदि के कुल 31 कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है जिसमें 7 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करनें हेतु निर्देशित किया गया है। आदेश में…
Read More