कुनकुरी एवं सन्ना तहसीलदार ने किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण, राजस्व टीम द्वारा किसानों के खेतों में जाकर किया जा रहा है गिरदावरी का कार्य

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कुनकुरी: राजस्व विभाग के टीम द्वारा किसानों के खेतों का निरीक्षण करके प्राथमिकता से गिरदावरी कार्य किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कुनकुरी तहसीलदार मुखदेव यादव ने कुनकुरी ब्लॉक के ग्राम बेमताटोली, कोमड़ो में राजस्व टीम द्वारा किए जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को खसरा क्रमांक एवं वास्तविक रकबे में लगाए गए फसल का सही जानकारी दर्ज कर ऑनलाईन प्रविष्टि प्राथमिकता से करने के लिए कहा। इसी तरह सन्ना ब्लॉक में भी संदीप गुप्ता ने ग्राम अकरिकोना ने गिरदावरी कार्य का अवलोकन कर निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि राजस्व की टीम द्वारा किसानों के खेतों में जाकर गिरदावरी कार्य किया जा रहा है और किसानों के फसल की वास्तविक रकबे का खसरा एवं नक्शा से मिलान कर सत्यापन किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!