विनम्र एवं शांत स्वभाव अच्छे व्यक्तित्व की पहचान – श्रीमती बघेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता (सिविल) श्री डी.के.कान्त एवं ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता श्री डी.के.दवे को सेवानिवृति के उपरान्त कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवा भवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी श्री मनोज खरे, जनरेशन कंपनी के एमडी श्री एस.के.कटियार ने उन्हें सेवा प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। श्रीमती बघेल ने कहा कि दोनों अधिकारी…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
जिला शिक्षा अधिकारी ने बगीचा विकास खंड के विजेता कुमार श्रीवास को संकुल समन्वयक पद से किया मुक्त और शिक्षकीय कार्य करने के दिए आदेश.
अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य अपूर्ण एवं स्तरहीन पाये जाने की भी मिली थी शिकायत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिला शिक्षा अधिकारी जे.के.प्रसाद ने विजेता कुमार श्रीवास, उच्च वर्ग शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअम्बा, वर्तमान-संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल घोघर एवं अतिरिक्त प्रभार संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल सरईपानी विकासखण्ड बगीचा जिला-जशपुर (छ.ग.) को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरोग परिसर में निर्मित अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य अपूर्ण एवं स्तरहीन पाये जाने की शिकायत के आधार पर एतद् द्वारा संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल घोघर एवं अतिरिक्त प्रभार संकुल स्रोत समन्वयक…
Read Moreचिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर, बिलासपुर, कांकेर और कोरबा मेडिकल कॉलेज में नए भवनों के निर्माण के लिए सीजीएमएससी के साथ की बैठक !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर, बिलासपुर, कांकेर और कोरबा के शासकीय मेडिकल कॉलेज में नए भवनों के निर्माण के लिए आज सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन) के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नए बनने वाले भवनों की ड्राइंग, डिजाइन और अन्य तकनीकी मानकों को यथाशीघ्र अंतिम रूप देकर निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी करने को कहा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव के रायपुर के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में सीजीएमएससी के…
Read Moreअधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ आरक्षक निर्मल मिंज अपने पद से हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए दी गई भावभीनी विदाई,
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : इकाई में पदस्थ आरक्षक निर्मल मिंज द्वारा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त हो रहे आरक्षक को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ देते हुए भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे आरक्षक के परिजन भी उपस्थित रहे। निर्मल मिंज वर्ष 1985 में तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य के जिला ग्वालियर में आरक्षक…
Read Moreदोनों आंखों में मोतियाबिंद से उपजे अंधत्व से मुक्त हुआ धमतरी जिला, जिले में चिन्हांकित सभी 223 मरीजों का जिला अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन !
धमतरी जिले में दोनों आंखों के मोतियाबिंद से हुए अंधत्व की स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : दोनों आंखों में मोतियाबंद से उपजे अंधत्व को दूर करने में धमतरी जिले ने कामयाबी प्राप्त कर ली है। धमतरी में अप्रैल-2022 में सर्वेक्षण के दौरान मिले दोनों आंखों में मोतियाबिंद वाले 223 मरीजों का जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है, अब ये लोग अपनी आंखों से दुनिया देख पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों आंखों में मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों की आंखों…
Read Moreकिसान आक्रोश रैली : केन्द्र सरकार के पैसे से धान खरीदकर वाह वाही लूट रही है प्रदेश सरकार, भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकें – अरूण साव
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर भटगांव : भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने किसान मोर्चा द्वारा सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के अंतर्गत भटगांव में आयोजित किसान आक्रोश रैली को संबोधित किया। किसान आक्रोश रैली में आए किसानों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान विरोधी भ्रष्ट भूपेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों से हर मौके पर झूठ बोला है। केन्द्र सरकार के पैसे से धान खरीदकर वाह वाही लूट रही है। एक लाख से अधिक किसान अपने खेत में ट्युबवेल चलाने के…
Read Moreअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता ने ईआरव्ही के रिस्पांस टाईम सुधारने जैसे महत्तवपूर्ण विषय पर सी-4 सिविल लाईन रायपुर में सभी जिलों के डीपीसीआर प्रभारियों की ली मीटिंग
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : जिला रायपुर आज दिनांक 28 फरवरी 2023। को छत्तीसगढ़ डायल 112 सी-4 सिविल लाईन रायपुर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता ने 11 जिलों में संचालित डायल 112 आपातकालीन सेवा के सुचारू संचालन हेतु सभी जिला प्रभारियों की मिटिंग ली। सभी जिला प्रभारियों को ईआरव्ही रिस्पांस टाईम सुधारने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिससे जन मानस को इस योजना का समय पर एवं अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डायल 112 डॉ. संगीता माहिलकर एवं उप पुलिस अधीक्षक के.पी.एस.…
Read Moreफर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के कब्जे से मोटर साइकिल एवं वर्दी की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांण्ड में
आरोपी प्रकाश कुमार खूंटे के विरूद्ध धारा 170, 171, 419,420 भादवि के अंतर्गत बलौदा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही आरोपी मोटरसाइकिल में घूमकर करता था अवैध वसूली, पुलिस की वर्दी पहने कोरबा रोड कुरमा मोड़ के पास बलौदा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27 फरवरी 23 को मुखबिर से फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि रात्रि 08:00 बजे ग्राम कुरमा का…
Read Moreतुंहर सरकार तुंहर द्वार : नई गाड़ी ख़रीदते ही डीलर पॉइंट से हो सकेगा परमिट का आवेदन भी, नये कमर्शियल वाहन की ख़रीदी करते समय परिवहन कार्यालय और आवेदन के बिना बन जायेगा परमिट.
नये कमर्शियल गाड़ी का परमिट बना सकेंगे गाड़ी विक्रेता अधिकृत डीलर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधाओं को लगातार वाहन स्वामी के घर के पास ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में नये ख़रीदे जाने वाले कमर्शियल गाड़ी के परमिट आवेदन भी अब गाड़ी ख़रीदने के समय गाड़ी विक्रेता…
Read Moreअनुकंपा नियुक्ति की मांग करने वाली बहनें कलेक्टर की नौकरी नहीं, अपना अधिकार मांग रही हैं – भाजपा
महिलाएं सिर मुंडवा रही हैं, कुछ तो शर्म करे कांग्रेस – शालिनी राजपूत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने कहा कि आज अनुकंपा नियुक्ति की मांग करने वाले, अपने अधिकार के लिए लड़ने वाले आत्महत्या करने को विवश है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रियंका गांधी को खुश करने के लिए उनके स्वागत में फूलों का कारपेट बिछा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि कांग्रेस ने शासकीय सेवा के दौरान जान गवांने वाले लोगों के परिवार को…
Read More