आरोपी मोहन कश्यप के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 373/22 धारा 34{2} आबकारी एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 12 दिसंबर 22 को थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम अवरीद में अवैध शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ आरोपी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। जिस पर आरोपी मोहन कश्यप उम्र 55 वर्ष के विरुद्ध अपराध…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
भाजयुमो गुढ़ियारी बिजली दफ्तर का करेगी घेराव, बिजली बिल में बढ़ोतरी, सुरक्षा निधि के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, पूर्व मंत्री मूणत करेंगे भाजयुमो के प्रदर्शन का नेतृत्व.
बिजली बिल हाफ का वायदा कर सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस ने 4 साल में 4 बार बिजली बिल में वृद्धि कर दी, मेन्टेन्स के नाम पर लगातार बिजली में कटौती जारी है अब सुरक्षा निधि के नाम पर की जा रही है मनमानी वसूली समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : बिजली में मनमानी कटौती, बिजली बिल में बढ़ोतरी, सुरक्षा निधि के नाम से अवैध वसूली समेत दर्जनभर बिजली से जुड़ी समस्याओं पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को दोपहर 12 बजे गुढ़ियारी बिजली दफ्तर का घेराव…
Read Moreकोंडागांव-कांकेर के बीच चार दिन से लापता परिवार की मिली लाश, हादसा है या हत्या ? – देवलाल
राज्य की कांग्रेस सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है, कानून व्यवस्था इसीलिए पटरी से उतर गई है और अपराधों की बाढ़ आ गई है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कोंडागांव-कांकेर के बीच चार दिन से लापता परिवार की लाश एक कुएं में बरामद होने पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि गहराई से जांच की जरूरत है कि यह हत्या का मामला है या हादसा है ? छत्तीसगढ़ में आये दिन ऐसी वारदात सामने आ रही हैं कि पूरे परिवार की…
Read Moreअखिल भारतीय कश्यप-कहार-निषाद-भोई समन्वय समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, धार्मिक मान्यताओं, भारतीय इतिहास के साथ ही देश के विकास में जल पोषित समाज का महत्वपूर्ण स्थान है – डॉ. रमन सिंह
समुद्री सीमा से जब भी विदेशी आक्रांताओं ने आक्रमण किया, तब उनके प्रहार से जूझते हुए सबसे पहला संघर्ष जलपोषित समाज ने किया है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी, कश्यप, कहार, निषाद समन्वय समिति के वर्ष 2022 के द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के पावन धरती पर समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज का स्थान न केवल हमारे देश के प्राचीनतम इतिहास में समाहित है बल्कि पुरे सम्मान…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना की आड़ में झुग्गी बस्ती वासियों एवं गरीबों के साथ प्रदेश सरकार कर रही है छल – भाजपा पार्षद दल
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा पार्षद दल ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की आड़ में झुग्गी बस्ती वासियों एवं गरीबों के साथ छल किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ‘मोर मकान मोर आस’ के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के द्वारा जो विज्ञापन निकाला गया है, उस के संदर्भ में विरोधाभास है। भाजपा पार्षद दल ने कहा कि 9 सितंबर 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास…
Read Moreनशा मुक्ति को लेकर चौकी करंजी पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, महिला समूह और छात्रों ने नारेबाजी के साथ आमजनों को नशे से दूर रहने की अपील की !
नशे के कारोबारियों की सूचना पुलिस को दिए जाने पर सूचना देने वाले का नाम व पता पूरी तरह से गुप्त रखे जाने से कराया गया अवगत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज सरगुजा रामगोपाल गर्ग व पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशानुसार नशा से आजादी अभियान के अंतर्गत सोमवार को करंजी पुलिस के द्वारा विशाल नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाल कर नशा मुक्ति की अपील की गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला, भारत माता वाहिनी, महिला समूह व स्कूली छात्राएं हाथ में जागरूकता तख्ती…
Read Moreडकैती के मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रकरण में पांच आरोपियों को पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार !
अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना बिश्रामपुर में अपराध क्रमांक 240/21 धारा 395, 294, 506, 323 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया था. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 24 नवंबर 21 को ट्रक चालक बसंत कुमार निवासी सतपता अपने ट्रक वाहन को लेकर धान लोड करने रामनगर धान संग्रहण केंद्र के पास मेन रोड में खड़ी किया था और केबिन में सो रहा था। रात करीब 11:00 बजे इसके ट्रक में कुछ आवाज आया तो नींद खुलने पर देखा कि इसके गाड़ी का…
Read Moreनशा सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत हुए लोग, विशेषज्ञों ने बताए नशापान से दूर रहने और बचने के लिए उपाय
“नशा मुक्ति सह उपचार केंद्र” अंबिकापुर में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अंबिकापुर अंबिकापुर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से “नशा का सेवन करना सेहत के लिए है खतरनाक“ की सीख देते हुए लोगों को नशा-पान नहीं करने के प्रति जागरूक रहने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। “नशा मुक्ति सह उपचार केंद्र”, अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के इस अवसर पर नशा सेवन की आदत से ग्रसित लोगों को नशा पान…
Read Moreसांसद गोमती साय ने रायगढ़ के प्रदूषण का मुद्दा आज उठाया संसद में, कहा – रायगढ़ आज देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर, जीवनदायिनी केलो नदी का पानी पीने योग्य नहीं!
क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा के लिए पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाए जाने की है आवश्यकता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी/जशपुर : रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने आज संसद में रायगढ़ के प्रदूषण का मुद्दा उठाया। श्रीमती साय ने प्रश्न काल के दौरान कहा कि आज रायगढ़ शहर देश में चौथा सबसे प्रदूषित शहर का खिताब प्राप्त कर चुका है। रायगढ़ जिला वर्तमान में प्रदूषण जनित बीमारियों से तेजी से ग्रसित हो रहा है। देश में जब भी प्रदूषण की बात होती है तो केवल…
Read Moreदेश में रेल्वे की यात्रा सुविधा को बंद करने का षडयंत्र कर रही मोदी सरकार, वंदे भारत तो सिर्फ मुखौटा है, मकसद रेल्वे का निजीकरण करना है – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम
सारनाथ नौतनवा जैसी ट्रेने 2 महिने के लिये बंद कर दी गयी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : रेल्वे को लेकर मोदी सरकार की कार्य प्रणाली से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सुविधा परिवहन के निजीकरण का षडयंत्र रच रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सबसे विश्वसनीय नागरिक परिवहन सुविधा मानी जानी वाली रेल सुविधा को मजाक बनाकर रख दिया है। पहले से आने जाने की तैयारी का ट्रेन की टिकट आरक्षित कराए…
Read More